
आज के जमाने में या कहे आधुनिक युग की लड़कियां अपनी शादी में अलग कुछ ऐसा करना चाहती है कि उनकी वाहवाही के साथ शादी एक यादगार बन जाये । शादी में हर दुल्हन की तमन्ना होती है कि वह सबसे अलग दिखे। सबकी नजरें बस उस पर ही टिक जाएं और इसके लिए वह अपने कपड़ों, मेकअप, अपनी एंट्री और डांस को लेकर तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट भी करती है।
लेकिन शॉट्स पहनकर इस दुल्हन ने जो किया है, उसके बाद वह सोशल मीडिया पर छा गई है।
आमतौर पर भारत वर्ष में दुल्हन शादी में लहंगा ही पहनती हैं लेकिन इस दुल्हन ने जो पहना वो हैरान करने वाली ड्रेस थी। सिर पर चुन्नी और चोली के साथ लहंगा न होकर शॉट्स(नेकर) पहनकर दुल्हन सभी मेहमानों के बीच आई। पुराने संस्कारो के अनुसार दुल्हन किसी बड़े का चरण स्पर्श न करके हर एक से गले मिलती दिखाई दे रही है।
दरअसल ये दुल्हन अपनी शादी में लहंगे की जगह शॉर्ट्स पहनकर आ गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दुल्हन लहंगे की जगह शॉर्ट्स पहने नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर
इस दुल्हन की तस्वीरें और वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिस पर लोग खूब कमेंट्स कर रहे हैं।
हालांकि, ये फोटो कहां की है इस बारे में दावे के साथ नहीं कहा जा सकता है।वीडियो में यह जरूर स्पष्ट हो रहा है कि सिख दूल्हा और दुल्हन एंट्री कर रहे हैं। शॉर्ट्स पहने दुल्हन और दूल्हे को लोग बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो में दूल्हा ट्रेडिशनल ड्रेस में है और उसने पारंपरिक शेरवानी पहनी हुई है। वीडियो देखकर यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि कि यह वाकिया हिंदुस्तान का न होकर विदेश में किसी ऐसी जगह का है जहां सिक्ख समुदाय के लोग भी निवास करते है।