नई दिल्ली: मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक को किन्नरों से दोस्ती करनी मंहगी पड़ी। दो किन्नरों ने युवक को पहले चाय पिलाई। चाय पिने के बाद युवक बेहोश हो गया। जिसके बाद उसका गुप्तांग काट लिया। युवक को घायल अवस्था में अस्पताल भर्ती कराया गया।
जब युवक को होश आया तो वो अपनी हालत देखकर शोर मचाने लगा। घटना की सूचना पर सरधना पुलिस मौके पर पहुंची। गांव में ऐसी चर्चा है कि आरोपी सल्लम का भी दो वर्ष पूर्व किन्नरों ने इसी तरह गुप्तांग काट दिया था।
पीड़ित सरफराज ने बताया कि उसका सल्लम के घर पर आना-जाना था। उसने बताया कि कुछ दिन वह किन्नरों के साथ रहा था पर अब जागरण आदि में ढोलक आदि बजाने का काम करता है। सीओ सरधना सीपी सिंह ने बताया कि अभी पीड़ित की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।