
लखनऊः नाबालिग और उसकी मां से दुष्कर्म में फंसने के बाद फरार हुए मंत्री गायत्री प्रसाद के मामले को राज्यपाल ने गंभीरता से लिया है। अब तक कोई कार्रवाई न होने पर राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से जवाब मांगा है। राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री को बकायदा खत लिख कर गायत्री के अब तक मंत्रिमंडल में बने रहने पर सवाल खड़ा किया है।
नेपाल जाने की है सूचना
कहा जा रहा है कि गायत्री प्रसाद गिरफ्तारी के डर से नेपाल भाग गया है। उधर यूपी पुलिस ने देश भर के हवाई अड्डों पर अलर्ट जारी कर दिया है। पांचवे चरण में अमेठी सीट पर मतदान के बाद से प्रजापति को कोई पता नहीं हैं। कोर्ट के आदेश पर गायत्री को गिरफ्तार करने में जुटी पुलिस को गायत्री का कुछ पता नहीं लगा पा रही है। बता दें कि सपा सरकार में पहले खनन मंत्री रहे गायत्री प्रजापति अपने पूरे कार्यकाल में अखिलेश के सपा सरकार की किरकिरी कराते रहे। लेकिन मुलायम सिहं यादव के खास होने के चलते सत्ता में उनका रसूख बना हुआ था। लेकिन एक महिला द्वारा गायत्री प्रजापति पर रेप का आरोप लगाए जाने के बाद अब गायत्री फरार हैं।