
नई दिल्ली: आपने प्यार की बहुत से कहानियां सुनी होंगी। लेकिन यह कहानी सबसे अलग है। इसमें मौजूद है प्यार, ड्रामा, धोखा और फिर पैसा। अमेरिका के मीडिया मुगल कहे जाने वाले Sumner Redstone को उनकी दो गर्लफ्रेंडस ने $150 million यानी 12 अरब 24 करोड़ रूपये का चूना लगा दिया। अब 93 साल की उम्र में मीडिया मुगल ने लॉस एंजिल्स में मुकदमा दायर किया है। जिसमे $150 million की मांग की है।
कोर्ट में लगाए आरोप
अमेरिका के मीडिया मुगल के नाम से मशहूर Sumner Redstone के वकील ने कोर्ट को बताया कि इन दो लडकियों ने भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल किया। लडकियों ने इनसे आभूषण, डिजाइनर कपड़े और अचल संपत्तियां खरीदी। इन सबका पैसा Sumner Redstone देते रहे।
Herzer ने रची साजिश
कोर्ट में वकील ने बताया कि ये लडकियाँ एक गैंग बनाकर काम कर रही थी। इसमें सारा दिमाग Herzer नाम की लडकी का था। जो Sumner Redstone को कई सालो से जानती थी। वो उनकी हर कमजोरी को समझती थी। उसे पता था कि मीडिया मुगल को क्या पसंद है और क्या पसंद नहीं हैं।
हॉलीवुड फिल्मो की तरह लुटा
Sumner Redstone ने अपना दुःख बयाँ करते हुए कहा कि उन्होंने ये पैसा धीरे- धीरे करके लिया। कभी मेरे पैसे से लडकियों ने महंगी कारें खरीदी तो कभी अपने लिए नये आशियाने खरीदे। मुझे बाद में पता चला की मुझे चूना लग चुका है।
लडकियां हुई लापता
केस दायर होने के बाद से लड़कियां गायब हैं उनका अभी कोई पता नहीं चल पाया।