shabd-logo

जिज्ञासा - २

15 अक्टूबर 2022

65 बार देखा गया 65
जिज्ञासा

भगवान के धाम को प्राप्त करने का सबसे सरल साधन क्या है ?

समाधान


भगवान को एवं उनके धाम को प्राप्त करने की चार साधन बताए गये हैं !

१- भगवान के नाम का उच्चारण 
२- भगवान के रूप का दर्शन
३- भगवान की लीला का गायन एवं श्रवण और 
४- भगवान के पवित्र धामों की यात्रा
अर्थात्:- नाम रूप लीला धाम 
यह चार साधन बताए गए हैं परंतु आपकी जिज्ञासा है कि सबसे सरल साधन क्या है ?

उपरोक्त चारों साधनों में कुछ परिश्रम तो करना पड़ेगा ! भगवान का नाम लेने के लिए एकांत में बैठना पड़ेगा ! भगवान का दर्शन करने के लिए मंदिरों में जाना पड़ेगा ! भगवान की लीला का गायन करने के लिए सभा में बैठना पड़ेगा , और भगवान के धाम की यात्रा करने में शारीरिक परिश्रम करना पड़ेगा तो इसमें परिश्रम है और सब के लिए सुलभ भी नहीं है ! 

यदि देखा जाए तो माता पिता की सेवा एवं उनकी भक्ति भगवान के धाम को प्राप्त करने का सबसे सरल साधन कहा जा सकता है ! स्वयं भगवान अपने मुखारविंद से इसका वर्णन करते हैं :---

दिनैकं मासपक्षं वा पक्षार्द्धं वापि वत्सरम् !
पित्रोर्भक्ति: कृता येन स च गच्छेन्ममालयम् !!

अर्थात्:- भगवान कहते हैं :- माता - पिता में ही सारे देवता हैं , सारे तीर्थ हैं इसलिए एक वर्ष , एक मास , एक पक्ष , एक सप्ताह अथवा एक दिन भी जिसने माता पिता की भक्ति की है वह मेरे धाम को प्राप्त होता है !

स्रोत:- पद्मपुराण/४७/२०८

"आज़ाद आईना"अंजनी कुमार आज़ाद

"आज़ाद आईना"अंजनी कुमार आज़ाद

अनमोल ज्ञान👌👌👌👌👌 🙏ॐ नमो भगवते वासुदेवाय🙏

15 अक्टूबर 2022

2
रचनाएँ
आपकी जिज्ञासा हमारे समाधान
0.0
मानव सहज जिज्ञासु है बिना जिज्ञासा के कोई भी मनुष्य हो ही नहीं सकता ! कभी कभी जीवन में मनुष्य अपनी जिज्ञासा के समाधान के लिए भटका करता है , मनुष्य के मन में जितनी भी जिज्ञासायें प्रकट होती हैं उन सबका समाधान हमारे धर्मग्रन्थों में ही उपलब्ध है , आवश्यकता है उनको जानने एवं समझने की ! आम जनमानस के द्वारा प्रस्तुत की गयी ऐसी ही जिज्ञासाओं का समाधान लेकर हम यहाँ प्रस्तुत हैं

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए