shabd-logo

अध्याय 17

8 फरवरी 2022

16 बार देखा गया 16

दोनों मित्र आश्रम की सैर करने चले। अमृतराय ने नदी के किनारे असी-संगम के निकट पचास एकड़ जमीन ले ली थी। वहाँ रहते भी थे। अपना कैंटोमेंट वाला बँगला बेच डाला था। आश्रम ही के हाते में एक छोटा-सा मकान अपने लिए बनवा लिया था। आश्रम के द्वार पर के दोनों बाजुओं पर दो बड़े-बड़े कमरे थे। एक आश्रम का दफ्तर था और दूसरा आश्रम में बनी हुई चीजों का शो-रूम। दफ्तर में एक अधेड़ महिला बैठी हुई लिख रही थी। रजिस्टर आदि कायदे से आल्मारियों में चुने रखे थे इस समय अस्सी स्त्रियाँ थीं और बीस बालक। उनकी हाजिरी लिखी हुई थी। शो-रूम में सूत, उन, रेशम, सलमा-सितारे, मूँज आदि की सुंदर बेल-बूटेदार चीजें शीशे की दराजों में रखी हुई थीं। सिले हुए कपड़े भी अलगनियों पर लटक रहे थे। मिट्टी और लकड़ी के खिलौने, मोजे, बनियाइन, स्त्रियों ही के बनाए हुए चित्र अलग-अलग सजाए हुए थे। एक आलमारी में बनी हुई भाँति-भाँति की मिठाइयाँ चुनी हुई रखी थीं। आश्रम में उगे हुए पौधे गमलों में रखे हुए थे। कई दर्शक इस समय भी इन चीजों को देखभाल रहे थे, कुछ बिक्री भी हो रही थी। दो महिलाएँ ग्राहकों को चीजें दिखा रही थीं। यहाँ की रोजाना बिक्री सौ रुपए के लगभग थीं। मालूम हुआ कि संध्या समय ग्राहक अधिक आते हैं।
दाननाथ ने पूछा - 'इतनी सुदक्ष स्त्रियाँ तुम्हें कहाँ मिल गईं?'
बगीचा बहुत बड़ा न था। आम, अमरूद, लीची आदि की कलमें लगाई जा रही थीं। हाँ, फूलों के पौधे तैयार हो गए थे। बीच में एक हौज था और तीन-चार छोटी-छोटी लड़कियाँ हौज से पानी निकाल-निकाल कर क्यारियों में डाल रही थीं। हौज तक आने के लिए चारों ओर रविशें बनी हुई थीं। और हरेक रविश पर बेलों से ढँके हुए बाँसों के बुने हुए छोटे-छोटे फाटक थे। उसके साए में पत्थर की बेंचें रखी हुई थीं! पूर्णा इन्हीं बेंचों में से एक पर सिर झुकाए बैठी फूलों का एक गुलदस्ता बना रही थी। किसके लिए, यह कौन जान सकता है?
अमृतराय ने पूछा - 'कैसी तबीयत है पूर्णा? यह देखो दाननाथ तुमसे मिलने आए हैं। बड़े उत्सुक हैं।'
दाननाथ - 'वह तो कई बार तुमसे मिलने के लिए कहती थीं, पर संकोच के मारे न आ सकीं। तुमने गुलदस्ता तो बहुत सुंदर बनाया है।'
पूर्णा - 'यह झूठ बोलती है। यहाँ मंदिर कहाँ है?'
अमृतराय ने बालिका का हाथ पकड़ कर कहा - 'कहाँ मंदिर बनाया है, चलो देखें।' तीनों बालिकाएँ आगे-आगे चलीं। उनके पीछे दोनों मित्र थे और सबके पीछे पूर्णा धीरे-धीरे चल रही थी।
अमृतराय बोले - 'अब मुझे यहाँ एक मंदिर बनवाने की जरूरत मालूम हो रही है।'
अमृतराय जरा देर किसी विचार में मग्न खड़े रहे। सहसा उनके नेत्र सजल हो गए, पुलकित कंठ से बोले - 'पूर्णा, तुम्हारी बदौलत आज हम लोगों को भी भक्ति की एक झलक मिल गई। अब हम नित्य कृष्ण भगवान के दर्शनों को आया करेंगे। उनकी पूजा का कौन-सा समय है?'
दाननाथ ने आश्वासन दिया कि प्रेमा कल अवश्य आएगी! दोनों मित्र यहाँ से चले तो सहसा तीन बजने की आवाज आई। दाननाथ ने चौंक कर कहा - 'अरे! तीन बज गए। इतनी जल्द?'
दाननाथ - 'चलो अच्छा ही हुआ तुम्हारा एक वक्त का खाना बच गया।'
दाननाथ - 'हाँ साहब, आपके पचास से तो कम न बिगड़े होंगे। मैं बिना भोजन किए ही मानने को तैयार हूँ। है रसोइया भी होशियार। खूब सिखाया है।'
घर जा कर अमृतराय ने रसोइए को खूब डाँटा - 'तुमने क्यों इत्तला की कि भोजन तैयार है?'
बात ठीक थी। अमृतराय रसोइए को कई बार मना कर चुके थे कि मैं जब किसी के साथ रहा करूँ, तो सिर पर मत सवार हो जाया करो। रसोइए का कोई दोष न था। बेचारे बहुत झेंपे। भोजन आया। दोनों मित्रों ने खाना शुरू किया। भोजन निरामिष था, पर बहुत ही स्वादिष्ट।
अमृतराय - 'क्यों भाई?'
अमृतराय - 'जी नहीं, मैं तो उन ब्रह्माचारियों में नहीं हूँ। पुष्टिकारक और स्वादिष्ट भोजन को मैं मन और बुद्धि के लिए आवश्यक समझता हूँ। दुर्बल शरीर में स्वस्थ मन नहीं रह सकता! तारीफ जानदार घोड़े पर सवार होने में है! उसे इच्छानुसार दौड़ा सकते हो। मरियल घोड़े पर सवार हो कर अगर तुम गिरने से बच ही गए तो क्या बड़ा काम किया?'
सांध्य समीर मंद गति से चल रहा था, और जरा हल्की-हल्की लहरों पर थिरकता हुआ चला जाता था। अमृतराय डाँड़ लिए बजरे को खे रहे थे और दाननाथ तख्ते पर पाँव फैलाए लेटे हुए थे। गंगादेवी भी सुनहले आभूषण पहने मधुर स्वरों में गा रही थीं। आश्रम का विशाल भवन सूर्यदेव के आशीर्वाद में नहाया हुआ खड़ा था।
अमृतराय ने पूछा - 'किस विषय में?'
अमृतराय - 'मेरी शादी की चिंता में तुम क्यों पड़े हुए हो?'
अमृतराय - 'मैं अपनी प्रतिज्ञा पूरी कर चुका।'
अमृतराय - 'नहीं, सच!'
अमृतराय - 'कर चुका, सच कहता हूँ।'
अमृतराय - 'जी नहीं, खूब ढोल बजा कर किया और स्त्री भी ऐसी पाई, जिस पर सारा देश मोहित है?'
अमृतराय - 'जी हाँ, अप्सराओं से भी सुंदर?'
अमृतराय - 'तुम मानते ही नहीं तो मैं क्या करूँ। मेरा विवाह हो गया है।'
अमृतराय - 'यहीं बनारस में।'
अमृतराय - 'जी नहीं, हमारे, तुम्हारे और संसार के सामने।'
अमृतराय - 'अभी देखे चले आते हो और अब भी देख रहे हो।'
अमृतराय - 'पूर्णा को मैं अपनी बहन समझता हूँ?'
अमृतराय - 'घंटों तक दिखाता रहा, अब और कैसे दिखाता। अब भी दिखा रहा हूँ वह देखो ऐसी सुंदरी तुमने और कहीं देखी है? मैं ऐसी-ऐसी और कई जानें उस पर भेंट कर सकता हूँ।'
अमृतराय - 'इसके साथ मेरा जीवन बड़े आनंद से कट जाएगा। यह एक पत्नीव्रत का समय है। बहु-विवाह के दिन गए।'
अमृत के हाथ रुक गए। उन्हें डाँड़ चलाने की सुधि न रही। बोले - 'यह तुम्हें उसी वक्त समझ लेना चाहिए था, जब मैंने प्रेमा की उपासना छोड़ी। प्रेमा समझ गई थी। चाहे पूछ लेना।
पृथ्वी ने श्यामवेश धारण कर लिया था और बजरा लहरों पर थिरकता हुआ चला जाता था। उसी बजरे की भाँति अमृतराय का हृदय भी आंदोलित हो रहा था, दाननाथ निस्पंद बैठे हुए थे, मानो वज्राहत हो गए हों। सहसा उन्होंने कहा - 'भैया, तुमने मुझे धोखा दिया।' 

17
रचनाएँ
प्रतिज्ञा
0.0
प्रेमचंद आधुनिक हिन्दी कहानी के पितामह और उपन्यास सम्राट माने जाते हैं। यों तो उनके साहित्यिक जीवन का आरंभ १९०१ से हो चुका था पर बीस वर्षों की इस अवधि में उनकी कहानियों के अनेक रंग देखने को मिलते हैं। 'प्रतिज्ञा' उपन्यास विषम परिस्थितियों में घुट घुट कर जी रही भारतीय नारी की विवशताओं और नियति का सजीव चित्रण है। प्रतिज्ञा का नायक विधुर अमृतराय किसी विधवा से शादी करना चाहता है ताकि किसी नवयौवना का जीवन नष्ट न हो। ..। नायिका पूर्णा आश्रयहीन विधवा है। समाज के भूखे भेड़िये उसके संचय को तोड़ना चाहते हैं। उपन्यास में प्रेमचंद ने विधवा समस्या को नए रूप में प्रस्तुत किया है एवं विकल्प भी सुझाया है। इसी पुस्तक में प्रेमचंद की अंतिम और अपूर्ण उपन्यास मंगल‍सूत्र भी है। इसका बहुत थोड़ा अंश ही वे लिख पाए थे। यह गोदान के तुरंत बाद की कृति है जिसमें लेखक अपनी शक्तियों के चरमोत्कर्ष पर था।
1

प्रतिज्ञा अध्याय 1

8 फरवरी 2022
3
0
0

काशी के आर्य-मंदिर में पंडित अमरनाथ का व्याख्यान हो रहा था। श्रोता लोग मंत्रमुग्ध से बैठे सुन रहे थे। प्रोफेसर दाननाथ ने आगे खिसक कर अपने मित्र बाबू अमृतराय के कान में कहा - 'रटी हुई स्पीच है।' अमृतरा

2

अध्याय 2

8 फरवरी 2022
2
0
0

इधर दोनों मित्रों में बातें हो रही थीं, उधर लाला बदरीप्रसाद के घर में मातम-सा छाया हुआ था। लाला बदरीप्रसाद, उनकी स्त्री देवकी और प्रेमा, तीनों बैठे निश्चल नेत्रों से भूमि की ओर ताक रहे थे, मानो जंगल म

3

अध्याय 3

8 फरवरी 2022
2
0
0

होली का दिन आया। पंडित वसंत कुमार के लिए यह भंग पीने का दिन था। महीनों पहले से भंग मँगवा रखी थी। अपने मित्रों को भंग पीने का नेवता दे चुके थे। सवेरे उठते ही पहला काम जो उन्होंने किया, वह भंग धोना था।

4

अध्याय 4

8 फरवरी 2022
2
0
0

लाला बदरीप्रसाद की सज्जनता प्रसिद्ध थी। उनसे ठग कर तो कोई एक पैसा भी न ले सकता था, पर धर्म के विषय में वह बड़े ही उदार थे। स्वार्थियों से वह कोसों भागते थे, पर दीनों की सहायता करने में भी न चूकते थे।

5

अध्याय 5

8 फरवरी 2022
2
0
0

पूर्णा को अपने घर से निकलते समय बड़ा दुःख होने लगा। जीवन के तीन वर्ष इसी घर में काटे थे। यहीं सौभाग्य के सुख देखे, यहीं वैधव्य के दुःख भी देखे। अब उसे छोड़ते हुए हृदय फट जाता था। जिस समय चारों कहार उस

6

अध्याय 6

8 फरवरी 2022
1
0
0

लाला बदरीप्रसाद के लिए अमृतराय से अब कोई संसर्ग रखना असंभव था, विवाह तो दूसरी बात थी। समाज में इतने घोर अनाचार का पक्ष ले कर अमृतराय ने अपने को उनकी नजरों से गिरा दिया। उनसे अब कोई संबंध करना बदरीप्रस

7

अध्याय 7

8 फरवरी 2022
1
0
0

लाला बदरीप्रसाद को दाननाथ का पत्र क्या मिला आघात के साथ ही अपमान भी मिला। वह अमृतराय की लिखावट पहचानते थे। उस पत्र की सारी नम्रता, विनय और प्रण, उस लिपि में लोप हो गए। मारे क्रोध के उनका मस्तिष्क खौल

8

अध्याय 8

8 फरवरी 2022
1
0
0

वैशाख में प्रेमा का विवाह दाननाथ के साथ हो गया। शादी बड़ी धूम-धाम से हुई। सारे शहर के रईसों को निमंत्रित किया। लाला बदरीप्रसाद ने दोनों हाथों से रुपए लुटाए। मगर दाननाथ की ओर से कोई तैयारी न थी। अमृतरा

9

अध्याय 9

8 फरवरी 2022
1
0
0

साड़ियाँ लौटा कर और कमलाप्रसाद को अप्रसन्न करके भी पूर्णा का मनोरथ पूरा न हो सका। वह उस संदेह को जरा भी न दूर कर सकी, जो सुमित्रा के हृदय पर किसी हिंसक पशु की भाँति आरूढ़ हो गया था। बेचारी दोनों तरफ स

10

अध्याय 10

8 फरवरी 2022
1
0
0

आदर्श हिंदू-बालिका की भाँति प्रेमा पति के घर आ कर पति की हो गई थी। अब अमृतराय उसके लिए केवल एक स्वप्न की भाँति थे, जो उसने कभी देखा था। वह गृह-कार्य में बड़ी कुशल थी। सारा दिन घर का कोई-न-कोई काम करती

11

अध्याय 11

8 फरवरी 2022
1
0
0

पूर्णा प्रातःकाल और दिनों से आध घंटा पहले उठी। उसने दबे पाँव सुमित्रा के कमरे में कदम रखा। वह देखना चाहती थी कि सुमित्रा सोती है या जागती। शायद वह उसकी सूरत देख कर निश्चय करना चाहती थी कि उसे रात की घ

12

अध्याय 12

8 फरवरी 2022
1
0
0

 पूर्णा कितना ही चाहती थी कि कमलाप्रसाद की ओर से अपना मन हटा ले, पर यह शंका उसके हृदय में समा गई थी कि कहीं इन्होंने सचमुच आत्म-हत्या कर ली तो क्या होगा? रात को वह कमलाप्रसाद की उपेक्षा करके चली तो आई

13

अध्याय 13

8 फरवरी 2022
1
0
0

 इस वक्त पूर्णा को अपनी उद्दंडता पर पश्चाताप हुआ। उसने अगर जरा धैर्य से काम लिया होता तो कमलाप्रसाद कभी ऐसी शरारत न करता। कौशल से काम निकल सकता था, लेकिन होनहार को कौन टाल सकता है? मगर अच्छा ही हुआ। ब

14

अध्याय 14

8 फरवरी 2022
1
0
0

 बाबू दाननाथ के स्वभाव में मध्यम न था। वह जिससे मित्रता करते थे, उसके दास बन जाते थे, उसी भाँति जिसका विरोध करते थे, उसे मिट्टी में मिला देना चाहते थे। कई महीने तक वह कमलाप्रसाद के मित्र बने रहे। बस,

15

अध्याय 15

8 फरवरी 2022
1
0
0

दाननाथ यहाँ से चले, तो उनके जी में ऐसा आ रहा था कि इसी वक्त घर-बार छोड़ कर कहीं निकल जाऊँ! कमलाप्रसाद अपने साथ उन्हें भी ले डूबा था। जनता की दृष्टि में कमलाप्रसाद और वह अभिन्न थे। यह असंभव था कि उनमें

16

अध्याय 16

8 फरवरी 2022
1
0
0

दाननाथ जब अमृतराय के बँगले के पास पहुँचे तो सहसा उनके कदम रुक गए, हाते के अंदर जाते हुए लज्जा आई। अमृतराय अपने मन में क्या कहेंगे? उन्हें यही खयाल होगा कि जब चारों तरफ ठोकरें खा चुके और किसी ने साथ न

17

अध्याय 17

8 फरवरी 2022
1
0
0

दोनों मित्र आश्रम की सैर करने चले। अमृतराय ने नदी के किनारे असी-संगम के निकट पचास एकड़ जमीन ले ली थी। वहाँ रहते भी थे। अपना कैंटोमेंट वाला बँगला बेच डाला था। आश्रम ही के हाते में एक छोटा-सा मकान अपने

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए