
नई दिल्ली: रियो ओलंपिक में मेडल जीतकर देश मान बढ़ाने वाली साक्षी मलिक को हरियाणा सरकार सरकारी नौकरी नहीं देगी। साक्षी को डी.एस.पी. की नौकरी देने की खबरें आ रही थी लेकिन राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर इस सब खबरों का खंडन किया है। चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर मनीष ग्रोवर ने कहा कि हरियाणा सरकार में ऐसी कोई चर्चा नहीं चल रही है। साक्षी को सिर्फ केंद्र की नौकरी देते पर विचार किया जा रहा है।
हरियाणा सरकार ने किया था एलान
रियो में मेडल जितने के बाद हरियाणा सरकार ने साक्षी को 2.5 करोड़ के साथ सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी लेकिन अब सरकार के एक मंत्री का ऐसा कहना समझ से परे है।
बुधवार को लौटेंगी साक्षी
बता दें कि साक्षी 24 अगस्त को भारत लौटेंगी। दिल्ली सरकार की तरफ से सम्मान के तौर पर हरियाणा बॉर्डर तक लाया जाएगा। सबसे पहले नांगलोई स्थित बस अड्डे पर साक्षी का स्वागत होगा, यहां करीब आधा घंटा साक्षी और सभी लोग ठहरेंगे। साक्षी के पिता नांगलोई बस अड्डे पर ही कंडक्टर पद पर तैनात हैं और सरकार इनका अब प्रमोशन कर चुकी है। साक्षी के पहली दफा पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा। इसके बाद साक्षी का काफिला स्माइला आएगा।