shabd-logo

लेख-- राष्ट्र का उदय और अस्त गुरु के हाथों में

4 सितम्बर 2017

302 बार देखा गया 302
गुरुर ब्रह्मा गुरुर देवो महेश्वरा गुरुर साक्षात परब्रम्ह तस्मै श्री गुरुवे नमः आज यह उक्ति हमारे शैक्षिक परिवेश में शिक्षकों और छात्रों के बीच क्रियान्वित होती नहीं दिखती। आज शिक्षक और छात्रों के बीच खाई गहरी होती जा रहीं है। गुरु हमारे पुनर्जन्म का गर्भ होता है जहां से हमारा सही अर्थों में दोबारा जन्म होता है एक जन्म जो हमें माता पिता से मिलता है, दूसरा जन्म हमें गुरु से प्राप्त होता है। सही गुरु के मार्गदर्शन के बिना ना तो किसी बेहतर राष्ट्र का निर्माण हो सकता है और ना ही हमारे सही जीवन का संचालन। ऐसे में गुरु की महत्ता स्पष्ट होती है,कि बेहतर गुरु के बिना न बेहतर राष्ट्र का निर्माण हो सकता है, न ही बेहतर भविष्य के चरित्र का निर्माण। एक कुशल संचालक की भूमिका छात्र जीवन में गुरु का होता है। जो छात्रों के जीवन रूपी घड़े को आकार देने का कार्य करता है। वर्तमान दौर में देखना होगा, कि क्या हमारी शिक्षा व्यवस्था में गुरु-शिष्य की वह परम्परा बची है। उत्तर स्पष्ट है, बदलाव प्रकृति का नियम है, जिसमें परिवर्तन होना भी चाहिए। जो दृष्टिगोचर होता है। शिक्षक और छात्र आज एकसार हो जाते हैं, लेकिन ऐसे में वे दोनों अपने पद और गरिमा को भूल जाते हैं, फ़िर वहीं से स्थिति गड़बड़ होने लगती है। आज शिक्षा दिमाग की खिड़कियां खोलने का काम नहीं करती, बल्कि वह मस्तिक के सोचने का ढंग तय करने लगी है। साहित्य और इतिहास भी प्रचार या प्रौपेगंडा में बदल रहे हैं। आज शिक्षा को ज्ञान के स्तर से नहीं बल्कि पैसे के स्तर से देखा जाने लगा है। शिक्षकों और छात्रों के बीच आज वह रिश्ता देखने को नहीं मिलता, जोकि होना चाहिए। परंपरागत स्कूलों के शिक्षकों को अध्ययन, अनुशासनप्रिय, और सख्त माना जाता है जबकि आधुनिक स्कूल के शिक्षकों पर दबाव अधिक है। भारत में शिक्षकों और गुरुओं के पक्ष में खोखले तर्क देने के बजाय हमें हमारी शिक्षा व्यवस्था की बुराइयों की तरफ देखना चाहिए। आज का सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि क्या हम शिक्षक और छात्रों के बीच में वह रिश्ता देखते हैं जो कि पारंपरिक गुरुकुल व्यवस्था में था। अगर आज के दौर में अभिभावक और छात्र मोटी रकम देकर शिक्षा खरीदने को सोच रहा है। तो वह भी सही परिस्थिति नहीं कही जा सकती। और अगर शिक्षक अपने दायित्व और कर्तव्य का निर्वहन उचित ढंग से नहीं कर रहा है। तो यह हमारी शिक्षा व्यवस्था का बहुत बड़ा दुर्भाग्य है। आधुनिक स्कूलों में शिक्षक बच्चों को हाथ लगाने से भी भय आज के दौर में खाते हैं। जब यह उक्ति प्रचलित है, कि भय बिन प्रीत न होय। फ़िर जब छात्रों पर कोई दबाव नहीं होगा। ऐसे में वे हवा में बातें करेगें। जब छात्रों पर शिक्षकों का कोई दबाव नहीं होगा तो ऐसे में शिक्षक और छात्रों के बीच जो गुरु और शिष्य की परंपरा रही है वह टूट जाएगी। आज अगर हमारा समाज अपने उचित रास्ते से भटक गया है तो उसके लिए कही न कही जिम्मेदार हमारी शिक्षा व्यवस्था भी है, जोकि गुरु और शिष्य की परिकल्पना से अलग हो गई है। छात्र और गुरु के बीच वह परंपरा देखने को नहीं मिलती जो की होनी चाहिए। छात्र शिक्षकों को खरीदकर ज्ञान प्राप्त करना चाहता है। तो वही शिक्षक भी इसे अपनी खानापूर्ति समझकर पठन -पाठन का कार्य कर रहा है। शिक्षक और छात्र में तालमेल की साफ़ कमी झलकती है। शिक्षक भी पैसे को महत्व दे रहा है। क्या हमारी शिक्षा प्रणाली का यही उद्देश्य था? जो आज व्यवसाय का रूप ले रहीं है। क्या शिक्षक और गुरु के लिए यही एक रिश्ता था? कि आज का छात्र कक्षा ही नहीं बाहर भी अपने गुरुओं का आदर नहीं करता। जब तक शिक्षा अपने मूल्य उद्देश्य को नहीं ढूंढ़ पा रही। तब तक शिक्षा अपने प्रयोजन में सफल नही होगी। आज शिक्षा के इस दौर में बच्चों को विचारधाराओं से जोड़ा जा रहा है। किसी को दक्षिणपंथी तो कोई वामपंथी विचारधारा थोपना चाहता है। शिक्षा का उद्देश्य सभी विचारों को अवगत कराने से होना चाहिए ना कि किसी व्यक्ति और विशेष विचार से अवगत कराने का होना चाहिए, लेकिन आज जो रवायत हमारी सामाजिक परिस्थिति और शैक्षणिक प्रणाली में देखने को मिल रही है वह भी विचारधारा से प्रेरित होकर चलने को मजबूर है। अगर किसी छात्र को किसी एक विचारधारा से अवगत कराया जाएगा, तो वह दूसरी विचारधारा को समझ नहीं पाएगा । क्या आज हमारे समाज को किसी एक विचारधारा से उन्नति की ओर अग्रसर किया जा सकता है? हमारे समाज को यह सोचना होगा छात्रों को सभी विचारधारा और सभी महापुरुषों के विचारों से अवगत कराया जाए। इतिहास को जानना छात्रों का हक है, राजनीति उससे वंचित नहीं कर सकती। उसके बाद यह छात्रों पर निर्भर करता है कि वह सभी को समझते हुए किस तरह समाज और देश की उन्नति में भागीदारी दे सकता है। शिक्षा को मात्र नौकरी के लिए प्राप्त करना आज हमारी सबसे बड़ी मजबूरी बन गई है। हम जीवन में एक अच्छे गुरु की परिकल्पना को एक कुम्हार और जौहरी से कर सकते हैं। कुम्हार जो अपने बेहतरीन हाथों से मिट्टी चाक पर चलाकर दुनिया को नया तोहफा देता है। वहीं दूसरी तरफ जौहरी जो हीरे और सोने को पिघलाकर एक ऐसा आकार देता है जो कि सभी को अचंभित कर देता है। समाज को नवाचार और दिशा प्रदान करने की भूमिका शिक्षक की होती है। शिक्षक समाज का निर्माता होता है। समाज को राह दिखाने का सारथी होता है। अगर सामाजिकता की पहली पाठशाला मां से बच्चों को प्राप्त होती है, तो व्यवहारिकता और चरित्र निर्माण का ज्ञान उसे शिक्षक से प्राप्त होता है। शिक्षक वह प्रकाश पुंज है जो अज्ञान के तमस को दूर कर बच्चों के जीवन में ज्ञान का दीपक प्रज्वलित करता है। शिक्षक ज्ञान का सागर होता है, लेकिन आधुनिकता के इस युग मे जब समाज में पैसे की धमक बढ़ी है। उस परिस्थितियों में अज्ञानियों की फ़ौज भी तैयार हो रही है। आज नकल माफियाओं की जद बढ़ रहीं है, वैसे में शिक्षा का स्तर और शिक्षक के ज्ञान का स्तर भी कमजोर हुआ है। शिक्षक को समाज ने हमेशा सर्वोच्च पद देकर उसकी बुद्धिमता और ज्ञान का सम्मान किया है। बड़े-बड़े राजाओं के मस्तक शिक्षक के चरणों में नतमस्तक हुए है। हमारे वेद-ग्रंथों में शिक्षक को साक्षात् ब्रह्मा, विष्णु व महेश की संज्ञा दी गई है। शिक्षक समाज की धुरी है जिसके मार्गदर्शन में देश का निर्माण करने वाला भविष्य सुशिक्षित व प्रशिक्षित होता है। नरेंद्र को स्वामी विवेकानंद, रामकृष्ण परमहंस ने , तो चाणक्य ने अपने ज्ञान से चन्द्रगुप्त जैसा शासक उत्पन्न किया। शिक्षक केवल किताबी ज्ञान ही नहीं अपितु जिंदगी जीने की कला भी सिखाता है। आज गुरु-दक्षिणा की जगह मोटी फीस का प्रचलन हो गया है। अगर बच्चों के चाल-चलन में बदलाव हुआ है, तो शिक्षक के आचरण में भी बदलाव दिख रहा है। पैसे देकर डिग्री खरीदी जा सकती है। ऐसे में शिक्षक की सही पहचान धूमिल होती जा रही है। अगर आज अच्छे शिक्षकों का अभाव है, तो अच्छे और अनुशासन प्रिय छात्रों की संख्या भी कम हुई है। हमारे देश ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन, अब्दुल कलाम, जैसे शिक्षकों को उत्पन्न किया है, फिर सभी शिक्षकों पर सवालिया निशान नहीं उठाया जा सकता। बस थोड़े से बदलाव से हम और हमारे शिक्षा व्यवस्था में बदलाव देख सकते हैं। सबसे बडी बात अगर आज का अभिवावक शिक्षकों के रूप में गुरु द्रोण, श्रीकृष्ण देखना चाहता है, तो पहले अर्जुन और एकलव्य जैसे छात्र भी जन्म लेने चाहिए।

महेश तिवारी की अन्य किताबें

1

लेख-- हुज़ूर न्यू इंडिया की स्थितियों पर नज़र करके तो देखिए

28 अगस्त 2017
0
1
0

भारत को अब डिजिटल इंडिया और न्यू इंडिया का सपना दिखाया जा रहा है। वही भारत में जहां अभी भी गरीब, भुखमरी व्याप्त है। उसको राजनीति क लाभ की दृष्टि से उपयोग करने की रवायत हावी हो रही है। देश की समस्याओं पर राजनीति करके अपनी राजनीतिक

2

लेख-- बाबा न राम के हुए , न रहीम के

28 अगस्त 2017
0
0
0

आज की नजाकत में धर्म पर हावी विज्ञान है। फ़िर भी धर्मांधता का चश्मा समाज पर चढ़ा है। सत्ता का तख़्त सजाती जनमानस है। जनमानस और सियासी रणबाकुरों की फ़ौज लिपटी एक बाबा के चरणों में है। आज देश में न्यू इंडिया का तासा पीटा जा रहा है, क्या न्यू इंडिया में जनमानस धर्मांधता का दामन ओढ़कर और सत्ता बाबाओं की जूती

3

लेख-- खेल के मैदानों से दूर होता बचपन

29 अगस्त 2017
0
0
0

देश में तीव्र गति से बच्चों का झुकाव आक्रमक रवैये और अन्य असामाजिक कार्यों में लग रहा है। जिसका अहम कारण बच्चों की खेलों के प्रति बढ़ती दूरी भी है। आज के समाज में बच्चा जहां घर में माता-पिता की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में अकेलेपन का एहसास करता है, वहीं खेलों से बढ़ती दूरी उसके मानसिकता के विकास को भी अवरुद

4

लेख--- अब तो सुधरो

29 अगस्त 2017
0
0
1

संयुक्त राष्ट्र की तरफ से आई एक रिपोर्ट में विस्थापन को लेकर खुलासा हुआ हैं, वह देश की व्यवस्था और लोगों की सोच में बदलाव की तरफ़ इशारा करती है , कि अब प्राकृतिक संरक्षण के प्रति सचेत हो जाओ। इस रिपोर्ट के तहत यह पता चलता है, कि देश में पिछले वर्ष आपदाओं और पहचान के साथ जातीयता की जकड़न से आज़ादी के सा

5

चमकदार इंडिया की ग़रीब दास्ताँ

29 अगस्त 2017
0
4
2

राजनीति और जनता का प्रत्यक्ष मिलन अब मात्र चुनावी हल-चल के वक़्त दिखता है, जब उसके प्रत्याशी जनता रूपी मत को अपना भगवान और उसके साथ तमाम वे रिश्ते- नाते रचने की कोशिश करती है, जिसके जोड़ का धागा बहुत ही नाज़ुक होता है, और उसको बनाया भी इसलिए जाता है, कि क्षणिक उपयोग ह

6

लेख-- उच्च शिक्षा में सुधार का ये तरीका भी हो सकता है?

29 अगस्त 2017
0
0
0

आज एक बड़ी घटना बाज़ार का हिस्सा बनती जा रहीं है। वह है, पोर्टिबिलिटी। मोबाइल नंबर पोर्टिबिलिटी, बैंक पोर्टिबिलिटी। क्या शिक्षा के स्तर पर भी पोर्टिबिलिटी की सुविधा से सकारात्मक असर दिख सकता है? जवाब उत्तरित नहीं, लेकिन आज गाड़ी मझधार में हो, तो सभी घोड़े खोल देने चाहिए। तो क्या हमारी हुक्मरानी व्यवस्था

7

एक देश , एक कानून पर अमल हो

30 अगस्त 2017
0
1
0

देश में आज के दौर में कोई सबसे बड़ा बदलाव दिख रहा है। तो वह 1400 वर्षों बाद देश में मुस्लिम महिलाओं की सुदृढ़ होती सामाजिक स्थिति की ओर बढ़ता क़दम। महिलाएं जो सामाजिक औऱ धार्मिक प्रथा के नाम पर सामाजिक बुराई रूपी तीन तलाक के दंश से पीड़ित थी, उस समस्या से निजात दिलाने का प्रयास सार्थक रहा। अब इस समस्या

8

लेख--- लोकतंत्र के प्रहरियों को तोड़ना होगा, परम्परागत राजनीति की रवायत

30 अगस्त 2017
0
0
0

लोकतांत्रिक व्यवस्था को विस्तार और परिभाषित करने की आज की व्यवस्था में कोई आवश्यकता नहीं हैं। अगर लोकतंत्र सात दशक आज़ादी की आबोहवा में पंख फड़फड़ाने के बाद भी वर्तमान दौर में जातिवाद, परिवारवाद, और तमाम सामाजिक कुरीतियों की साया से आज़ाद नहीं हो सका, तो उसके लिए जिम्मेवार लालफीताशाही भी हैं, क्योंकि अग

9

लेख- किस दिशा में जा रहा समाज

30 अगस्त 2017
0
1
0

इस सभ्यता को हुआ क्या है। कहीं हिंसात्मक माहौल है, कहीं बर्बरता की सीमा लांघा जा रहा है। क्या यहीं लोकतांत्रिक व्यवस्था है। जिस समाज की सभ्यता और संस्कृति के रग-रग में आपसी भाईचारा और वसुुधैव कुटुम्बकम की भावना समाहित है। अगर उस समाज में बर्बरता और हिंसात्मक परिवेश अपने चरम की ओर बढ़ रहा है। फिर यह

10

लेख-- राजनीतिक उदासीनता के शिकार गांव और ग्रामीण

31 अगस्त 2017
0
2
1

भारत की दो तिहाई आबादी अगर जेल से भी कम जगह में रह रही है। तो ऐसे में निजता के मौलिक अधिकार बन जाने के बावजूद छोटे होते मकान और रहवासियों की बढ़ती तादाद प्रतिदिन की निजता को छीन रही है। जिस परिस्थिति में देश में सबको घर उपलब्ध कराने की बात सरकारें कह रही हैं। उस दौर में देश की आबादी का अधिकांश हिस्सा

11

लेख-- निजी हाथों में सौप कर कैसे सबको शिक्षा दे पाएगी सरकार?

1 सितम्बर 2017
0
0
0

हमारे देश की साक्षरता वर्तमान में लगभग 75 फीसद हैं, तो उसका कारण सरकार की सरकारी स्कूलों की अनदेखी के साथ निजी स्कूलों को बढ़ावा देना हैं। फिनलैंड, नार्वे, अजरबैजान ऐसे देश हैं, जो 100 प्रतिशत साक्षर हैं। यह देश के सामने विडंबना हैं, कि हम अजरबैजान जैसे देश की बराबरी साक्षरता के मामले में नहीं कर प

12

लेख--ये तो उत्तम प्रदेश बनने की निशानी नहीं

2 सितम्बर 2017
0
2
1

गोरखपुर के चर्चे सियासी गलियारों में तेज़ है। तो उसी गोरखपुर के चर्चे जनमानस के जुबां पर भी है। अगस्त महीने के शुरुआती दौर में 60 बच्चों की मौत ने लोंगो को अचंभित कर दिया था। अब जब महीने के आखिर में भी 42 मौत हो गई । तो जनता के पैर के नीचे से जमीं खिसक रहीं है। इसके अलावा वह हतप्रभ, और व्याकुल हो उठी

13

लेख-- आज़ादी के साथ अपने दायित्वों और संवैधानिक कर्तव्यों को समझें

3 सितम्बर 2017
0
0
0

भारत परम्पराओं और त्योहारों का देश है। हमारी संस्कृति के परिचायक यहीं तीज-त्यौहार हैं। आज त्योहारों की आड़ में हुलड़बाजी समाज में पनप रहीं है। गणेश पूजन की बात हो, या किसी अन्य त्यौहार की क्या उसकी मूल भावना समाज में जीवित है। इस पर गौर करना चाहिए। क्या गणेश उत्सव को

14

लेख-- राष्ट्र का उदय और अस्त गुरु के हाथों में

4 सितम्बर 2017
0
1
0

गुरुर ब्रह्मा गुरुर देवो महेश्वरा गुरुर साक्षात परब्रम्ह तस्मै श्री गुरुवे नमः आज यह उक्ति हमारे शैक्षिक परिवेश में शिक्षकों और छात्रों के बीच क्रियान्वित होती नहीं दिखती। आज शिक्षक और छात्रों के बीच खाई गहरी होती जा रहीं है। गुरु हमारे पुनर्जन्म का गर्भ होता है जहां से हमारा सही अर्थों में दोबारा ज

15

लेख-- ब्रिक्स में दिखी भारत की गर्जना

5 सितम्बर 2017
0
0
0

आर्थिक विशेषज्ञो की माने, तो ब्रिक्स देशों की आतंरिक व आर्थिक स्थिति के आधार पर भारत की स्थिति हर दृष्टिकोण से वर्तमान में सबल नज़र आती है। उसके साथ भारत वर्तमान दौर की विश्व व्यवस्था में सबसे मजबूत जनाधार की लोकतांत्रिक सरकार है। साथ-साथ अगर अर्थव्यवस्था की दिशा में भारत तेज़ी से बढ़ रहा है, तो विश्

16

लेख-- व्यवस्था की टूटी चारपाई, मीडिया और हमारा समाज

7 सितम्बर 2017
0
0
0

संविधान में मीडिया को लोकतंत्र को चौथा स्तम्भ माना जाता है। इस लिहाज से मीडिया का समाज के प्रति उत्तरदायित्व और जिम्मदरियाँ बढ़ जाती हैं। मगर क्या वर्तमान वैश्विक दौर में जब कमाई का जरिया बनकर मीडिया रह गया है। वह समाज के प्रति अपने दायित्वों का सफल निर्वहन कर पा रहा है। उत्तर न में ही मिलेगा, क्योंक

17

लेख--- देश में असुरक्षित होता बचपन

10 सितम्बर 2017
0
0
0

आज समाज की स्थिति में असामाजिक तत्वों का समावेश अधिक होता जा रहा है, फिर हम नए भारत का निर्माण किसके लिए कर रहें हैं? जब देश के वर्तमान ही भविष्य के लिए सुरक्षित नहीं, फ़िर क्या बात की जाए? किस संस्कृति और आचरण को महत्व दिया जाए? इस बाज़ार में सब नंगे नजऱ आ रहें हैं। आज समाज को हवशीपने का जो ज्वार लगा

18

लेख-- लोगों के माथे पर ग़रीब लिखना उचित नहीं

25 दिसम्बर 2017
0
1
0

वो राम की खिचड़ी भी खाता है, रहीम की खीर भी खाता है, वो भूखा है जनाब उसे, कहाँ मजहब समझ आता है। किसी न काफ़ी विचार-विमर्श के बाद इन लाइनों को गढ़ा होगा, लेकिन देश के सियासतदां तो धर्म औऱ मज़हबी राजनीति से ऊपर उठ सकें नहीं। तभी तो गरी

19

लेख-- सरकारें बदल जाती हैं, व्यवस्थाएं क्यों नहीं बदलतीं

27 दिसम्बर 2017
0
0
0

सरकारें बदल जाती है, व्यवस्थाएं क्यों नहीं बदलती। चुनावी मुलम्मा खड़ा किया जाता है, लेकिन जनतंत्र की आवाज़ को क्यों अनसुना कर दिया जाता है। सामाजिक पैरोकार बनने की बात होती है, लेकिन हकीकत से व्यवस्था मुँह क्यों मोड़ लेती है। तो क्या अब समय आ गया है, कि जनता उग्र हो

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए