
नई दिल्ली: दो लडकियां ने कई लोगों से शादी की और कुछ दिन उनके साथ बिताने के बाद सारे गहने और पैसे लेकर भाग जाती। उन्होंने ऐसा ही कुछ किया मध्यप्रदेश के जितेंद्र और कौशल नाम के दो युवको के साथ। यहां इस लुटेरी दुल्हन ने सुहागरात के दिन ही नहीं, बल्कि हनीमून से लौटने के बाद 23 दिन दूल्हे के साथ बिताये और उसके बाद भाग गई। जिसके बाद इन युवको ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
जब पुलिस बन गई दूल्हा
शिकायत मिलने के बाद जबलपुर पुलिस जांच में जुट गई। इन दोनों लुटेरी दुल्हनों को पकड़ने के लिए बारां पुलिस जबलपुर पहुंची। जबलपुर पहुंचकर पुलिस ने स्थानीय थाने से संपर्क किया और उनकी मदद से एक पुलिसकर्मी को दूल्हा बनाकर शादी का प्रस्ताव रखा गया। बात आगे बढ़ी और ये लुटेरी दुल्हनें पुलिस के जाल में फंस गईं। पुलिस ने सविता (33) पत्नी रामप्रसाद खटीक निवासी जबलपुर, माधुरी (19) पुत्री रवींद्र निवासी जबलपुर, नेहा (19)पुत्री रजनीश राय निवासी जबलपुर व रिंकू (40) पत्नी रजनीश राय को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, इस ठगी के धंधे में और मामले भी खुल सकते हैं।
कैसे ठगे गए थे जितेंद्र और कौशल
इस मामले में सदर थाना प्रभारी आशा सिंह ने बताया कि पाठेड़ा निवासी कौशल माली की शादी नहीं हो रही थी। जिसके चलते ये लोग कई लोगों को शादी की बात कहते थे। कुछ समय पहले गांव के जितेंद्र की शादी जबलपुर की माधुरी (19) से हुई थी। कौशल और जितेंद्र दोनों दोस्त थे। कौशल ने जितेंद्र की पत्नी माधुरी से भी अपने लिए लड़की तलाशने की बात कही। जिसके बाद माधुरी ने जबलपुर पहुंचकर एक महिला रिंकू (40) को कौशल के बारे में बताया। रिंकू ने अपनी बेटी नेहा (19) से शादी का प्रस्ताव रखा। 1 लाख 30 हजार रुपए में शादी का सौदा तय हुआ और बात बन गई जिसके बाद 10 सितंबर को नेहा व कौशल ने कोर्ट मैरिज भी भी कर ली।
भाग गई दूल्हन
शादी का हसीन ख्वाब देख चांद-सी दुल्हन के साथ जिंदगी गुजारने का सपना देख रहे थे दोनों 23 दिन तक खुशी-खुशी साथ रहे। एक दिन नेहा घर से सोने का लॉकेट, जेवरात व कपड़े लेकर फरार हो गई। जब कौशल ने जितेंद्र को ये बात बताई तो जितेंद्र ने भी अपना दुखड़ा बताते हुए कहा कि उसकी पत्नी भी फरार हो गई है। तब कौशल ने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई ।