shabd-logo

GOLDEN $ TIME 2 समय का हमारे जीवन में महत्व.

23 अगस्त 2023

22 बार देखा गया 22
article-image

इस संसार में जीवन में अन्य सभी वस्तुओं यहाँ तक कि, धन से भी अधिक शक्तिशाली और अमूल्य वस्तु है। यदि एकबार कीमती समय चला जाता है, तो यह हमेशा के लिए चला जाता है और लौटकर कभी भी वापस नहीं आता है; क्योंकि यह हमेशा आगे की ओर चलता है और न कि पीछे की दिशा में।

समय का महत्व, जो इंसान सीख गया,वह जिंदगी में जरूर सफलता प्राप्त करता है। समय बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए हम सभी ने अपने काम समय पर करने चाहिए। समय बहुत मूल्यवान होता है, इसलिए हम सभी ने समय का सदुपयोग करना चाहिए। समय का सही उपयोग करने के लिए समय नियोजन करना जरूरी है।

इसलिए हमे उस सुनहरे समय को कभी भी खाली नही जाने देना चाहिए।

जीवन में तो समय का महत्व और भी बढ़ जाता है।

विद्यार्थी के जीवन में समय का महत्व हम शब्दों में बया नहीं कर सकते। कहते है अगर विद्यार्थी ने समय का सदुपयोग करना सिख गया तो उसे सफल बनने से कोई नहीं रोक सकता। यदि विद्यार्थी जीवन में समय का सही उपयोग किया जाए तो जीवन में सफलता अवश्य प्राप्त होती है।,

समय बहुत कीमती है और हमें समय को किसी भी तरह बर्बाद नहीं करना चाहिए। समय को पैसे से अधिक मूल्यवान माना जाता है, क्योंकि हम पैसे खर्च करते हैं और कमाते हैं, लेकिन हम अपने खोए हुए समय को वापस नहीं पा सकते। हमें समय का सदुपयोग करना चाहिए। इंसान की कोई भी अवस्था हो, उसे अपने समय को ही कीमती समझना चाहिए। ।

समय पृथ्वी पर सबसे कीमती वस्तु है। इसकी तुलना किसी से भी नहीं की जा सकती है। यदि एकबार यह चला जाए, तो कभी वापस नहीं आता। यह हमेशा आगे की ओर सीधी दिशा में चलता है और न कि पीछे की ओर। इस संसार में सब कुछ समय पर निर्भर करता है, समय से पहले कुछ भी नहीं होता है। कुछ भी करने के लिए कुछ समय की आवश्यकता होती है।

यदि हमारे पास समय नहीं है, तो हमारे पास कुछ भी नहीं है। समय को नष्ट करना इस पृथ्वी पर सबसे बुरी चीज मानी जाती है क्योंकि, समय की बर्बादी हमें और हमारे भविष्य को बर्बाद करती है। हम कभी भी बर्बाद किए हुए समय को फिर से प्राप्त नहीं कर सकते हैं। यदि हम अपना समय बर्बाद कर रहे हैं, तो हम सब कुछ नष्ट कर रहे हैं।

समय पर मुझे एक कविता याद आया है वो इस प्रकार हैः

समय तो होता है बलवान
चलते रहना इसका काम
समय रहते जो जाने इसे
वही बन जाए भाग्यवान
चाहे जो परिस्थिति आए
या आलस तुम्हें बहकाए
लेना समझदारी से काम
समय से करना सारे काम
हर वस्तु पैसे से मिल जाए है
समय ही जो ना ले पायेँ
एक बार हांथ से जो निकले
फिर लौट कभी भी न आए।

समय की कीमत हर कोई जानता है, लेकिन वे इसे नासमझी से खर्च करते हैं। हम अपना समय बहुत ही अनावश्यक चीजों में बर्बाद करते हैं और यह हमारे भविष्य को नष्ट कर देता है। आने वाला समय तो किसी ने नहीं देखा लेकिन आज की मेहनत से हम अपना कल बेहतर बना सकते हैं।

4
रचनाएँ
# GOLDEN &TIME $
0.0
1.इंसान को कभी भी किसी अवसर का इंतजार नही करना चाहिए, क्योंकि जो आज है वही सबसे बड़ा अवसर होता है। 2.गलत तरीकों से कामयाबी प्राप्त करने से कई गुना बेहतर है, सही तरीके अपनाकर नाकामयाब हो जाना। 3.जिंदगी का हर एक छोटा हिस्सा भी हमारी जिंदगी की कामयाबी का बड़ा हिस्सा होता है। 4.आपका जीवन बहुत ही अनमोल और सुंदर है इसलिए इसे फालतू और बेकार की बातों में बर्बाद नही करना चाहिए। 5.प्रेम एक ऐसी चीज है जो हारे हुए इंसान को भी विजयी बना देती है, लेकिन नफरत पूरी तरह से एक कामयाब व्यक्ति को भी नीचा गिरा देती है।
1

गोल्डन टाईम

23 अगस्त 2023
3
1
0

आज मैं आपको एक ऐसी बात बताने जा रहा हूं। जिसका आप सभी ने कल्पना भी नहीं किया होगा। एक ऐसा समय जिसको एक गोल्डन टाईम कहा जाता है । आप सभी को बहुत ही अच्छा लगेगा, मै ,आपको एक ऐसा समय के बारे में

2

GOLDEN $ TIME 2 समय का हमारे जीवन में महत्व.

23 अगस्त 2023
1
0
0

इस संसार में जीवन में अन्य सभी वस्तुओं यहाँ तक कि, धन से भी अधिक शक्तिशाली और अमूल्य वस्तु है। यदि एकबार कीमती समय चला जाता है, तो यह हमेशा के लिए चला जाता है और लौटकर कभी भी वापस नहीं आता है; क्यों

3

अध्याय 3.समय मापन का इतिहास

24 अगस्त 2023
1
0
0

 प्राचीन काल में मनुष्य ने सूर्य की विभिन्न अवस्थाओं के आधार प्रात:, दोपहर, संध्या एवं रात्रि की कल्पना की। ये समय स्थूल रूप से प्रत्यक्ष हैं। तत्पश्चात् घटी पल की कल्पना की होगी। इसी प्रकार उसने सूर्

4

अध्याय 4.नक्षत्र घड़ी एक समय

24 अगस्त 2023
0
0
0

नक्षत्र घड़ी की अशुद्धि को जानने के लिए याम्योत्तर यंत्र (transit instrument) द्वारा सूर्य अथवा तारों का वेध करके, क्रोनोमीटर नामक यंत्र की सहायता से, उनके याम्योत्तर लंघन का नक्षत्र समय जान लिया जाता

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए