
नई दिल्ली : केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री राम विलास पासवान आज प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया में पत्रकारों के सामने पेश हुए। जिसमे उन्होंने अनाज भंडारण सहित कई मुद्दों पर बात की। पासवान में कहा कि गोदामों की कमी नहीं है और 100 लाख टन साइलो बनाने का निर्णय लिया गया जिसमे से 10 लाख बन चुके हैं।
उन्होंने कहा आज़ादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि FCI में कर्मचारियों को पेंशन और मेडिकल सुविधाएं मिलने लगी हैं। जबकि 98% गन्ना किसानों के भुगतान का भी उन्होंने दावा किया। पासवान में कहा BIS के लिए 2016 में नया कानून बनाया गया है। इसके तहत अब हमारा सारा उपभोक्ता सामान अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा। अब दाम के साथ खाने की प्लेट में गुणवत्ता का भी ज़िक्र किया जाएगा।
https://www.youtube.com/embed/q0K0vRbglM8?ecver=2
इस दौरान पासवान नोटबंदी को नसबंदी कह गये जिसके बाद वहां मौजूद पत्रकार जमकर ठहाके लगाने लगे। प्रेस क्लब में ठहाके लगे तो उन्हें एहसास हुआ कुछ तगड़ी गड़बड़ी कर गये। फिर तो झेंपते हुए - सॉरी सॉरी। अगले प्रधानमंत्री के सवाल पर पासवान ने कहा 2024 तक प्रधानमंत्री के लिए को वेकेंसी नहीं है।