क्या आपको पता है कि दुनिया भर में बड़ी संख्या में मुसलमान इस्लाम को छोड़ रहे हैं? दरअसल बीते 5 साल में यह चलन तेजी से बढ़ रहा है। यूरोप के देशों और अमेरिका में यह ट्रेंड सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। इस्लाम धर्म से बाहर आने वाले ये लोग खुद को एक्स-मुस्लिम (Ex-Muslim) यानी पूर्व-मुसलमान कहते हैं। धर्म छोड़ने वाले ज्यादातर लोग नास्तिकता को अपना रहे हैं, जबकि एक बड़ी संख्या ऐसे लोगों की भी है जो हिंदू या बौद्ध धर्म में जा रहे हैं। जैसे-जैसे यह ट्रेंड बढ़ा है, वैसे-वैसे ही एक्स-मुस्लिमों पर हमले और धमकियां भी बढ़ रही हैं।