shabd-logo

ज़बाने यार मन तुर्की

4 अगस्त 2022

26 बार देखा गया 26

राजकपूर ने कुछ सोचते हुए प्लेट से एक टुकड़ा उठाया, लेकिन फ़िर बिना खाए उसे वापस रख दिया।
फ़िर वो स्पॉटबॉय से बोले- मैडम से कहो, मैं बुला रहा हूं।
लड़का झटपट गया और पलक झपकते ही वापस आ गया। उसके पीछे पीछे साधना भी चली आ रही थीं। उन्होंने खाना खाकर अभी हाथ भी साफ नहीं किए थे।
राजकपूर कुछ मुस्कराते हुए बोले- क्या कुछ स्पेशल आया था घर से,जो हमसे नहीं बांटा जा सकता था?
साधना झेंप कर रह गईं। केवल धीरे से इतना कह सकीं- उन लोगों ने खाना वहां परोस दिया तो खाने बैठ गई।
राजकपूर कुछ गंभीर हो कर खाने लगे। साधना वहीं उनके पास बैठी रहीं।
अचानक राजकपूर ने खाना छोड़ दिया और हाथ रोक कर बोले- तुमसे कुछ बात करने की सोच रहा था।
साधना को थोड़ी हैरानी हुई। केवल इतना बोल पाईं- जी, कहिए!
- हरि की बेटी और डब्बू के बारे में... राजकपूर ने बिना किसी भूमिका के तपाक से कहा। ( उनका मतलब अभिनेता हरि शिवदासानी की बेटी बबीता और खुद उनके सुपुत्र रणधीर कपूर के बारे में था। हरि शिवदासानी साधना के चाचा थे)
साधना कुछ संजीदा होकर और करीब खिसक आईं। पर बोलीं कुछ नहीं।
राजकपूर ने कहना शुरू किया- सुना है दोनों में अच्छी दोस्ती है, पार्टियों में साथ में घूमते हैं।
साधना चुप रहीं।
- क्या कर रही है ये लड़की बबीता?
साधना खामोश रहीं।
राजकपूर कुछ तल्खी से बोले- मैंने सुना है कि कॉलेज - स्कूल भी नहीं जाती, केवल मॉडलिंग और फ़िल्मों में काम पाने का शौक़ है।
अब साधना ने धीरे से मुंह खोला, बोलीं - कुछ ग़लत है क्या?
- क्या? राजकपूर ने हैरानी से पूछा।
- फ़िल्मों में काम पाने की कोशिश करना। साधना बोलीं।
राजकपूर ने सिर झुका लिया, पर कुछ बोले नहीं।
कुछ देर कमरे में सन्नाटा पसरा रहा। राजकपूर ने खाने की प्लेट बिना ख़त्म किए ही परे सरका दी।
प्लेट उठाने के लिए स्पॉटबॉय भीतर आने लगा तो साधना ने इशारे से उसे रोक दिया और बाहर जाने का इशारा किया।
लड़का चला तो गया पर बाहर की दीवार पर कान लगा कर सांस रोके खड़ा रहा।
अब थोड़ी गहरी पर मंद आवाज़ में बोल रहे थे राजकपूर, कहा - नहीं, गलत नहीं है फ़िल्मों में काम पाने की कोशिश करना, लेकिन दो सपने एक साथ देखे जाएं तो दोनों ही पूरे नहीं होते!
अगर यहां साधना की जगह कोई और हीरोइन होती तो एक बार राजकपूर से इस बात का मतलब ज़रूर पूछती। पर सामने साधना थीं। सब समझ गईं।
राजकपूर बोले- अपनी बहन को समझाओ कि कपूर परिवार की लड़कियां, या इस परिवार में आने की ख्वाहिशमंद लड़कियां फ़िल्मों का रुख नहीं करतीं।
अब साधना तिलमिला गईं। चुप नहीं रह सकीं, बोलीं- क्यों? फ़िल्मों में आने वाली सभी लड़कियां आवारा और बदचलन होती हैं क्या? जो लड़कियां फ़िल्मों में काम नहीं करतीं क्या वो सभी सती - सावित्री होती हैं?
- तुमसे बात करना बेकार है। तुम खुद नहीं समझ रही हो, तो उसे क्या समझाओगी!
- लेकिन समझने की ज़रूरत तो आपको है। आपको पता है, मैं नरगिसजी को आंटी कहती हूं पर वो मुझे बिल्कुल अपनी सहेली की तरह मानती हैं। उन्होंने अपनी हर बात मुझसे शेयर की है। क्या आप भी वही करना चाहते हैं जो आपके साथ हुआ? क्या आपको पसंद आया था वो सब!
अब राजकपूर बैठे न रह सके। वो गुस्से से तमतमाये हुए उठे और दनदनाते हुए बाहर निकल गए।
साधना उनके पीछे - पीछे प्लेट उठा कर गईं- खाना तो खाइए...
पर वो अपनी कार में जा बैठे।
पूरी यूनिट देखती रह गई। शूटिंग पैकअप हो गई।
लेकिन ये घटना कुछ समय बाद आई - गई हो गई। एक दिन एक फ़िल्म मैगज़ीन में ये खबर ज़रूर छपी कि फ़िल्म "दूल्हा- दुल्हन" के सेट से नाराज़ होकर शूटिंग बीच में छोड़कर लौटे राजकपूर।
पर इस बात की असलियत या तो साधना जानती थीं या फ़िर वो स्पॉटबॉय लड़का जो राजकपूर को लंच में खाना खिला रहा था।
इसके बाद उस फ़िल्म के सेट पर साधना ने हमेशा खाना राजकपूर के साथ ही बैठ कर खाया, पर इस विषय को लेकर दोनों में दोबारा कोई बात नहीं हुई।
असल में ये दुनिया जानती थी कि पृथ्वीराज कपूर के परिवार में कभी कोई लड़की फ़िल्मों में काम नहीं करती थी। लेकिन उस परिवार के लड़के सभी एक के बाद एक फ़िल्मों में ही आ रहे थे।
ज़ाहिर है कि उनकी दोस्तियां फ़िल्म हीरोइनों से खूब पनप रही थीं। पृथ्वीराज कपूर ने ये परिपाटी ही बना दी थी कि उनके परिवार की न तो बेटियां फ़िल्मों में काम करेंगी, और न बहुएं।
जद्दन बाई, शोभना समर्थ आदि से पृथ्वीराज कपूर के रिश्ते कलाकारों के आपसी रिश्तों तक ही सीमित रहे किन्तु राजकपूर और नरगिस ने कई सफल फ़िल्मों में साथ - साथ काम करने के बाद अपनी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री में भी बदला और वो उद्दाम प्रेमी बन कर चर्चित हो गए।
किन्तु भारी जद्दोजहद के बाद भी राजकपूर को नरगिस को अपनी जीवन संगिनी बना पाने की अनुमति नहीं मिल सकी। उन्हें अलग होना ही पड़ा, और राजकपूर की शादी कृष्णा से हुई जो सब फिल्मी कलाकारों की संरक्षक और आदरणीय बन कर भी खुद फ़िल्मों से दूर ही रहीं।
साधना अकेले में कभी- कभी नियति के इस खेल के बारे में सोचती ज़रूर थीं और फ़िर खुद ही अपने खयालों और सपनों में खो भी जाती थीं।
सबको एक अचंभा ज़रूर होता था, चाहे वो फ़िल्म दर्शक हो, या फ़िल्म समीक्षक, कि अपनी इस सफलता के दौर में मोती लाल, अशोक कुमार, राजकपूर, देवानंद, सुनील दत्त, राजेन्द्र कुमार, जॉय मुखर्जी, शम्मी कपूर,शशि कपूर,राज कुमार जैसे लगभग उस दौर के सभी सफल सितारों के साथ काम कर लेने के बावजूद साधना ने कभी दिलीप कुमार के साथ काम क्यों नहीं किया? जबकि दिलीप कुमार तो पिछले एक दशक से परदे पर थे और अभी भी बेहद सक्रिय रह कर धड़ाधड़ फ़िल्में कर रहे थे।
लेकिन लोगों को पर्दे के पीछे की कहानियां कहां पता चल पाती हैं। उन्हें तो वही पता चलता है जो रजतपट पर आता है।
दरअसल,बहुत पुरानी बात थी। स्कूल में पढ़ रही किशोरी साधना जब राजकपूर की फ़िल्म श्री चार सौ बीस में एक समूह गीत के लिए शूटिंग में पहुंच गई थी तब उसे वहीं पता चला था कि दिलीप कुमार और वैजयंती माला को लेकर एक फ़िल्म "गंगा - जमना" बन रही है जिसके लिए कलाकारों के चयन का काम चल रहा है। इस फ़िल्म में वैजयंतीमाला के साथ सहायक अभिनेत्री की एक भूमिका और भी थी जिसे बाद में सह कलाकार अजरा ने अभिनीत किया था।
साधना ने इस रोल के लिए आवेदन करते हुए निर्माता को अपना फोटो भेजा था, और एक दिन उनसे मिलने भी पहुंच गई थी। संयोग से दिलीप कुमार उस समय निर्माता के पास ही थे और फ़ोटो तथा सामने खड़ी गोरी लंबी लड़की को देख कर कुछ कुछ होता है की भावना के शिकार हो गए थे।
बाद में वैजयंतीमाला को फोटो दिखाया गया तो उन्होंने साफ़ ही मना कर दिया। कहा - बाबा, कैमरा इसे देखेगा कि मुझे! अपनी हीरोइन का कुछ तो रुतबा रखो।
साधना बैरंग लौट आईं।
लेकिन वक़्त के खेल देखिए, कि जब साधना को लव इन शिमला में हीरोइन बना कर लॉन्च किया गया तो उनकी सहायक अभिनेत्री की भूमिका में अजरा को लिया गया।
साधना ने मन ही मन रब का शुक्रिया अदा किया कि अगर उस समय उन्होंने सपोर्टिंग एक्ट्रेस का वो रोल ले लिया होता तो शायद आज उन्हें ये मौक़ा मिलता या नहीं राम जाने।
और साधना के फ़िल्म मेरे मेहबूब से बुलंदियां छू लेने के बाद दिलीप कुमार के निर्माता - निर्देशक ने जब उनके साथ फ़िल्म "लीडर" में हीरोइन के रूप में साधना को लेने की पेशकश की तो राजकुमार, वक़्त, आरज़ू, वो कौन थी की शूटिंग में व्यस्त साधना के पास दिलीप कुमार की तारीखों से मैच कर पाने वाली तारीखें उपलब्ध नहीं थीं, और लीडर में वैजयंती माला को ही लिया गया।
यहां तक कि दिलीप कुमार को लेकर फ़िल्म "पुरस्कार" बनाने की कोशिश करने वाले डायरेक्टर बिमल रॉय भी साधना को साइन कर लेने के बावजूद फ़िल्म पूरी नहीं कर सके।
उस दिन "दूल्हा दुल्हन" के सेट पर साधना की राजकपूर से जो बात हुई थी, उसने कई राज खोल दिए।
इसका मतलब ये था कि रणधीर कपूर और बबीता की दोस्ती की बात काफ़ी बढ़ गई थी। इस बात का राजकपूर तक पहुंच जाना ये बताता था कि रणधीर कपूर बबीता को लेकर गंभीर है।
लेकिन साधना के लिए ये समझना मुश्किल था कि यदि बात इस हद तक बढ़ गई है, और राजकपूर बबीता को स्वीकार करने के लिए मन से तैयार नहीं हैं तो वो सीधे बबीता के पिता से भी तो ये बात कर सकते थे।
बबीता के पिता हरि शिवदासानी तो राजकपूर के साथ काफ़ी घुले मिले थे, दोनों ने साथ में काम भी किया था।
शायद राजकपूर साधना से इस बात का ज़िक्र छेड़ कर इस सच्चाई का पता लगाना चाहते हों कि बबीता के मन में क्या है। बच्चे अपने मां - बाप से इतना खुल कर नहीं बात कर पाते जितना हमउम्र मित्रों या भाई बहनों में।
ये भी तो हो सकता था कि फ़िल्मों में काम पाने के लिए कपूर परिवार से मेल - जोल बढ़ाने वाली और कई लड़कियों की तरह बबीता ने भी रणधीर कपूर से मित्रता की हो।
जो भी हो, ये तय था कि राजकपूर अपने सिद्धांत पर अडिग रहने वाले थे और वो किसी भी सूरत में बबीता के दोनों सपने, रणधीर कपूर से शादी करना, और फ़िल्मों में काम करना,एक साथ पूरे होने देने के लिए तैयार नहीं होने वाले थे।
इसलिए साधना इस टेंशन को अपने दिल से निकाल दिया था। उनका सोचना था कि वक़्त के ही हाथों में होते हैं ऐसे फ़ैसले।
सन उन्नीस सौ छियासठ में साधना की दो फ़िल्में और भी रिलीज़ हुई। गबन के बाद ही उनकी फ़िल्म "बदतमीज" आई जिसमें उनके साथ हीरो शम्मी कपूर थे।
शम्मी कपूर का स्वभाव अपने घर में सबसे अलग था। वे मस्त- मौला तबीयत के खिलंदड़े इंसान थे और उनके साथ काम करते हुए किसी भी हीरोइन को कभी कोई तकलीफ़ नहीं होती थी। उनका सोच जटिल या उलझा हुआ नहीं था।
लेकिन इस फ़िल्म की अच्छाई बुराई भी सब शम्मी कपूर को ही मिली। वैसे भी जंगली, जानवर और बदतमीज जैसे शीर्षकों को वो ही खुशी से झेलते थे।
इस फ़िल्म की रिलीज़ के साथ ही दुर्भाग्य का एक पन्ना साधना के जीवन में खुल गया, जिसने उनके शुभचिंतकों को ज़बरदस्त आघात पहुंचाया।
साधना की तबीयत खराब हुई और जांच के बाद पाया गया कि उन्हें थायराइड रोग ने घेर लिया है। एकाएक पता चले इस रोग ने कई लोगों की नींद उड़ा दी।
साधना की उम्र अभी कुल पच्चीस वर्ष थी और वो अपने कैरियर के शिखर पर थीं।
लेकिन रोग ने धीरे धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। साधना की ढेर सारी फ़िल्में बीच में ही रुक गईं और उन्हें इलाज के लिए विदेश जाना पड़ा।
उनका इलाज अमेरिका के बॉस्टन शहर के एक प्रतिष्ठित केंद्र में चला।
फ़िल्म जगत से ये दूरी साधना को ही नहीं,बल्कि कई नामी गिरामी प्रोड्यूसर्स को भी बेचैन कर गई।
देवानंद के साथ राज खोसला के निर्देशन में बनने वाली फ़िल्म "साजन की गलियां", मनोज कुमार के साथ "दामन", गुरुदत्त के साथ "पिकनिक", जॉय मुखर्जी के साथ "साहिरा", और किशोर कुमार के साथ "लव स्पॉट" जैसी उनकी फिल्में अधर झूल में रह गईं और उन्हें इलाज के लिए जाना पड़ा।
कहते हैं कि जब मुसीबत आती है तो वो दिशा नहीं देखती, कहीं से भी आ जाती है। और सब कुछ ऐसे बदलने लग जाता है मानो अपने किरदार से कोई भारी भूल हो गई हो।
अगर किसी को कोई चाहने लग जाए, और उसका अपना दिल उसे न चाहे तो ये कोई अपराध तो नहीं, लेकिन चाहत की ये बातें ज़िन्दगी में याद ज़रूर आती रहती हैं। साधना की पहली फ़िल्म लव इन शिमला जॉय मुखर्जी के साथ आई थी। कहते हैं इस फ़िल्म के साथ आर के नय्यर तो साधना के प्रेमपाश में बंध ही गए थे, फ़िल्म के हीरो जॉय मुखर्जी भी मन ही मन उन्हें चाहने लगे थे।
कितना अंतर था साधना और उनकी बहन बबीता की चाहत में। जहां बबीता के प्रेमग्रंथ के खुलने से पहले ही रणधीर कपूर के पिता राजकपूर बबीता पर कुपित हो गए थे,वहीं जॉय मुखर्जी के साधना को मन ही मन चाहने से पहले ही उनके पिता ये तमन्ना दिल में पाल बैठे थे कि काश, इन दोनों युवा पंछियों के दिल में कोई कोमल भावना पनप जाए।
तो क्या साधना को किसी की नजर लग गई?
साधना के पति आर के नय्यर की अन्य फ़िल्में भी सफल नहीं रहीं और ऐसा प्रतिभाशाली निर्देशक जिसने अपनी पहली ही फिल्म से अपना, अपने हीरो का, और अपनी हीरोइन का सुनहरा भविष्य मुकर्रर कर छोड़ा था, डगमगाने लगा।
नय्यर को समझ में नहीं आया कि अचानक ऐसा क्या हुआ कि दर्शकों ने उनकी फ़िल्मों से मुंह मोड़ लिया।
सच में, किसी ने ठीक ही कहा है कि वक़्त की पाबंद हैं आती जाती रौनकें!


19
रचनाएँ
ज़बाने यार मन तुर्की (अभिनेत्री साधना की कहानी)
0.0
पाकिस्तान से भारत आकर फिल्मी दुनिया में प्रवेश करने के संघर्ष को चित्रित करती ऐसी कहानी जिसने फिल्मी दुनिया में सफलता का नया इतिहास रचा। ऐसी लड़की की दास्तान जो अपने दम पर फिल्म उद्योग की अपने समय की सर्वाधिक मेहनताना पाने वाली लोकप्रिय अभिनेत्री बनी तथा उसने देश की लोकप्रिय फैशन आइकॉन का दर्जा पाया। उसे मिस्ट्री गर्ल का खिताब दिया गया।
1

ज़बाने यार मन तुर्की

4 अगस्त 2022
0
0
0

- आप बाहर बैठिए, बच्ची को क्लास में भेज दीजिए। चिंता मत कीजिए, इतनी छोटी भी नहीं है। हैड मिस्ट्रेस ने कहा। बच्ची ने हाथ हिला कर मां को "बाय" कहा और क्लास की ओर दौड़ गई। हैड मिस्ट्रेस फ़िर मां से मुखात

2

ज़बाने यार मन तुर्की

4 अगस्त 2022
0
0
0

साधना का परिवार पाकिस्तान के सिंध प्रांत से आया था। वो सिंधी थी। देश के विभाजन के बाद ज़्यादातर फिल्मी लोग पाकिस्तान से आए कलाकारों को फिल्मों में काम दे रहे थे। इसके कई कारण थे। वहां से आने वाले ज़्य

3

ज़बाने यार मन तुर्की

4 अगस्त 2022
0
0
0

एक बार एक महिला पत्रकार को किसी कारण से मीना कुमारी के साथ कुछ घंटे रहने का मौक़ा मिला। ढेरों बातें हुईं। पत्रकार महिला ने बातों बातों में मीना कुमारी से पूछा - आजकल आने वाली नई पीढ़ी की अभिनेत्रियों

4

ज़बाने यार मन तुर्की

4 अगस्त 2022
0
0
0

साधना को फ़िल्म जगत में "मिस्ट्री गर्ल" अर्थात रहस्यमयी युवती का खिताब तत्कालीन मीडिया ने दे दिया। ज़्यादातर लोग यही समझते हैं कि उन्हें ये खिताब उनकी बेहतरीन फ़िल्म "वो कौन थी" में एक रहस्यमयी लड़की

5

ज़बाने यार मन तुर्की

4 अगस्त 2022
0
0
0

कहते हैं कि मां- बाप हमेशा औलाद का भला ही सोचते हैं। जिन माता- पिता ने छः साल पहले साधना को अपने प्रेमी आर के नय्यर से विवाह करने की अनुमति ये कह कर नहीं दी थी कि प्यार से भी ज़रूरी कई काम हैं, प्यार

6

ज़बाने यार मन तुर्की

4 अगस्त 2022
0
0
0

राजकपूर ने कुछ सोचते हुए प्लेट से एक टुकड़ा उठाया, लेकिन फ़िर बिना खाए उसे वापस रख दिया। फ़िर वो स्पॉटबॉय से बोले- मैडम से कहो, मैं बुला रहा हूं। लड़का झटपट गया और पलक झपकते ही वापस आ गया। उसके पीछे प

7

ज़बाने यार मन तुर्की

4 अगस्त 2022
0
0
0

फ़िल्म "दूल्हा दुल्हन" की रिलीज़ के बाद एक महिला पत्रकार साधना का इंटरव्यू लेने आई। ये कई बार लिख कर अब तक साधना की फैन और सहेली बन चुकी थी। फ़िल्म को दो बार देख भी आई थी। इसने काफ़ी देर तक साधना के स

8

ज़बाने यार मन तुर्की

4 अगस्त 2022
0
0
0

आम तौर पर फिल्मस्टारों को अपनी तरफ से कुछ बोलने का अभ्यास नहीं होता, क्योंकि उन्हें संवाद लेखक के लिखे संवाद बोलने के लिए दिए जाते हैं। लेकिन उस दिन पार्टी के बाद चढ़ती रात के आलम में हिंदुस्तान के फ़

9

ज़बाने यार मन तुर्की

4 अगस्त 2022
0
0
0

सिनेमा हॉल भी थे, कहानियां भी थीं और फ़िल्में देखने वाले भी थे। पर साधना नहीं दिखाई दे रही थीं। उनकी आवा- जाही अब कैमरे और लाइटों के सामने नहीं, वरन् डॉक्टरों और विदेशी क्लीनिकों में हो गई थी। उनकी सम

10

ज़बाने यार मन तुर्की

4 अगस्त 2022
0
0
0

दौड़ ख़त्म हो गई थी। दुनिया के लिए नहीं, साधना के लिए। लेकिन दुनिया के मेले यूं आहिस्ता से छोड़ जाने के लिए भी तो दिल नहीं मानता। हर कोई चाहता है, अच्छा बस एक मौक़ा और! उन्नीस सौ सत्तर आ जाने के बाद य

11

ज़बाने यार मन तुर्की

4 अगस्त 2022
0
0
0

एक बार साधना से एक इंटरव्यू में एक फ़िल्म पत्रकार ने पूछा- मैडम, लोग कहते हैं कि फ़िल्म का निर्देशन करना औरतों का काम नहीं है, इसे पुरुष ही कर सकते हैं। इस कथन पर आपकी राय क्या है, आप एक अत्यधिक सफल अ

12

ज़बाने यार मन तुर्की

4 अगस्त 2022
0
0
0

"जिसने डाली, बुरी नज़र डाली", अच्छी सूरत की यही कहानी है! लोग दुश्मन हो जाते हैं! आते - जाते हुए जहां लोगों ने आपको देखा कि बस, उनके मन में जलन के तपते शरारों का दहकना शुरू हो जाता है - राधा क्यों गोर

13

ज़बाने यार मन तुर्की

4 अगस्त 2022
0
0
0

लोगों का एक सवाल और था। जब माधुरी पत्रिका ने पाठकों की पसंद से साल के नवरत्न चुनने शुरू किए तो पहले ही साल राजेश खन्ना के साथ नायकों में दूसरे नंबर पर जीतेन्द्र को चुना गया था। जीतेन्द्र हिंदी फ़िल्म

14

ज़बाने यार मन तुर्की

4 अगस्त 2022
0
0
0

जिस समय "महफ़िल" रिलीज़ हुई, ये वो समय था जब लोग कह रहे थे कि राजेश खन्ना का ज़माना गया, अब तो सुपरस्टार अमिताभ बच्चन है। जिस समय महफ़िल बननी शुरू हुई, वो समय था जब आराधना, दो रास्ते, दुश्मन जैस

15

ज़बाने यार मन तुर्की

4 अगस्त 2022
0
0
0

राजेन्द्र कुमार ने "निस्बत" की जो कहानी पसंद की थी, उसकी सबसे विशेष बात ये थी कि इसमें उस महिला का पात्र, जिससे पहले राजेन्द्र कुमार प्यार करते हैं, और बाद में उनका बेटा कुमार गौरव, साधना के लिए ही ख़

16

ज़बाने यार मन तुर्की

4 अगस्त 2022
0
0
0

ज़िन्दगी का कोई भरोसा नहीं। ये किसी से कहती है : "बिगड़ी बात बने नहीं, लाख करो तिन कोय" तो किसी से कहती है : "कोशिश करने वालों की हार नहीं होती!" साधना से उनके अनुभव ने क्या कहा, आइए सुनते हैं। - "हम

17

ज़बाने यार मन तुर्की

4 अगस्त 2022
0
0
0

लंबी बीमारी के इलाज के बाद अमेरिका के बॉस्टन शहर से साधना जब से लौटीं, तब से उनका थायराइड तो नियंत्रण में आ गया था पर आखों के रोग के बाद दवाओं की अधिकता ने अब बढ़ती उम्र के साथ सेहत का तालमेल बैठा पान

18

ज़बाने यार मन तुर्की

4 अगस्त 2022
0
0
0

पिछली सदी में खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री साधना का सक्रिय कार्यकाल लगभग पंद्रह साल रहा। किन्तु उनके फ़िल्मों से संन्यास के लगभग चालीस वर्ष गुज़र जाने के बाद भी उनकी फ़िल्मों को भुलाया नहीं

19

ज़बाने यार मन तुर्की

4 अगस्त 2022
0
0
0

मुंबई की कलानिकेतन साड़ीशॉप उस समय महानगर की सबसे बड़ी और लोकप्रिय दुकान थी। एक दोपहरी, न जाने क्या हुआ कि आसपास से सब लोग इस शोरूम के सामने इकट्ठे होने लगे। जिसे देखो, वही कलानिकेतन की ओर देखता हुआ

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए