
नई दिल्ली: अपनी विस्फोट बल्लेबाजी से हमेशा चर्चा में रहने वाले भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग इनदिनों ट्विटर पर चर्चा में बने हुए हैं। अपने ट्वीट से लोगों के दिलों पर राज करने वाले सहवाग ने एक बार फिर से एक मजेदार ट्वीट किया है। सहवाग ने ट्वीट में क्रिस गेल के किताब पर कमेंट करते हुए सवाल पूछा है। सहवाग ने ट्वीट किया, 'गेल के सामने सब फेल हैं। इस किताब में किस किस को दिया पेल। बताओ मिस्टर किंग कॉन्ग।
हाल ही में क्रिस गेल की किताब “सिक्स मशीन: आई डांट लाइक क्रिकेट.. आई लव इट” आई थी। कहा जा रहा था कि गेल ने अपनी किताब में कई क्रिकेटर्स पर निशाना साधा था।
बता दें कि इससे पहले शनिवार को भी सहवाग ने मोहम्मद शमी (3 सितंबर) को बर्थ-डे विश किया था। जिसमे सहवाग ने बर्थ-डे विश करते हुए शमी का नहीं उनकी बल्कि उनकी मम्मी का जिक्र किया था। सहवाग ने लिखा था कि थैंक यू टू शामी की मम्मी। आप ने भारत के सबसे उत्साही गेंदबाज में से 1 को जन्म दिया है।