shabd-logo

गण्डमूल इतने अशुभ क्यों ? (भाग एक )

6 अगस्त 2016

784 बार देखा गया 784
featured image                                             

यह जान लें कि सन्धिकाल सदैव से ही अशुभ, हानिकारक, कष्टदायी व असमंजस युक्त होता है। सन्धि से तात्पर्य एक की समाप्ति और दूसरे का प्रारम्भ, अब चाहे वह समय हो या स्थान हो या परिस्थिति हो। ऋतुओं की सन्धि रोगकारक होती है। ज्योतिष में अनेक प्रकार की सन्धि है, जैसे सूर्य संक्रान्ति, नक्षत्र सन्धि, राशि सन्धि, तिथि सन्धि, लग्न सन्धि, भाव सन्धि, दशा सन्धि आदि। इन सन्धियों में जन्मे जातक को भारी विपत्तियों का सामना करना पड़ता है। सन्धिकाल में शुभकार्य, विवाह, यात्रा आदि वर्जित हैं। यहां उस सन्धि का विचार करेंगे जिसमें दो प्रकार की सन्धियां एक साथ आ जाती हैं-नक्षत्र व राशि सन्धि।

आप यह जान लें कि राशियों में 27नक्षत्रों का वितरण करने के लिए भचक्र को 120अंश के तीन तृतीयांशों में विभाजित किया गया है। एक तृतीयांश में 9नक्षत्र, 36चरण तथा 4राशियां हैं। तीनों तृतीयाशों में 9-9 नक्षत्रों की आवृत्ति नक्षत्र स्वामी के अनुसार समान रूप से है। प्रत्येक तृतीयांश केतु के नक्षत्र क्रमशः पहला अश्विनी, दसवां मघा तथा उन्नीसवां मूला से प्रारम्भ होकर बुध के नक्षत्र क्रमशः नौवां आश्लेषा, अठाहरवां ज्येष्ठा एवं सत्ताईसवां रेवती पर समाप्त होता है। 

इसी प्रकार राशियों के वितरण पर ध्यान दें तो ज्ञात होगा कि प्रत्येक तृतीयांश अग्नि तत्त्व राशि क्रमशः मेष, सिंह तथा धनु से प्रारम्भ होकर जल तत्त्व राशि क्रमशः कर्क, वृश्चिक तथा मीन पर समाप्त होता है। 0 अंश, 120 अंश तथा 240 अंश को इसी आधार पर जन्म कुण्डली में भी त्रिकोणों की संज्ञा प्रदान की गई है। ये बिन्दु क्रमशः लग्न, पंचम तथा नवम भाव के प्रारम्भ माने जाते हैं। ये तीन बिन्दु ऐसे स्थानों पर हैं जहां नक्षत्र व राशि दोनों एक साथ समाप्त एवं प्रारम्भ होते हैं अर्थात्‌ ये बिन्दु नक्षत्र एवं राशि के संयुक्त सन्धि स्थल है। सन्धि स्थल अशुभ होते हैं!

पहला सन्धि स्थल 0 अंश पर रेवती(मीन) समाप्त होकर अश्विनी(मेष)प्रारम्भ होता है।

दूसरा सन्धि स्थल 120 अंश पर आश्लेषा(कर्क) समाप्त होकर मघा(सिंह)प्रारम्भ होता है।

तीसरा सन्धि स्थल 240 अंश पर ज्येष्ठा(वृश्चिक) समाप्त होकर मूला(धनु)प्रारम्भ होता है। 

उपरोक्त समाप्त होने वाले नक्षत्रों रेवती, आश्लेषा एवं ज्येष्ठा का स्वामी बुध तथा तीनों राशियों मीन, कर्क एवं वृश्चिक जल तत्त्व प्रधान है। इसी प्रकार प्रारम्भ होने वाले नक्षत्रों अश्विनी, मघा एवं मूला का स्वामी केतु है तथा तीनों राशियों मेष, सिंह एवं धनु अग्नि तत्त्व प्रधान है। बुध के नक्षत्र रजोगुणी एवं केतु के नक्षत्र तमोगुणी हैं। ये बिन्दु राशि के अनुसार अग्नि व जल के सन्धि स्थल तथा नक्षत्रानुसार रज और तम के। इस मूलाधार के कारण ही ये सन्धि स्थल अशान्त, विस्फोटक, क्षोभपूर्ण एवं तूफानी होने के कारण अशुभ माने जाते हैं। वस्तुतः स्पष्ट है कि नक्षत्रों के तीन युग्म  रेवती-अश्विनी, आश्लेषा-मघा एवं ज्येष्ठा-मूला मूल संज्ञक कहलाते हैं। इन तीनों युग्मों में प्रत्येक का मान 26अंश40कला है।

बड़े व छोटे मूल क्या हैं? मूला, ज्येष्ठा व आश्लेषा बड़े मूल कहलाते हैं तथा अश्विनी, रेवती व मघा छोटे मूल कहे जाते हैं। 

       बड़े मूलों में जन्मे जातक के लिए जन्म के 27 दिन बाद चन्द्रमा जब उसी नक्षत्र में आता है तब मूल शान्ति कराई जाती है। तब तक पिता बालक का मुख नहीं देखता है। छोटे मूलों की शान्ति दसवें दिन या 19वें दिन जब उसी स्वामी का दूसरा या तीसरा नक्षत्र अनुजन्म या त्रिजन्म आता है तब कराई जाती है। 27 वर्ष के बाद इसकी  शांति की सभी सम्भावनाएं शेष नहीं बचतीं हैं, इसलिए इससे पूर्व करा लेनी चाहिए!

गण्डान्त मूल और उसका फल-सन्धि के सर्वाधिक निकट गण्ड मूलों की अशुभता में और भी वृद्धि हो जाती है। 0, 120 एवं 240अंश तो अत्यन्त संवेदनशील  बिन्दु हैं, क्योंकि वहीं जल व अग्नि का वास्तविक मिलन होता है। ऐसे समय में जातक का उत्पन्न होना अत्यन्त ही दुविधाजनक होता है। ऐसा बालक या तो जीता ही नहीं, यदि जी जाए तो फिर विशेष रूप से यशस्वी होता है, लेकिन माता-पिता के लिए अत्यन्त कष्टकारी होता है। सन्धि के अत्यन्त निकट वाले भाग को गण्डान्त मूल की संज्ञा दी गई है। प्रथम युग्म में मीन(रेवती के चतुर्थ चरण में)-मेष(अश्विनी के प्रथम  चरण में), द्वितीय युग्म में कर्क(आश्लेषा के चतुर्थ चरण में)-सिंह(मघा के प्रथम चरण में) एवं तृतीय युग्म में वृश्चिक(ज्येष्ठा के चतुर्थ चरण में)-धनु(मूला के प्रथम चरण में)।

गण्डमूल रेवती के प्रथम चरण राज्य सम्मान, द्वितीय चरण में राज्य का सुख, तृतीय चरण में सुखदायी एवं चतुर्थ चरण में  अनेक कष्ट होते हैं।          गण्डमूल आश्लेषा के प्रथम चरण राज्य सुख, द्वितीय चरण में धनहानि, तृतीय चरण में मातृहानि एवं चतुर्थ चरण में  पितृ हानि होती है। 

       गण्डमूल ज्येष्ठा के प्रथम चरण ज्येष्ठ भ्राता को कष्ट, द्वितीय चरण में अनुज भ्राता को कष्ट, तृतीय चरण में माता को कष्ट एवं चतुर्थ चरण में स्व की हानि होती है। बुध के तीनों नक्षत्र के प्रत्येक चरण का फल बता दिया है। 

        इस लेख में बस इतना ही शेष चर्चा कल करेंगे।(क्रमश:)


23
रचनाएँ
jyotishniketan
0.0
ज्योतिषीय ज्ञान जीवन को सुपथ पर ले जाता है!
1

रूद्राक्ष : सत्य और तथ्य

27 मई 2016
0
5
1

रूद्राक्ष का प्रयोग बहुतायत से होता है। रूद्राक्ष के विषय में कुछ सत्य और तथ्य आपको बता रहे हैं जिससे आप असली व नकली की पहचान कर सकें। रूद्राक्ष को शिव का नेत्र कहते हैं। रूद्राक्ष का वृक्ष नेपाल, इंडोनेशिया और भारत में पाया जाता है। इस पेड़ पर फल लगते हैं, इनका छिलका उतारने पर भीतर से मजबूत गुठली नि

2

कर्म, भाग्य और ज्योतिष

1 जून 2016
0
4
3

        प्रत्येक मनुष्य का जन्म जिन परिस्थितियों एवं वातावरण में होता है, ये सब पूर्व निर्धारित है। भाग्य पूर्व निर्धारित होता है। मानव जीवन में होने वाली घटनाएं पूर्व निर्धारित न होतीं तो कोई भी ज्योतिषी उसे जान नहीं सकता था। भविष्य में क्या होने वाला है, ज्‍योतिषी इसका मात्र संकेत दे सकता है। ब्रह

3

क्‍या तिलक लगाना लाभदायी है!

12 जून 2016
0
5
0

        पूजन में तिलक लगाना महत्‍वपूर्ण एवं लाभकारी है। तिलक ललाट पर या छोटी सी बिंदी के रूप में दोनों भौहों के मध्य लगाया जाता है। मस्तिष्क में सेराटोनिन व बीटाएंडोरफिन नामक रसायनों का संतुलन होता है। इनसे मेघाशक्ति बढ़ती है तथा मानसिक थकावट के विकार नहीं होते हैं।    मस्तक पर चंदन का तिलक सुगंध के

4

पंचक है क्या बला?

16 जून 2016
0
6
1

    धनिष्‍ठा से रेवती तक के पांच नक्षत्रों (धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उतरा भाद्रपद एवं  रेवती) को  पंचक  कहते   हैं। पंचक का अर्थ ही पांच नक्षत्रों का समूह है। दूसरे शब्‍दों में कह सकते हैं कि कुम्भ व मीन में जब चन्द्रमा रहते हैं, उस अवधि को पंचक कहते है। पंचक काल सदैव सब  कामों के लिए  अशुभ 

5

सुखद् गृहस्थ जीवन के लिए सही कुण्डली मिलान क्या है?

24 जून 2016
0
5
1

                                                    कम्प्यूटर में लड़के और लड़की का जन्म दिनांक, जन्म समय, जन्म स्थान फीड किया और झट से गुण संख्या देखी। यदि गुण अच्छे हैं और दोनों मंगली नहीं हैं तो हो गया कुण्डली मिलान। यह सम्पूर्ण कुण्डली मिलान नहीं है। मात्र गुण मिलान से ही कुण्डली नहीं मिल जाती है।

6

राशिफल किस राशि से देखें?

5 जुलाई 2016
0
4
0

    सभी समाचार पत्र और पत्रिकाएं राशिफल छापते हैं। अब तो नैट पर, अपने मोबाईल पर दैनिक राशिफल पढ़ने को मिल जाता है। प्राय: समाचार पत्रों में सूर्य राशि से जोकि अंग्रेजी तारीख के अनुसार अमुक अवधि से अमुक अवधि में उत्‍पन्‍न्‍ा होने पर ज्ञात होती है के अनुसार राशिफल लिखा रहता है। यह सूर्य राशि होती है औ

7

नख भी बोलते हैं!

11 जुलाई 2016
0
6
1

    अंगुलियों में जड़े नाखुन भी कुछ कहते हैं, यह कभी नहीं सोचा होगा आपने। आज नाखुनों की चर्चा करते हैं। मानव की ऊर्जा हमेशा खर्च होती रहती है, ऐसी स्थिति में उसे आहार की आवश्यकता होती है।     आयुर्वेद के अनुसार व्यक्ति के भोजन से रस बनता है रस से मांस, मांस से मेदा, मेदा से मज्जा, मज्जा से शुक्र बनत

8

सूर्य की उत्पत्ति

12 जुलाई 2016
0
4
0

    आप को बता दें कि सृष्टि के प्रारम्भ में ब्रह्मा जी के मुख से ॐ शब्द प्रकट हुआ था वही सूर्य का प्रारम्भिक सूक्ष्म स्वरूप था। तदोपरान्त भूः, भुव तथा स्व शब्द उत्पन्न हुए। ये तीनों शब्द पिंड रूप में ॐ में विलीन हए तो सूर्य को स्थूल रूप मिला। सृष्टि के प्रारम्भ में उत्पन्न होने से इसका नाम आदित्य पड

9

वैवाहिक विलम्ब दूर करने का अनुभूत प्रयोग

15 जुलाई 2016
0
2
0

    यदि आपके विवाह में विलम्ब हो रहा है और बिना बात की बाधांए आ रही है, काम बनते बनते बिगड़ रहा है! प्रयास कर-कर के थक गए हैं तो इस बाधा व विलम्ब को दूर करने के लिए एक अनुभूत प्रयोग बता रहे हैं। इस प्रयोग से विवाह की बाधाएं दूर होती हैं, विवाह होने का मार्ग प्रशस्त होता है और अच्छे व सम्पन्न परिवारों

10

स्वर द्वारा सफल यात्रा व कार्यसिद्धि कैसे करे?

18 जुलाई 2016
0
3
0

     स्वर दो होते हैं-सूर्य स्वर(दायां) और चन्द्र स्वर(बायां)।      सूर्य स्वर दाएं नथुने से और चन्द्र स्वर बाएं नथुने से आता-जाता रहता है।      दोनों स्वर ढाई-ढाई घड़ी में बदलते रहते हैं।     जिस नथुने  से श्‍वास अधिक तेजी से अन्‍दर जाए या निकले वह स्‍वर चल रहा होता है।       आप यात्रा करने जा र

11

सूर्य को जल क्‍यों चढ़ाते हैं?

22 जुलाई 2016
0
4
0

    क्‍या आपको पता है कि सूर्य को जल क्‍यों चढ़ाते हैं? प्राय: उगते सूर्य को अर्ध्‍य देने (जल चढ़ाने) का महत्व है। इसके अनेक लाभ बताए गए हैं। ज्‍योतिष की दृष्टि से सूर्य देव प्रसन्‍न होते हैं।      जब किसी कुंडली में सूर्य की अन्‍य ग्रहों के साथ युति होती है और यदि दोनों ग्रहों के मध्‍य 15 अंश तक का

12

पीपल की पूजा क्यों होती है?

24 जुलाई 2016
0
7
1

    हमारे देश में प्रत्‍येक मन्दिर में पीपल की पूजा होती है। पीपल की पूजा क्‍यों होती है? यह प्रश्न ऐसा है जिसका उत्तर सभी जानना चाहते हैं। आज इस बात की चर्चा करेंगे जिससे कि आप यह जान सकें कि पीपल की पूजा क्यों होती है। एक कथा लोक चर्चित  हैं जो इस प्रश्न का उत्तर स्वतः बता देती है।    अगस्त्य ऋषि

13

क्या हमें, बच्चों या पशु-पक्षियों को पूर्वाभास हो जाता है?

26 जुलाई 2016
0
2
0

     क्या हमें, बच्चों या पशु-पक्षियों को पूर्वाभास हो जाता है? भविष्य में घटने वाली घटनाओं का पूर्व में ज्ञान हो जाना ही पूर्वाभास है। कुछ लोगों को अपनी मृत्यु से पूर्व ही ऐसा लगने लगता है कि मेरी मृत्यु समीप है। इसी को पूर्वाभास कहते हैं। कुछ लोग पूर्वाभास को दैवीय संकेत कहते हैं। पूर्वाभास स्वप्न

14

सूर्य को जल कैसे चढ़ाएं ?

27 जुलाई 2016
0
4
0

    सूर्य को जल चढ़ाने के लिए एक तांबे का लोटा ले लें। उसमें शुद्ध जल ले लें, थोड़े चावल के दाने डाल लें, थोड़ी रौली डाल लें एवं थोड़ा सा गुड़ का टुकड़ा डाल लें।     तदोपरान्‍त सूर्य को जल चढ़ाते समय अर्थात् जल का लोटा खाली होने तक अधोलिखित सूर्य के द्वादश नामों का जाप करें-    ॐ मित्राय नमः aum mit

15

गण्डमूल इतने अशुभ क्यों ? (भाग एक )

6 अगस्त 2016
0
4
0

                                              यह जान लें कि सन्धिकाल सदैव से ही अशुभ, हानिकारक, कष्टदायी व असमंजस युक्त होता है। सन्धि से तात्पर्य एक की समाप्ति और दूसरे का प्रारम्भ, अब चाहे वह समय हो या स्थान हो या परिस्थिति हो। ऋतुओं की सन्धि रोगकारक होती है। ज्योतिष में अनेक प्रकार की सन्धि है, ज

16

गण्डमूल इतने अशुभ क्यों ? (भाग-2)

7 अगस्त 2016
0
2
1

    पूर्व लेख में गण्डमूल इतने अशुभ क्यों के अन्तर्गत सन्धि की चर्चा के साथ-साथ यह बता चुके हैं कि सन्धि कैसी भी हो अशुभ होती है। बड़े व छोटे मूल क्या हैं। गण्डान्त मूल और उसका फल क्या है। अब इसी ज्ञान में और वृद्धि करते हैं।    अभुक्त मूल-ज्येष्ठा नक्षत्र के अन्त की 1घटी(24मिनट) तथा मूल नक्षत्र की

17

मन्त्र में विघ्‍न दूर करने की शक्ति होती है!

20 अगस्त 2016
0
1
1

आप यह जान लें कि मन्त्र में विघ्‍न दूर करने की शक्ति होती है। भौतिक विज्ञान के जानकार कहते हैं कि ध्वनि कुछ नहीं है मात्र विद्युत के रूपान्तरण के। जबकि अध्यात्म शास्त्री कहते हैं कि

18

रोग शान्ति का मन्‍त्र प्रयोग

16 फरवरी 2017
0
1
0

स्‍वस्‍थ्‍य सभी रहना चाहते हैं। रोगभय से सभी घबराते हैं। राेग से मुक्ति सभी को चाहिए। रोग शान्‍त हो जाए इसके लिए एक मन्‍त्र प्रयोग दे रहे हैं। मन्‍त्र की शक्ति सर्वविदित है। इस प्रयोग को आस्‍था व विश्‍वास के साथ करेंगे तो अवश्‍य लाभ होगा। चिकित्‍सक से अपना इलाज कराएं औ

19

यादाश्‍त बढ़ाने के सरल प्रयोग

19 जून 2017
0
0
0

यादाश्‍त बढ़ाने के सरल प्रयोगइस वीडियो में यह बताने का प्रयास किया गया है कि कम होती यादाश्‍त को बढ़ाने के लिए क्‍या करें। यदि अभी तक आपने हमारे चैनल को सबस्‍क्राईब नहीं किया है तो अवश्‍य करें और नयी ज्ञानवर्धक, प्रेरणास्‍पद् और मनोरंजक वीडियो की जानकारी पाएं।Share, Suppo

20

मासिक राशिफल जुलाई 2017

2 जुलाई 2017
0
1
0

मासिक राशिफल जुलाई 2017 आज रविवार है और प्रत्‍येक रविवार को योग, ज्‍योतिष या किसी अन्‍य विषय की चर्चा करते हैं। आज की वीडियो में 'मासिक राशिफल जुलाई २०१७' का बारह राशि का दे रहे हैं और यह प्रत्‍येक मास के अन्तिम रविवार को देंगे। यदि आपने अभी तक हमारे चैनल को सबस्‍क्राईब नहीं किया है तो अवश्‍य करें

21

माइग्रेन से मुक्ति का आसान उपाय/टोटका

24 जुलाई 2017
0
1
0

माइग्रेन से मुक्ति का आसान उपाय/टोटकाआज शनिवार है और प्रत्‍येक शनिवार को टोटका उपाय प्रयोग की चर्चा करते हैं। आज की वीडियो में माइग्रेन से मुक्ति का आसान उपाय/टोटका बताने का प्रयास करेंगे जिससे आप इस रोग द्वारा होने वाले कष्‍ट से बच सकें। यदि आपने अभी तक हमारे चैनल को सबस

22

यदि आप भगवान को पाना चाहते है तो यह छोड़ दें

15 सितम्बर 2017
0
1
0

यदि आप भगवान को पाना चाहते है तो यह छोड़ देंआज की वीडियो में एक कहानी सुनाकर यह बताने का प्रयास करेंगे कि भगवान को पाने के लिए क्‍या छोड़ना पड़ेगा। यदि आपने अभी तक हमारे चैनल को सबस्‍क्राईब नहीं किया है तो अवश्‍य करें और नयी ज्ञानवर्धक, प्रेरणास्‍पद्, मनोरंजक और जीवनोपयोग

23

गर्भावस्‍था में सबकुछ ठीक रखने का उपाय

16 सितम्बर 2017
0
2
0

आज की वीडियो में एक सरल उपाय बताएंगे जिससे गर्भावस्‍था में सबकुछ ठीक रहे व जच्‍चा-बच्‍चा स्‍वस्‍थ रहें और डिलीवरी भी नार्मल हो। यदि आपने अभी तक आपने हमारे चैनल को सबस्‍क्राईब नहीं किया है तो अवश्‍य करें और नयी ज्ञानवर्धक, प्रेरणास्‍पद्, मनोरंजक और जीवनोपयोगी वीडियो की जान

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए