नई दिल्लीः यूपी में चली मोदी लहर में सपा-बसपा डूब गई। राममंदिर के दौर से भी बड़ा करिश्माई प्रदर्शन भाजपा ने मोदी की अगुवाई में यूपी में किया है। रुझान अगर नतीजे में बदले तो भाजपा यूपी में 285 सीटों से ज्यादा जीत जाएगी। फिलहाल यूपी में कुल 403 में से 403 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। जिसमें से भाजपा को ऐतिहासिक रूप से 302 सीटों पर बढ़त मिली है। वहीं सपा को सिर्फ 77 सीटों पर बढ़त है। बसपा को 22 और अन्य को 17 सीटों पर बढ़त है।
1991 से भी दमदार प्रदर्शन
जब 90 के दशक में राम मंदिर आंदोलन चला था, तब भाजपा यूपी में बहुमत के जादुई आंकडे़ तक पहुंच सकी थी। कल्याण सिंह की अगुवाई में लड़े गए वर्ष 1991 के चुनाव में भाजपा को 221 सीटें मिलीं थीं। इसके बाद से भाजपा कभी इस आंकड़े के आस-पास तक नहीं फटक सकी। मगर मोदी की अगुवाई में लहर नहीं बल्कि सुनामी कहिए। एग्जिट पोल के नतीजे सही साबित हो रहे हैं। यूपी में भाजपा को 285 से ज्यादा सीटें मिलतीं दिख रहीं हैं।