
इस्तांबुल : तुर्की में हजारों लोग जिनमे महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे शनिवार को इस्तांबुल की सड़कों पर सरकार के एक विवादित कानून के खिलाफ जोरदार विरोध कर रहे थे। तुर्की में सरकार ने एक ऐसा बिल पारित किया है जिसमे कहा गया है कि अगर किसी कम उम्र की लड़की से बलात्कार में पकड़ा गया व्यक्ति उससे शादी करने को तैयार हो जाता है तो उसकी सजा माफ़ कर दी जाएगी।
लोग सैकड़ों पर उतरे और नारे लगा रहे थे कि ''हम चुप नही रहेंगे, हम इसका पालन नही करेंगे, इसे तुरंत वापस लिया जाए। राष्ट्रपति रिचप तैय्यप अर्दोआन की सत्ताधारी एकेपी पार्टी ने इस बिल को पारित किया। आंदोलनकारियों का कहना है कि यह कानून तो तुर्की में बलात्कार को वैध बना देगा। इस्तांबुल के अलावा इज़मेर, ट्रेबज़ोन और एस्केशहर शहरों में भी जोरदार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इस आंदोलन में कई लोग अपनी बेटियों के साथ सड़कों पर दिखे।