shabd-logo

मुंशी प्रेमचंद

31 जुलाई 2023

10 बार देखा गया 10
प्रेमचंद भारत के उपन्यास सम्राट माने जाते हैं जिनके युग का विस्तार सन् 1880 से 1936 तक है। यह कालखंड भारत के इतिहास में बहुत महत्व का है। इस युग में भारत का स्वतंत्रता-संग्राम नई मंजिलों से गुजरा। प्रेमचंद का वास्तविक नाम धनपत राय श्रीवास्तव था। वे एक सफल लेखक, देशभक्त नागरिक, कुशल वक्ता, जिम्मेदार संपादक और संवेदनशील रचनाकार थे। बीसवीं शताब्दी के पूर्वार्द्ध में जब हिन्दी में काम करने की तकनीकी सुविधाएं नहीं थीं फिर भी इतना काम करने वाला लेखक उनके सिवा कोई दूसरा नहीं हुआ।
 
जन्म और विवाह : प्रेमचंद का जन्म वाराणसी से लगभग चार मील दूर, लमही नाम के गांव में 31 जुलाई, 1880 को हुआ। प्रेमचंद के पिताजी मुंशी अजायब लाल और माता आनंदी देवी थी। प्रेमचंद का बचपन गांव में बीता था। प्रेमचंद का कुल दरिद्र कायस्थों का था, जिनके पास करीब छ: बीघा जमीन थी और जिनका परिवार बड़ा था। प्रेमचंद के पितामह, मुंशी गुरुसहाय लाल, पटवारी थे। उनके पिता, मुंशी अजायब लाल, डाकमुंशी थे और उनका वेतन लगभग पच्चीस रुपए मासिक था। उनकी मां आनंद देवी सुन्दर, सुशील और सुघड़ महिला थीं। जब प्रेमचंद पंद्रह वर्ष के थे, उनका विवाह हो गया। वह विवाह उनके सौतेले नाना ने तय किया था। 
 
 
सन् 1905 के अंतिम दिनों में आपने शिवरानी देवी से शादी कर ली। शिवरानी देवी बाल-विधवा थीं। यह कहा जा सकता है कि दूसरी शादी के पश्चात् इनके जीवन में परिस्थितियां कुछ बदली और आय की आर्थिक तंगी कम हुई। इनके लेखन में अधिक सजगता आई। प्रेमचंद की पदोन्नति हुई तथा यह स्कूलों के डिप्टी इन्सपेक्टर बना दिए गए।

 
शिक्षा : गरीबी से लड़ते हुए प्रेमचंद ने अपनी पढ़ाई मैट्रिक तक पहुंचाई। जीवन के आरंभ में ही इन्हें गांव से दूर वाराणसी पढ़ने के लिए नंगे पांव जाना पड़ता था। इसी बीच में इनके पिता का देहांत हो गया। प्रेमचंद को पढ़ने का शौक था, आगे चलकर वह वकील बनना चाहते थे, मगर गरीबी ने इन्हें तोड़ दिया। प्रेमचंद ने स्कूल आने-जाने के झंझट से बचने के लिए एक वकील साहब के यहां ट्यूशन ले लिया और उसी के घर में एक कमरा लेकर रहने लगे। इनको ट्यूशन का पांच रुपया मिलता था। पांच रुपए में से तीन रुपए घर वालों को और दो रुपए से प्रेमचंद अपनी जिंदगी की गाड़ी को आगे बढ़ाते रहे। प्रेमचंद महीना भर तंगी और अभाव का जीवन बिताते थे। इन्हीं जीवन की प्रतिकूल परिस्थितियों में प्रेमचंद ने मैट्रिक पास किया। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य, पर्सियन और इतिहास विषयों से स्नातक की उपाधि द्वितीय श्रेणी में प्राप्त की थी।

 
साहित्यिक जीवन : प्रेमचंद उनका साहित्यिक नाम था और बहुत वर्षों बाद उन्होंने यह नाम अपनाया था। उनका वास्तविक नाम ‘धनपत राय’ था। जब उन्होंने सरकारी सेवा करते हुए कहानी लिखना आरंभ किया, तब उन्होंने नवाब राय नाम अपनाया। बहुत से मित्र उन्हें जीवन-पर्यंत नवाब के नाम से ही संबोधित करते रहे। जब सरकार ने उनका पहला कहानी-संग्रह, ‘सोजे वतन’ जब्त किया, तब उन्हें नवाब राय नाम छोड़ना पड़ा। बाद का उनका अधिकतर साहित्य प्रेमचंद के नाम से प्रकाशित हुआ। इसी काल में प्रेमचंद ने कथा-साहित्य बड़े मनोयोग से पढ़ना शुरू किया। 


 
एक तम्बाकू-विक्रेता की दुकान में उन्होंने कहानियों के अक्षय भंडार, ‘तिलिस्मे होशरूबा’ का पाठ सुना। इस पौराणिक गाथा के लेखक फैजी बताए जाते हैं, जिन्होंने अकबर के मनोरंजन के लिए ये कथाएं लिखी थीं। एक पूरे वर्ष प्रेमचंद ये कहानियां सुनते रहे और इन्हें सुनकर उनकी कल्पना को बड़ी उत्तेजना मिली। कथा साहित्य की अन्य अमूल्य कृतियां भी प्रेमचंद ने पढ़ीं। इनमें ‘सरशार’ की कृतियां और रेनाल्ड की ‘लंदन-रहस्य’ भी थी।
 
साहित्य की विशेषताएं : प्रेमचंद की रचना-दृष्टि, विभिन्न साहित्य रूपों में, अभिव्यक्त हुई। वह बहुमुखी प्रतिभा संपन्न साहित्यकार थे। प्रेमचंद की रचनाओं में तत्कालीन इतिहास बोलता है। उन्होंने अपनी रचनाओं में जन साधारण की भावनाओं, परिस्थितियों और उनकी समस्याओं का मार्मिक चित्रण किया। उनकी कृतियां भारत के सर्वाधिक विशाल और विस्तृत वर्ग की कृतियां हैं। अपनी कहानियों से प्रेमचंद मानव-स्वभाव की आधारभूत महत्ता पर बल देते हैं।
 

 
कृतियां : प्रेमचंद की कृतियां भारत के सर्वाधिक विशाल और विस्तृत वर्ग की कृतियां हैं। उन्होंने उपन्यास, कहानी, नाटक, समीक्षा, लेख, सम्पादकीय, संस्मरण आदि अनेक विधाओं में साहित्य की सृष्टि की, किंतु प्रमुख रूप से वह कथाकार हैं। उन्हें अपने जीवन काल में ही उपन्यास सम्राट की पदवी मिल गई थी।

उन्होंने कुल 15 उपन्यास, 300 से कुछ अधिक कहानियां, 3 नाटक, 10 अनुवाद, 7 बाल-पुस्तकें तथा हज़ारों पृष्ठों के लेख, सम्पादकीय, भाषण, भूमिका, पत्र आदि की रचना की। जिस युग में प्रेमचंद ने कलम उठाई थी, उस समय उनके पीछे ऐसी कोई ठोस विरासत नहीं थी और न ही विचार और न ही प्रगतिशीलता का कोई मॉडल ही उनके सामने था सिवाय बांग्ला साहित्य के। उस समय बंकिम बाबू थे, शरतचंद्र थे और इसके अलावा टॉलस्टॉय जैसे रुसी साहित्यकार थे। लेकिन होते-होते उन्होंने गोदान जैसे कालजयी उपन्यास की रचना की जो कि एक आधुनिक क्लासिक माना जाता है।
 


30
रचनाएँ
कहीं धूप कहीं छाव
0.0
ये किताब मेरे रोज के लेखो का संग्रह है। जिंदगी में खुशी भी है और गम भी। आप इसमें से अपने लिए क्या लेते हैं? यह आप पर निर्भर करता है।
1

विश्व पर्यावरण दिवस

5 जून 2023
10
2
5

आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं। यह दिवस आज स्कूल में पर्यावरण प्रतिज्ञा के साथ बच्चों के साथ मनाया गया। इस दिवस पर पेड़ों का महत्व व पर्य

2

प्रकृति का सानिध्य

5 जून 2023
3
1
3

शहरो की धूल भरी सड़केंजब भी देखती हूं,पहाड़ व गांव याद आते हैंजहां पेड़ों के नीचे,सुकून से बैठे होते हैं लोगबिना पंखों व एसी केजहां की सुबह होती है शुरूचिड़ियों की चहचाहट से,जहां नदियों का जल बहत

3

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस

7 जून 2023
1
0
0

हर साल जून माह की 7 तारीख का दिन वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे के तौर पर मनाया जाता है। जिसका मकसद लोगों को फूड सेफ्टी के महत्व को समझाना है। शरीर के सेहतमंद बनाए रखने में खानपान का रोल सबसे खास होता है। लेकिन

4

यूपी की ध्वस्त कानून व्यवस्था

8 जून 2023
0
0
0

पुलिस हिरासत में माफिया अतीक अहमद की हत्या का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था की राजधानी लखनऊ की अदालत में कुख्यात गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा को गोलियों से भून दिया गया। इस दौरान दो पुलिसकर्म

5

मुंबई हत्याकांड

9 जून 2023
1
1
0

श्रद्धा वालकर हत्याकांड को देश के लोग अभी भुला भी नहीं पाए थे, इसी बीच महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में दिमाग हिला देने वाला एक मामला सामने आया है। मीरा भायंदर इलाके में मीरा रोड पर स्थित है गीता आकाश

6

डब्ल्यूटीसीवर्ल्ड चैंपियनशिप

11 जून 2023
1
1
0

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की दूसरी साइकिल का फाइनल अगले साल खेला जाना है. अभी यह तय नहीं हुआ है कि किन दो टीमों के बीच यह मुकाबला होगा, लेकिन, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने फाइनल का वेन्यू जरूर प

7

बाल श्रम

12 जून 2023
0
0
1

बालश्रम, बच्‍चों से स्‍कूल जाने का अधिकार छीन लेता है और पीढ़ी दर पीढ़ी गरीबी के चक्रव्यूह से बाहर नहीं निकलने देता।2011 की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार, भारत में बाल मजदूरों की संख्‍या 1.01 करोड़ है

8

बिपरजाय चक्रवात

13 जून 2023
2
0
0

भारत पर अगले कुछ दिनों तक चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' का खतरा मंडरा रहा है. इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (12 जून) को 'बिपरजॉय' पर तैयारियों की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की अ

9

विश्व रक्तदाता दिवस

14 जून 2023
0
0
1

लोगों में रक्तदान करने के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। ब्लड डोनेशन एक दर्द रहित क्रिया है जो किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकती है। विश्व भर में इस दि

10

महा विनाशकारी चक्रवात

15 जून 2023
0
0
0

गुजरात के तटीय इलाकों की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवाती तूफान बिपरजोय बेहद खतरनाक हो चुका है। विनाशकारी चक्रवात गुजरात तट से करीब 180 किलोमीटर से भी कम दूरी पर है। बिपरजोय के चलते समुद्र में ऊंची-ऊंची ल

11

जलवायु परिवर्तन

17 जून 2023
1
1
3

जलवायु परिवर्तन का तात्पर्य दशकों, सदियों या उससे अधिक समय में होने वाली जलवायु में दीर्घकालिक परिवर्तनों से है। यह मुख्य रूप से जीवाश्म ईंधन (जैसे, कोयला, तेल और प्राकृतिक गैस) को जलाने के कारण पृथ्व

12

समान नागरिक संहिता

18 जून 2023
2
1
2

समान नागरिक संहिता का अर्थ होता है भारत में रहने वाले हर नागरिक के लिए एक समान कानून होना, चाहे वह किसी भी धर्म या जाति का क्यों न हो। समान नागरिक संहिता लागू होने से सभी धर्मों का एक कानून होगा। शादी

13

बॉलीवुड फिल्म आदि पुरुष विवाद

19 जून 2023
2
0
1

आदिपुरुष 2023 की भारतीय बॉलीवुड फिल्म है, जो रामायण से प्रेरित हैं। यह फिल्म ओम राउत द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज़ फिल्म्स और रेट्रोफाइल्स द्वारा निर्मित है हिंदी और तेलुगु भाषाओं में एक साथ फिल्माई ग

14

एक खत पापा के नाम

19 जून 2023
0
1
1

पित्र दिवस की शाम एक खत पापा के नामअब वे थोड़े कमजोर से हो गए हैंकुछ भूलने से भी लगे हैंपर फिर भी उन्हें वैसे ही हंसते पाती हूंजैसे वे पहले हंसते थेमैं तो बिल्कुल ठीक हूं मुझे क्या हुआ है?उनका यह

15

जगन्नाथ रथ यात्रा

20 जून 2023
2
0
1

जगन्नाथ मंदिर ओडिशा के पुरी शहर में स्थित है. पूरे साल भगवान की पूजा इस मंदिर में होती है लेकिन आषाढ़ माह में तीन किलोमीटर की रथ यात्रा निकाली जाती है. ।हर साल 'जगन्नाथ रथ यात्रा' धूमधाम से निकाली जात

16

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

21 जून 2023
0
0
1

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पहली बार 21 जून 2015 को मनाया गया था। इस दिन को मनाने की पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। संयुक्त राष्ट्र ने दिसंबर, 2014 में एक प्रस्ताव पारित करके 21 जून को अंत

17

पशुधन विधेयक 2023

22 जून 2023
0
0
0

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स और पशु प्रेमियों की आलोचना का सामना करते हुए, केंद्र सरकार ने पशुधन आयात और निर्यात विधेयक, 2023 (Importation and Exportation Bill, 2023) के मसौदे को वापस ले लिया है। मत्स

18

टाइटेनिक पनडुब्बी

24 जून 2023
0
0
0

टाइटैनिक जहाज को दिखाने पांच पर्यटकों को लेकर जा रही पनडुब्बी का मलबा बरामद हुआ है। इसी के साथ इसमें सवार सभी लोगों के मौत की पुष्टि भी हो गई है। टाइटन पनडुब्बी को ऑपरेट करने वाली कंपनी ओशनगेट ने कहा

19

मानसून का आगमन

26 जून 2023
1
0
1

सूखी तपती धरती पर गिरी जब आसमान से कुछ बूंदेमचल उठा सबका मनभीगा भीगा सबका तनलो मानसून आ गया।चेहरे पर खुशियां छा गईमरुस्थल में जैसी नदियां आ गईघुमर घुमर कर बरसे बादलकाली काली घटाएं छाईलो मानसून आ

20

सोशल मीडिया वरदान या अभिशाप

30 जून 2023
0
0
0

हम आधुनिक युग को इंटरनेट युग कहे तो यह गलत नहीं होगा। इंटरनेट ने हमें प्रगति का मार्ग दिखाया है और साथ ही सोचने समझने की क्षमता का भी विकास किया है। इंटरनेट पर शॉपिंग, सर्फिंग, चैटिंग, ब्लॉगिंग व लेखन

21

डॉक्टर्स डे

2 जुलाई 2023
0
0
0

डॉक्टर मरीजों के लिए भगवान होता है। कोरोना काल मैं जिस प्रकार कई डॉक्टरों ने अपनी ड्यूटी निभाई उसे देख कर लगाकि अगर डॉक्टर नहीं होते तो क्या होता? डॉक्टर्स डे पर सभी डॉक्टर्स को हमारी तरफ से शुभकामनाए

22

अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस

4 जुलाई 2023
0
0
0

हर साल 4 जुलाई को अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इस दिन को 4 जुलाई के रूप में भी जाना जाता है। दरअसल, 4 जुलाई 1776 को संयुक्त राज्य अमेरिका को ग्रेट ब्रिटेन से आजादी मिली थी। हर साल इ

23

बाढ़ की मार

11 जुलाई 2023
2
0
0

पानी में घिरे हुए लोगप्रार्थना नहीं करतेवे पूरे विश्वास से देखते हैं पानी कोऔर एक दिनबिना किसी सूचना केखच्चर, बैल या भैंस की पीठ परघर-असबाब लादकरचल देते हैं कहीं और...'बाढ़ पर कवि केदारनाथ सिंह

24

सीमा हैदर

14 जुलाई 2023
3
1
0

पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है. पाकिस्तान सरकार ने भारत से सीमा की सही सलामती को लेकर जानकारी मांगी है. साथ काउंसलर एक्सेस मुहैया करवाने का भी अनुरोध किया गया है.

25

chandrayaan-3

15 जुलाई 2023
1
0
1

चंद्रयान-3 के लॉन्च पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा, चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा। यह हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान

26

बेंगलुरु में बैठक

17 जुलाई 2023
1
0
0

देश की विपक्षी पार्टियों के शीर्ष नेताओं की आज से बेंगलुरु में दो दिवसीय एकता बैठक होने वाली है। यह इन नेताओं की दूसरी बैठक होगी। इससे पहले 23 जून को पटना में 17 दल एकजुट हुए थे। इस मुद्दे से जुड़े लो

27

ज्ञानवापी मस्जिद

24 जुलाई 2023
0
0
0

वाराणसी की कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद का एएसआई सर्वे कराने की इजाजत दे दी है. कोर्ट ने विवादित हिस्से (वजूखाना) को छोड़कर पूरे परिसर का सर्वे कराने की अनुमति दी है. मुस्लिम पक्ष ने सर्वे का विरोध किया

28

मुंशी प्रेमचंद

31 जुलाई 2023
1
0
0

प्रेमचंद भारत के उपन्यास सम्राट माने जाते हैं जिनके युग का विस्तार सन् 1880 से 1936 तक है। यह कालखंड भारत के इतिहास में बहुत महत्व का है। इस युग में भारत का स्वतंत्रता-संग्राम नई मंजिलों से गुजरा। प्र

29

मेवात हिंसा

1 अगस्त 2023
1
1
0

हरियाणा के मेवात और नूंह में दो समुदायों के बीच जबरदस्त बवाल हुआ. दोनों समुदाय ने एक-दूसरे पर जमकर पत्थर चलाए. कई गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी की. मेवात में भगवा यात्रा के दौरान बवाल हुआ और हंगामा इ

30

दंगों में हरियाणा

2 अगस्त 2023
1
0
0

हरियाणा का मेवात, सोमवार को एकाएक दंगों की चपेट में आ गया। दो समुदायों के बीच हुए दंगे में पुलिस सहित कई लोग घायल हुए हैं। कई क्षेत्रों में एक समुदाय विशेष के लोगों में डर देखा गया। इसके चलते कुछ लोगो

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए