देहरादून: मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा को गाली-गलौच यात्रा करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता परिवर्तन यात्रा के जरिये प्रदेश सरकार को कोसने में जुटे हैं, जबकि केंद्र सरकार प्रदेश सरकार के साथ सौतेला व्यवहार करती आई है। प्रदेश के विकास में बाधा डालने वाले भाजपा नेता जनता को भ्रमित करने में जुटे हैं, लेकिन जनता को भ्रमित होने वाली नहीं है।
इंडिया संवाद से बातचीत में किशोर उपाध्याय
इंडिया संवाद से बातचीत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने आगामी चुनाव में भाजपा के सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त कराने की जनता से अपील की। जनता को संबोधित करते हुए 30 मिनट तक मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विकास की यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए आगामी चुनाव में जनता से कहा कि एक बार फिर आप हमारा सांथ दीजिए।
सतत विकास संकल्प यात्रा में शामिल होने पहुंचे हरीश रावत ने ब्लॉक सभागार परिसर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छे दिन लाने वाले गरीब मजदूरों को छल रहे हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की नजर में अडानी और अंबानी की कमाई सफेद है, बाकी मजदूर किसानों की कमाई काली है।