हमीरपुर : लड़की को अगुवा करने,शादी के मंडप से उठाने, भगाकर शादी कर लेने या कभी कभी लड़की द्वारा शादी में जाकर- लड़के से शादी हो चुकी के किस्से तो खूब सुने या पढे होंगे,पर यह अनूठा किस्सा न किसी ने सुना होगा और न ही कभी पढ़ा होगा।
यह किस्सा हमीरपुर जिले का है जहाँ एक प्रेमी प्रेमिका को धोखा देकर किसी और लड़की से शादी रचाने के लिये, रात की शादी से पहले बारात लेकर जनवासे तक आया था।
जरा सी देर होती तो लड़का बारात लेकर शादी के लिए लड़की के घर पहुंच जाता परंतु इसी बीच खलनायक के रूप में एक लड़की स्कार्पियो से आकर उतरती है।हाथ मे रिवालवर लिए लड़की पूरी बारात के सामने से होती हुई दूल्हे के पास जाती है और रिवाल्वर की नोक पर उसे अगवा कर ले जाती हैं।
यह दृश्य देखकर पूरी बारात के होश उड़ जाते है और सब दुबककर छुप कर यह नजारा देखते रहते है। हमीरपुर जिले के भवानीपुर गाँव का यह मामला अपने मे अनूठा मामला था।
आज बदलते परिवेश में बेटियो को समान अधिकार मिलने का यह अपने आप मे एक अनूठा उदाहरण है जहाँ अबला कही जाने वाली नारी भी दबंग और बाहुबली जैसे किरदार का रोल अदा कर रही है।
बांदा जिले के बटौंध थाना क्षेत्र के मोहनपुरवा गांव निवासी अशोक कुमार यादव बांदा शहर के डॉ. शरदचंद्र चतुर्वेदी के प्राइवेट क्लीनिक में नौकरी करता था। उसी क्लीनिक में ही काम करने वाली एक लड़की से आशोक का प्रेम संबंध हो गया। अशोक ने प्रेमिका से शादी का वादा किया लकिन, बाद में मुकर गया।
अशोक की शादी जिले की मौदहा कोतवाली क्षेत्र की एक लड़की के संग तय हो गई। सोमवार को अशोक की बरात गांव पहुंच गई। जयमाल कार्यक्रम और भोजन आदि हुआ। रात डेढ़ बजे करीब चढ़ावा चढ़ाने का कार्यक्रम चल रहा था और दूल्हा अशोक कुछ बरातियों के साथ जनवासे में मौजूद था। इसी बीच अशोक की प्रेमिका वहां पहुंच गई। स्कार्पियो से उतरी और अशोक के सिर पर रिवाल्वर सटा दिया और बोली प्यार हमसे किया और शादी किसी दूसरे से......... यह बर्दाशत नही।
अचानक प्रेमिका को इस रूप में देखकर दूल्हा बने अशोक की सिटटी-पिटटी गुम हो गई। बराती भी देखते रह गए और प्रेमिका अशोक को स्कार्पियो में बैठाकर तुफानी अंदाज में वहां से निकल गई।