
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की मां शबनम सिंह का जन्मदिन इस बार कुछ खास रहा है। मां शबनम सिंह के बर्थडे पर जोरदार सेलिब्रेशन किया गया। युवी की होने वाली पत्नी हेजल कीच भी उनकी इस जन्मदिन की पार्टी में मौजूद रही। इस मौके पर हेजल कीच ने युवी के साथ मिलकर एक सरप्राइज पार्टी अरेंज की। जिसमें युवराज अपने जमकर मस्ती की।
युवराज ने दिया मां को आशीर्वाद
पार्टी में जमकर मस्ती हुई। जब उनकी मां केक काट रही थीं तो युवी उनके सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद देते दिखे। पार्टी में युवी ने अपनी मम्मी को पीछे से पकड़ लिया और उनके चेहरे पर केक लगा दिया।
खुश नजर आई हेजल
पार्टी में हेजल काफी खुश नजर आई उन्होंने पार्टी के बाद ट्विट करते हुए लिखा कि 'पहले केक अटैक और फिर किस अटैक... हैप्पी बर्थडे मम्मीजी... आपको पाकर मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं। आप मेरी लाइफ में सास बनकर नहीं बल्कि मां बनकर आईं'।