नई दिल्लीः भारत से लेकर सात समंदर पार तक प्रकाश पर्व दीपावली की धूम मची है। यहां तक कि संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय भी रोशनी से जगमग हो उठा। हैप्पी दीवाली की शुभकामनाएं भी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से रोशनी के जरिए दी गई। यूएन में तैनात भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैय्यद अकबरुद्दीन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। कहा कि पहली बार संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में दीपावली मनाई गई। उन्होंने दीपावली मनाए जाने की तस्वीर भी ट्विटर पर पोस्ट की।
भारत के बढ़ते कद की इशारा
पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ में दीपावली मनाए जाने से भारत का गौरव बढ़ने का स्पष्ट संकेत है। पूरा संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पहली बार छोटी दीपावली की शाम रोशनी से नहा उठा। वहीं रोशनी से ही हैप्पी दीवाली का संदेश यूएन हेडक्वार्टर से प्रकाशित होता नजर आया।