नई दिल्ली: पाकिस्तान ने एक बार फिर से भारत की सीमा में घुसपैठ की है। मगर इस बार पाकिस्तान ने अपने सैनिक नहीं बल्कि जासूस कबूतर को भारतीय सीमा में भेजा है। शुक्रवार को ये सफेद जासूस कबूतर पंजाब सीमा में घुस आया। पंजाब के होशियारपुर जिले लोगों ने एक संदेहास्पद कबूतर को देखा, इस कबूतर को देखते ही उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस कबूतर के पंख पर उर्दू में कुछ शब्द लिखे हैं।
कैसे पता चला
होशियारपुर जिले के नरेश कुमार पुत्र प्यारा लाल ने बताया कि वीरवार शाम 5:30 बजे के करीब उसे घर के बाहर बेहोशी की हालत में एक सफेद रंग का कबूतर मिला। कबूतर को घर पर लाकर पानी पिलाया व मरहम पट्टी की। शुक्रवार सुबह उसकी नजर कबूतर के पंखों पर पड़ी, जिस पर उर्दू भाषा में कुछ शब्द लिखे हुए थे। इसके बाद उसने भंगाला पुलिस को सूचित किया।
सुरक्षा एजेंसियों ने किया एक्स-रे स्कैन
पुलिस ने कबूतर को हिरासत में ले लिया। पुलिस को संदेह है कि यह कबूतर पाकिस्तान से उड़कर भारतीय क्षेत्र में आया है। हिरासत में लिए जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इसका एक्स-रे स्कैन भी किया। जिसमें उन्हें कबूतर के पंखों पर 11 अंकों की इस संख्या लिखी मिली है। वहीं उसपर एक मुहर भी लगी है जो उर्दू में है। पुलिस इस अंक का मतलब तलाशने में जुट गई है। वहीं ये भी पता लगाया जा रहा है कि वास्तव में ये कबूतर पाकिस्तान से आया है। जांच एजेंसिया इसे बारीकी से जांच कर रही है। देश में जहां तनाव का माहौल है, वहां इस तरह के कबूतर के मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सर्तक हो गई है।
पहले भी पकड़ा गया है ऐसा कबूतर
बता दें इससे पहले भीं 2015 में भी ऐसा ही कबूतर भारत में पकड़ा गया था जिसके पंखों में उर्दू में कुछ लिखा था।