shabd-logo

अध्याय 14

8 फरवरी 2022

23 बार देखा गया 23

 बाबू दाननाथ के स्वभाव में मध्यम न था। वह जिससे मित्रता करते थे, उसके दास बन जाते थे, उसी भाँति जिसका विरोध करते थे, उसे मिट्टी में मिला देना चाहते थे। कई महीने तक वह कमलाप्रसाद के मित्र बने रहे। बस, जो कुछ थे कमलाप्रसाद थे। उन्हीं के साथ घूमना, उन्हीं के साथ उठना-बैठना। अमृतराय की सूरत से भी घृणा थी - उन्हीं की आलोचना करने में दिन गुजरता था। उनके विरुद्ध व्याख्यान दिए जाते थे, लेख लिखे जाते थे और जिस दिन प्रेमा ने टाउन हॉल में जा कर उनके कुचक्रों को मटियामेट कर दिया, उस दिन से तो वह अमृतराय के खून के प्यासे हो रहे। प्रेमा से पहले ही दिल साफ न था, अब तो उनके क्रोध का वारा-पार न रहा। प्रेमा से कुछ न कहा, इस विषय की चर्चा तक न की। प्रेमा जवाब देने को तैयार बैठी थी, लेकिन उससे बोलना-चालना छोड़ दिया। भाई पर तो जान देते थे और बहन की सूरत से भी बेजार बल्कि यों कहिए कि जिंदगी ही से बेजार थे। उन्होंने जिस आनंदमय जीवन की कल्पना की थी, वह दुस्सह रोग की भाँति उन्हें घुमाए डालता था। उनकी दशा उस मनुष्य की-सी थी, जो एक घोड़े के रंग, रूप और चाल देख कर उस पर लट्टू हो जाए, पर हाथ आ जाने पर उस पर सवार न हो सके उसकी कनौतियाँ, उसके तेवर, उसका हिनहिनाना, उसका पाँव से जमीन खुरचना ये सारी बातें उसने पहले न देखीं थीं। अब उसके पुट्ठे पर हाथ रखते भी शंका होती है। जिस मूर्ति की कल्पना करके दाननाथ एक दिन मन में फूल उठते थे, उसे अब सामने देख कर उनका चित्त लेशमात्र भी प्रसन्न न होता था। प्रेमा जी-जान से उनकी सेवा करती थी, उनका मुँह जोहा करती थी, उन्हें प्रसन्न करने की चेष्टा किया करती थी, पर दाननाथ को उसकी भाव-भंगिमाओं में बनावट की गंध आती। वह अपनी भूल पर मन-ही-मन पछताते थे और उनके भीतर की ज्वाला द्वेष का रूप धारण करके अमृतराय पर मिथ्या दोष लगाने और उनका विरोध करने में शांति लाभ करती थी। लेकिन शीघ्र ही मनस्ताप को शांत करने का यह मार्ग भी उनके लिए बंद हो गया।
'सारे शहर में चर्चा हो रही है, आप कहते हैं, सुनी कहाँ?'
'इसकी वजह यही है कि आप आदमियों को पहचान नहीं सकते। मुझसे खुद उन डॉक्टर साहब ने कहा, जो कमलाप्रसाद की मरहम-पट्टी करने गए थे उन्हें कमलाप्रसाद से कोई अदावत नहीं है।'
'उन्होंने साफ कहा कि कमलाप्रसाद के मुँह और छाती में सख्त चोट आई है और एक दाँत टूट गया है।'
दाननाथ को उस वक्त तक विश्वास न आया, जब तक कि उन्होंने कमलाप्रसाद के घर जा कर तहकीकात न कर ली। कमलाप्रसाद मुँह में पट्टी बाँधे आँखें बंद किए पड़ा था। ऐसा मालूम होता था, मानो गोली लग गई है। दाननाथ की आवाज सुनी तो आँखें खोलीं और नाक सिकोड़ कर कराहते हुए बोला - 'आइए भाई साहब, बैठिए, क्या आपको अब खबर हुई या आने की फुरसत ही न मिली? बुरे वक्त में कौन किसका होता है?'
कमलाप्रसाद ने कराह कर कहा - 'भाग्य की बात है, भाई साहब और क्या कहूँ? उस स्त्री से ऐसी आशा न थी। जब दाने-दाने की मुहताज थी, तब अपने घर लाया। बराबर अपनी बहन समझता रहा, जो और लोग खाते थे, वही वह भी खाती थी, जो और लोग पहनते थे, वही वह भी पहनती थी, मगर वह भी शत्रुओं से मिली हुई थी। कई दिन से कह रही थी कि जरा मुझे अपने बगीचे की सैर करा दो। आज जो उसे ले कर गया तो क्या देखता हूँ कि दो मुस्टंडे बँगले के बरामदे में खड़े हैं। मुझे देखते ही दोनों ही टूट पड़े अकेले मैं क्या करता। वह पिशाचिनी भी उन दोनों के साथ मिल गई और मुझ पर डंडों का प्रहार करने लगी। ऐसी मार पड़ी है, भाई साहब कि बस, कुछ न पूछिए। वहाँ न कोई आदमी न आदमजात; किसे पुकारता? जब मैं बेहोश गिर पड़ा तो तीनों वहाँ से खिसक गए।'
'भाई साहब, आदमी के भीतर क्या है, इसे ब्रह्मा भी नहीं जान सकते; हमारी-आपकी हस्ती भी क्या है। साधुओं के भेष में बहुधा दुष्ट........।'
दाननाथ ने दबी जबान से पूछा - 'भाई साहब का खयाल है कि अमृतराय......'
दाननाथ ने देखा कि अब स्पष्ट कहने के सिवाय और मार्ग नहीं है, चाहे कमलाप्रसाद नाराज ही क्यों न हो जाए। सिर नीचा करके एक अप्रिय सत्य, एक कठोर कर्तव्य का पालन करने के भाव से बोले - 'आप बिल्कुल सत्य कहते हैं। उनमें यही तो एक शक्ति है, जो उनमें कट्टर शत्रुओं को भी खुल्लम-खुल्ला उनके सामने नहीं आने देती।'
यह कहते हुए लाला बदरीप्रसाद बाहर चले गए। दाननाथ भी उन्हीं के साथ बाहर निकल गए। कमलाप्रसाद आँखें बंद किए चुपचाप सुनता रहा। उसे भी कुल मर्यादा अपने पिता ही की भाँति प्यारी थी। बेहयाई का जामा अभी तक उसने न पहना था। प्रेम के क्षेत्र में अभी यह उसकी पहली क्रीड़ा थी, और इस पहली ही क्रीड़ा में उसके पाँव में ऐसा काँटा चुभा कि कदाचित वह फिर इधर कदम रखने का साहस भी न कर सके। मगर दाननाथ के सामने वह फटकार न सुनना चाहता था। लाला बदरीप्रसाद ने उसे केवल फटकार नहीं सुनाई, उसे झूठा और दगाबाज बनाया। अपनी आत्म-रक्षा के लिए उसने जो कथा गढ़ी थी, उसका भाँडा फोड़ दिया। क्या संसार में कोई पिता ऐसा निर्दयी हो सकता है? उस दिन से कमलाप्रसाद ने फिर पिता से बात न की। 

17
रचनाएँ
प्रतिज्ञा
0.0
प्रेमचंद आधुनिक हिन्दी कहानी के पितामह और उपन्यास सम्राट माने जाते हैं। यों तो उनके साहित्यिक जीवन का आरंभ १९०१ से हो चुका था पर बीस वर्षों की इस अवधि में उनकी कहानियों के अनेक रंग देखने को मिलते हैं। 'प्रतिज्ञा' उपन्यास विषम परिस्थितियों में घुट घुट कर जी रही भारतीय नारी की विवशताओं और नियति का सजीव चित्रण है। प्रतिज्ञा का नायक विधुर अमृतराय किसी विधवा से शादी करना चाहता है ताकि किसी नवयौवना का जीवन नष्ट न हो। ..। नायिका पूर्णा आश्रयहीन विधवा है। समाज के भूखे भेड़िये उसके संचय को तोड़ना चाहते हैं। उपन्यास में प्रेमचंद ने विधवा समस्या को नए रूप में प्रस्तुत किया है एवं विकल्प भी सुझाया है। इसी पुस्तक में प्रेमचंद की अंतिम और अपूर्ण उपन्यास मंगल‍सूत्र भी है। इसका बहुत थोड़ा अंश ही वे लिख पाए थे। यह गोदान के तुरंत बाद की कृति है जिसमें लेखक अपनी शक्तियों के चरमोत्कर्ष पर था।
1

प्रतिज्ञा अध्याय 1

8 फरवरी 2022
3
0
0

काशी के आर्य-मंदिर में पंडित अमरनाथ का व्याख्यान हो रहा था। श्रोता लोग मंत्रमुग्ध से बैठे सुन रहे थे। प्रोफेसर दाननाथ ने आगे खिसक कर अपने मित्र बाबू अमृतराय के कान में कहा - 'रटी हुई स्पीच है।' अमृतरा

2

अध्याय 2

8 फरवरी 2022
2
0
0

इधर दोनों मित्रों में बातें हो रही थीं, उधर लाला बदरीप्रसाद के घर में मातम-सा छाया हुआ था। लाला बदरीप्रसाद, उनकी स्त्री देवकी और प्रेमा, तीनों बैठे निश्चल नेत्रों से भूमि की ओर ताक रहे थे, मानो जंगल म

3

अध्याय 3

8 फरवरी 2022
2
0
0

होली का दिन आया। पंडित वसंत कुमार के लिए यह भंग पीने का दिन था। महीनों पहले से भंग मँगवा रखी थी। अपने मित्रों को भंग पीने का नेवता दे चुके थे। सवेरे उठते ही पहला काम जो उन्होंने किया, वह भंग धोना था।

4

अध्याय 4

8 फरवरी 2022
2
0
0

लाला बदरीप्रसाद की सज्जनता प्रसिद्ध थी। उनसे ठग कर तो कोई एक पैसा भी न ले सकता था, पर धर्म के विषय में वह बड़े ही उदार थे। स्वार्थियों से वह कोसों भागते थे, पर दीनों की सहायता करने में भी न चूकते थे।

5

अध्याय 5

8 फरवरी 2022
2
0
0

पूर्णा को अपने घर से निकलते समय बड़ा दुःख होने लगा। जीवन के तीन वर्ष इसी घर में काटे थे। यहीं सौभाग्य के सुख देखे, यहीं वैधव्य के दुःख भी देखे। अब उसे छोड़ते हुए हृदय फट जाता था। जिस समय चारों कहार उस

6

अध्याय 6

8 फरवरी 2022
1
0
0

लाला बदरीप्रसाद के लिए अमृतराय से अब कोई संसर्ग रखना असंभव था, विवाह तो दूसरी बात थी। समाज में इतने घोर अनाचार का पक्ष ले कर अमृतराय ने अपने को उनकी नजरों से गिरा दिया। उनसे अब कोई संबंध करना बदरीप्रस

7

अध्याय 7

8 फरवरी 2022
1
0
0

लाला बदरीप्रसाद को दाननाथ का पत्र क्या मिला आघात के साथ ही अपमान भी मिला। वह अमृतराय की लिखावट पहचानते थे। उस पत्र की सारी नम्रता, विनय और प्रण, उस लिपि में लोप हो गए। मारे क्रोध के उनका मस्तिष्क खौल

8

अध्याय 8

8 फरवरी 2022
1
0
0

वैशाख में प्रेमा का विवाह दाननाथ के साथ हो गया। शादी बड़ी धूम-धाम से हुई। सारे शहर के रईसों को निमंत्रित किया। लाला बदरीप्रसाद ने दोनों हाथों से रुपए लुटाए। मगर दाननाथ की ओर से कोई तैयारी न थी। अमृतरा

9

अध्याय 9

8 फरवरी 2022
1
0
0

साड़ियाँ लौटा कर और कमलाप्रसाद को अप्रसन्न करके भी पूर्णा का मनोरथ पूरा न हो सका। वह उस संदेह को जरा भी न दूर कर सकी, जो सुमित्रा के हृदय पर किसी हिंसक पशु की भाँति आरूढ़ हो गया था। बेचारी दोनों तरफ स

10

अध्याय 10

8 फरवरी 2022
1
0
0

आदर्श हिंदू-बालिका की भाँति प्रेमा पति के घर आ कर पति की हो गई थी। अब अमृतराय उसके लिए केवल एक स्वप्न की भाँति थे, जो उसने कभी देखा था। वह गृह-कार्य में बड़ी कुशल थी। सारा दिन घर का कोई-न-कोई काम करती

11

अध्याय 11

8 फरवरी 2022
1
0
0

पूर्णा प्रातःकाल और दिनों से आध घंटा पहले उठी। उसने दबे पाँव सुमित्रा के कमरे में कदम रखा। वह देखना चाहती थी कि सुमित्रा सोती है या जागती। शायद वह उसकी सूरत देख कर निश्चय करना चाहती थी कि उसे रात की घ

12

अध्याय 12

8 फरवरी 2022
1
0
0

 पूर्णा कितना ही चाहती थी कि कमलाप्रसाद की ओर से अपना मन हटा ले, पर यह शंका उसके हृदय में समा गई थी कि कहीं इन्होंने सचमुच आत्म-हत्या कर ली तो क्या होगा? रात को वह कमलाप्रसाद की उपेक्षा करके चली तो आई

13

अध्याय 13

8 फरवरी 2022
1
0
0

 इस वक्त पूर्णा को अपनी उद्दंडता पर पश्चाताप हुआ। उसने अगर जरा धैर्य से काम लिया होता तो कमलाप्रसाद कभी ऐसी शरारत न करता। कौशल से काम निकल सकता था, लेकिन होनहार को कौन टाल सकता है? मगर अच्छा ही हुआ। ब

14

अध्याय 14

8 फरवरी 2022
1
0
0

 बाबू दाननाथ के स्वभाव में मध्यम न था। वह जिससे मित्रता करते थे, उसके दास बन जाते थे, उसी भाँति जिसका विरोध करते थे, उसे मिट्टी में मिला देना चाहते थे। कई महीने तक वह कमलाप्रसाद के मित्र बने रहे। बस,

15

अध्याय 15

8 फरवरी 2022
1
0
0

दाननाथ यहाँ से चले, तो उनके जी में ऐसा आ रहा था कि इसी वक्त घर-बार छोड़ कर कहीं निकल जाऊँ! कमलाप्रसाद अपने साथ उन्हें भी ले डूबा था। जनता की दृष्टि में कमलाप्रसाद और वह अभिन्न थे। यह असंभव था कि उनमें

16

अध्याय 16

8 फरवरी 2022
1
0
0

दाननाथ जब अमृतराय के बँगले के पास पहुँचे तो सहसा उनके कदम रुक गए, हाते के अंदर जाते हुए लज्जा आई। अमृतराय अपने मन में क्या कहेंगे? उन्हें यही खयाल होगा कि जब चारों तरफ ठोकरें खा चुके और किसी ने साथ न

17

अध्याय 17

8 फरवरी 2022
1
0
0

दोनों मित्र आश्रम की सैर करने चले। अमृतराय ने नदी के किनारे असी-संगम के निकट पचास एकड़ जमीन ले ली थी। वहाँ रहते भी थे। अपना कैंटोमेंट वाला बँगला बेच डाला था। आश्रम ही के हाते में एक छोटा-सा मकान अपने

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए