
नई दिल्ली : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट डॉक्यूमेंट में इस बात का अंदाजा लगाया है कि अगले वित्त वर्ष में तकरीबन 2.83 लाख नई नौकरियों के निकलने की संभावना है। बजट डॉक्युमेंट्स के मुताबिक 2016 में केंद्रीय प्रतिष्ठानों में 32.84 लाख कर्मचारी कार्यरत थे। 2018 तक इस आंकड़े को 35.67 लाख करने की योजना है।
गृह मंत्रालय में 6,076 और कर्मचारियों की भर्ती होगी और 2018 तक मिनिस्ट्री में कुल एंप्लॉयीज का आंकड़ा 24,778 तक पहुंचने की संभावना है। सरकार वित्त वर्ष 2017-18 में पुलिस बल की संख्या 11,13,689, करेगी।
विदेश मंत्रालय में कर्मचारियों की संख्या 9,294 में 2,109 का इजाफा किया जाएगा। नए गठित किए गए स्किल डिवेलपमेंट ऐंड आंत्रप्रेन्योर्शिप मिनिस्ट्री में भी 2018 तक 2,027 कर्मचारियों को भर्ती करने की योजना है।
2016 में इस मंत्रालय में महज 53 कर्मचारी ही थे। कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि अतिरिक्त वर्कफोर्स के जरिए केंद्र सरकार को जनता से जुड़ी योजनाओं को तेज करने में मदद मिलेगी।