नई दिल्ली : भारत के साथ पाकिस्तान के बिगड़ते रिश्तों के बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है। दरअसल पाकिस्तान के परमाणु हथियारों से अमेरिका भी डरता है, यह खुलासा हुआ है अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के उन ऑडियो से जिसे हैकर्स ने उनके कंप्यूटर से चोरी कर लिया था। हिलेरी को डर है कि कहीं पाकिस्तान के परमाणु हथियार आतंकियों के हाथों में न चले जाएँ। हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि हमें डर है जिहादी पाकिस्तान का तख्तापलट कर सकते हैं।
हिलेरी ने कहा कि वो इस ओर बढ़ रहे हैं और परमाणु आत्मघाती हमलावरों से आपको जूझना पड़ सकता है। 'द न्यूयार्क टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार डेमोक्रेटिक पार्टी के कंप्यूटरों से हैक हुए 50 मिनट के एक ऑडियो क्लिप से इसका खुलासा हुआ है। हिलेरी ने कहा कि ‘‘पाकिस्तान भारत के साथ जारी अपनी के मद्देनजर टैक्टिकल परमाणु हथियार विकसित करने के वास्ते पूरी गति से काम कर रहा है।
इस ऑडियो में परमाणु हथियारों के आधुनिकीकरण पर एक सवाल के जवाब में हिलेरी ने परमाणु हथियारों की दौड़ के बारे में बात करते हुये रूस और चीन के साथ साथ पाकिस्तान और भारत का भी नाम लिया। गौरतलब है कि पूर्व में रक्षा मंत्री एस्टन कार्टर ने कहा था कि भारत आमतौर पर परमाणु तकनीक के साथ जिम्मेदारी भरा व्यवहार प्रदर्शित करता है, चीन खुद को पेशेवर के तौर पर पेश करता है, वहीं पाकिस्तान में परमाणु हथियारों को लेकर तनावों का इतिहास बना रहा है। कुछ समय पहले अमेरिकी थिंक टैंक ने भी कहा था कि थिंक टैंक ने सोमवार को कहा कि जब परमाणु हथियारों की संख्या की बात आती है तो इस मामले में पाकिस्तान भारत से आगे बना हुआ है और वह इस्राइल और उत्तर कोरिया से भी आगे है।