shabd-logo

एक रिश्ता नायब

9 जुलाई 2022

20 बार देखा गया 20
अजनबी अनजान से धीरे धीरे हुई पहचान
सिलसिला यूं चला बनी दिल की मेहमान
खबर ना हुई
दिल की मेहमान से कब वो जान हो गई
ग़म की बदली छंटी
खुशियों की बरसात हो गई
मेरे जीवन का रिश्ता
वो सबसे प्यारा सबसे अनोखा
ना छल ना उसमे ना कोई है धोखा
अपनापन उसमे है कमाल
दिल उससे जुड़ने का नहीं कोई  मलाल
प्यार भी तो इसमें पहरा है
सागर से भी वो गहरा
सावन की जैसे रिमझिम बरसात
प्यारी है उसकी हर बात

इस प्यारे रिश्ते का बस एक ही कायदा
निस्वार्थ प्रेम है ना देखे कोई फायदा
रिश्ते की डोर इस कदर मजबूत बनायेगे
रंजिशे हो उलझन हम दोनों ही सुलझाएंगे
कोई तीसरा ना ला पाए दरार
किसी और कि बाते सुनकर 
ना होगी दोनों के बीच कोई तकरार
गलतफहमी हो ऐसा लम्हा ना जीवन में लाएंगे
बात कर के गलतफहमी को दूर कर जाएंगे
किसी बातो में आकर प्यारे से रिश्ते को
ना कभी उलझाएंगे
हा उसके लिए कुछ भी कर जाएंगे

एक की खुशी बने दूसरे की मुस्कान
ऐसी दोस्ती है मेरी उससे
वो दिल वी धड़कन वो मेरी जान


भारती

भारती

बहुत ही सुन्दर भाव और बहुत ही ख़ुशनसीब आपकी दोस्ती 👌🏻👌🏻👏👏👏👏🍫🍫🍫🍫🍫🍫

9 जुलाई 2022

1

लड़की वो प्यारी सी आंचल

22 मई 2022
11
8
4

वो अलबेली खुशियों की सहेली प्यारी सी सूरत मन उसका का चंचल कमसिन कली सी हसीन तितली सी लड़की वो प्यारी सी आंचल प्यारी कह कर मुझे बुलाती मन को मोह ले आपनापन कुछ यू जताती मन की सच्ची मासूम बड़ी

2

शैलेशजी सर को सगाई को शुभकामनाएं 💓

10 जून 2022
8
5
6

शैलेशजी सर सगाई की ढेर सारी शुभकामनाएं 💓💓 वक्त  ने ली है करवट नई खुशियों की हुई आहट जीवन राह थी अब तक तन्हा आया शख्स जीवन में जो साथ रहेगी हर लम्हा खुशनुमा हो जिंदगी का ये सफ़र साथी बने ये प्यारा स

3

एक रिश्ता नायब

9 जुलाई 2022
1
2
1

अजनबी अनजान से धीरे धीरे हुई पहचानसिलसिला यूं चला बनी दिल की मेहमानखबर ना हुईदिल की मेहमान से कब वो जान हो गईग़म की बदली छंटीखुशियों की बरसात हो गईमेरे जीवन का रिश्तावो सबसे प्यारा सबसे अनोखाना छल ना

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए