shabd-logo

राव जी का देहांत

11 फरवरी 2022

29 बार देखा गया 29

सवंत् १६०२ में शेरशाह इस दुनिया से सिधारा। उसने सल्तनत का बंदोबस्त बड़ी धूमधाम से किया था और उसकी न्यायप्रियता हिन्दोस्तान के इतिहास में हमेशा याद ही की जाएगी। राजा टोडरमल इसी बादशाह के दरबार में पहले नौकर था और लगान के वह कानून जो अकबर के नाम से जुड़े हुए है, इसी बादशाह की तदबीर के नतीजे हैं।
शेरशाह की मौत की खबर फैलते ही राव जी के राजपूत इधर-उधर से खवास खां पर हमला करने लगे। वह भी कुछ दिनों तक उनका बड़ी जवांमर्दी से सामना करता रहा। आखिरकार जोधपुर के बाजार में मारा गया। रूठी रानी की हिदायत से उसने जोधपुर वालों के साथ बहुत अच्छा बर्ताव किया था। इसलिए वह लोग उसकी लाश को बड़ी इज्जत से खवासपुर ले गए। वहां उसका मकबरा बनवाया, उसके नाम का गांव बसाया, बाग लगवाया, एक और यादगारी कब्र जोधपुर में बनवाई। दोनों जगह उसकी कब्र पर मन्नते चढ़ने लगी। हिन्दू-मुसलमान दोनों आज तक वहां चढ़ावे चढ़ाते हैं और उसका नाम इज्जत से लेते हैं। यह सब उसकी नेकी का फल है जो बहुत कम बादशाहों को मयस्सर हुआ है।
राव जी भी सेवाने से रास्ते के अफगानी थानों को उठाते हुए लड़ते-भिड़ते जोधपुर पहुंच गए और फिर से जोधपुर में राठौरों का राज हुआ। इसके साथ ही खानगी झगड़े भी शुरू हुए जिनका कारण झाली रानी सरूपदेई थी।
राव जी का बड़ा बेटा कुमार राम रानी लाछलदेई कछवाही से पैदा हुआ था। वह ज्यादातर रूठी रानी के पास रहा करता था। उससे छोटा रायमल झाली रानी हीरादेई से था और उदयसेन और चन्द्रसेन रानी सरूपदेई से थे। हीरादेई और सरूपदेई दोनों चचेरी बहनें थीं। वे अपने-अपने बेटों के फायदे के ख्याल से राव जी को कुमार राम की तरफ से झूठी-सच्ची बातें बना-बनाकर विमुख किया करती थीं। राम भी राव जी को अपनी तरफ से खिंचा देखकर खिंचा रहता था और राजदरबारी राव जी के सनकी स्वभाव और कमजोरी को देखकर राम को भड़काते रहते थे।
मारवाड़ में अमीर घराने में मर्दों के लिए दाढ़ी तरशवाने और औरतों के लिए हाथीं दांत का चूड़ा पहनने के दो बड़ी खुशी के मौके होते हैं। इन अवसरों पर खूब महफिलें जमती हैं, खूब दावतें खिलाई जाती हैं। संवत् १६०४ में राम सोलह बरस का हो गया। उसके थोड़ी-थोड़ी दाढी-मूंछ भी निकल आयी। दाढ़ी जब तक ठुड्डी का हो गया। उसके थोड़ी-थोड़ी दाढ़ी-मूंछ भी निकल आयी। दाढ़ी जब तक ठु़ड्टी के ऊपर बीच में से नहीं तराशी जाती उस वक्त तक हिन्दू-मुसलमानों में कोई फर्क नहीं रहता कि जैसे हिन्दू और मुसलमान में दाढ़ी की पहचान है। रानी लाछलदेई ने अपने बेटे कुमार राम की दाढ़ी छंटवाने का सामान करके राव जी से इस रस्म को अदा करने और जश्न मनाने की इजाजत मांगी। उन्होंने मंजूर कर लिया, मगर चूंकि जोधुपुर में बहुत गर्मी थी, इसलिए राम का प्रस्ताव हुआ कि मन्दौर१, में जाकर खुशियां मनाएं, जो दिलकश बागों और नजारों से भरा हुआ है। (१. मन्दौर मारवाड़ की पुरानी राजधानी है। यह जोधपुर से तीन कोस उत्तर एक पहाड़ी के नीचे बसा है।)
इस बहाने वह मन्दौर चला आया और यहां अपने दोस्तों और सहयोगियों और अपना भेद जानने वालों को जमा करके बोला कि राव जी बूढ़े हो गए हैं, उनकी बदइन्तजामी से मुल्क में झगड़े मचे हुए हैं। अपने दोस्त रोज-ब-रोज दुश्मनों से मिलते जाते हैं। लिहाजा आज यहां से चलते ही उन्हें पकड़ लो और कैद कर दो ताकि मुल्क में अमन-चैन हो जाए। यहां यह सलाह होती ही रही उधर राव जी को भी इसकी खबर लग गई। उन्होंने झटपट कछवाही रानी लाछलदेई की ड्योढ़ी पर पालकी भिजवा दी और कहलाया कि अभी किले से नीचे आ जाओ। रानी ने पूछा, मेरी खता? जवाब मिला कि तेरा बेटा तुझसे बतला देगा। रानी को उसी दम किला छोड़ना पड़ा। शाम को राम भी घमण्ड के नशे में झूमता हुआ आया और किले में जाने लगा तो किलेदार ने कहा, ‘‘आपको अन्दर जाने का हुक्म नहीं है।’’ राम ने कहा, ‘‘जाकर राव जी से कहो कि मैंने कौन-सी खता की है।’’
उन्होंने जवाब दिया– ‘‘तुम कपूत हो और किले में रहने के काबिल नहीं। बेहतर है कि तुम गोंडौज चले जाओ। वहीं तुम्हारे लिए सब इन्तजाम कर दिया जाएगा।’’
मजबूरन राम अपनी माँ के साथ गोंडौज चला गया। झाली रानियों ने जब यह अपनी मर्जी के मुताबिक करा लिया तो अब रूठी रानी के पीछे पड़ी कि किसी तरह यह सिल छाती पर से सरक जाती तो फिर किसी बात का खटका न रहता। हमारे हाथ में राव जी हैं ही, जो चाहते करते। चुनांचे राव जी के कान भरने लगीं कि रूठी रानी ही के इशारे से राम ऐसा आज्ञाद्रोही और फसादी हो गया है। रानियों के इशारे से और लोगों ने भी रूठी रानी की शिकायत की। यहां तक कि राव जी ने उसे भी गोंडौज भेज दिया। अब की बार पति की आज्ञा उसने बड़े शौक से मानी क्योंकि कछवाही रानी और कुमार राम से उसको बहुत स्नेह हो गया था। इसके अलावा वह राव जी को इतनी परेशानियों में फंसा देखकर उन्हें तंग करना ठीक न समझती थी। जिस दिन उसके गोंडौज जाने की खबर रनिवास में पहुंची उसकी सौतों के घर घी के चिराग जले।
कुमार राम की शादी राणा उदयसिंह की लड़की से हुई थी। गोंडौज में अपना निबाह न देखकर वह उदयपुर चला गया। राणा ने उसका बड़ा स्वागत सत्कार किया और मौजा कलेवा उसके रहने के लिए दे दिया जो मारवाड़ से बहुत नजदीक है। थोड़े दिन में राम अपनी मां और उमादे दोनों को उसी जगह ले गया। इस तरह झाली रानियों की आंख का कांटा निकल गया। राव जी भी बाहरी और भीतरी झंझटों से फुरसत पाकर देश जीतने में लग गए और बहुत-से खोए हुए इलाके फिर से जीत लिए बल्कि कई नए इलाके भी फतेह किए।
मगर इन सफलताओं का सिलसिला बहुत जल्द टूट गया। अकबर के तख्त पर आने और जोर पकड़ने से राव जी को अपनी ही पगड़ी सम्हालनी मुश्किल हो गई। धीरे-धीरे कितने ही इलाके हाथ से निकल गए। जवान बादशाह की जोशीली चढ़ाइयों का बूढ़ा राव क्या सामना करता। उसकी जिन्दगी के दिन भी पूरे हो गए थे। आखिर संवत् १६१९ के कार्तिक महीने में राव मालदेव ने बड़ी कामयाबी से राज करने के बाद स्वर्ग की राह ली।
 

10
रचनाएँ
रूठी रानी
0.0
प्रेमचंद आधुनिक हिन्दी कहानी के पितामह और उपन्यास सम्राट माने जाते हैं। यों तो उनके साहित्यिक जीवन का आरंभ १९०१ से हो चुका था पर बीस वर्षों की इस अवधि में उनकी कहानियों के अनेक रंग देखने को मिलते हैं। 'रूठी रानी' एक ऐतिहासिक उपन्यास है, उपन्यास में राजाओं की पारस्परिक फूट और ईर्ष्या के ऐसे सजीव चित्र प्रस्तुत किये गये हैं कि पाठक दंग रह जाता है। ‘रूठी रानी’ में बहुविवाह के कुपरिणामों, राजदरबार के षड़्यंत्रों और उनसे होने वाले शक्तिह्रास के साथ-साथ राजपूती सामन्ती व्यवस्था के अन्तर्गत स्त्री की हीन दशा के सूक्ष्म चित्र हैं।
1

शादी की तैयारी

11 फरवरी 2022
2
1
0

(रूठी रानी एक ऐतिहासिक उपन्यास है, जिसमें राजाओं की वीरता और देश भक्ति को कलम के आदर्श सिपाही प्रेमचन्द ने जीवन्त रूप में प्रस्तुत किया है। उपन्यास में राजाओं की पारस्परिक फूट और ईर्ष्या के ऐसे सजीव च

2

शादी

11 फरवरी 2022
1
1
0

दिन ढल गया। बाजार में छिड़काव हो गया। लोग बारात देखने के लिए घरों से उमड़े चले आते हैं। ज्योतिषी ने दरबार में जाकर राव से कहा– ‘‘अब अगवानी करने का समय पास आ गया है। अब सवारी की तैयारी का हुक्म दीजिए।’

3

रंग में भंग

11 फरवरी 2022
1
1
0

शादी हो जाने के बाद लड़की अपने महल में चली गई। बूढ़ी औरतें इधर-उधर खिसक गयीं। बहू की सहेलियां राव जी को उसके महल की तरफ ले चलीं। रास्ते में एक जगह गाना हो रहा था। कितनी ही चन्द्रवनी सुन्दरियां सुहाग क

4

रानी की हठ

11 फरवरी 2022
1
0
0

रानी उमादे अपनी जिद पर कायम रही। राव जी से न बोलती है, न उन्हें अपने पास बैठने देती है। राव जी आते हैं तो वह उनका बड़े अदब से स्वागत करती है मगर फिर अलग जा बैठती है। उसके माशूकाना अंदाज और शक्लसूरत से

5

मनाने की कोशिशें

11 फरवरी 2022
1
0
0

दूसरे साल राव मालदेव ने अपने राज्य में दौरा करना शुरू किया और घूमते हुए अजमेर जा पहुंचे। वहां कुछ दिनों तक किले में उनका कयाम रहा जो किसी जमाने में बीसलदेव और पृथ्वीराज जैसे प्रतापी महाराजों के स्वर्ण

6

रानी फिर रूठ गई

11 फरवरी 2022
1
0
0

राव जी मारे खुशी के फूले नहीं समाते। प्रेमिका के इंतजार में घड़ियां गिन रहे हैं। राजमहल सजाया जा रहा है। नाचने-गानेवालियां जमा हो गईं। गाना हो रहा है। शराब का दौर चल रहा है। उमादे को बुलाने के लिए लौं

7

सौतिया डाह

11 फरवरी 2022
1
0
0

ईश्वरदास ने अजमेर के हाकिम और किलेदार से लड़ाई की तैयारियों का इन्तजाम करने के लिए कहा। इसी बीच जोधपुर से सरूपदेई और दूसरी रानियों ने उसके पास एक बड़ी रिश्वत भेजी और प्रार्थना की कि जिस तरह मुमकिन हो

8

राजपूतों की बहादुरी

11 फरवरी 2022
1
0
0

शेरशाह ने जब सुना कि हुमायूं साफ बचकर निकल गया तो उसे शक हुई कि राव जी की जरूर उससे सांठ-गांठ है। बिगड़ गया और फौरन मारवाड़ पर चढ़ दौडा़। राव जी अजमेर जाने को तो पहले से ही तैयार थे, अब मेड़ते का रास्

9

राव जी का देहांत

11 फरवरी 2022
0
0
0

सवंत् १६०२ में शेरशाह इस दुनिया से सिधारा। उसने सल्तनत का बंदोबस्त बड़ी धूमधाम से किया था और उसकी न्यायप्रियता हिन्दोस्तान के इतिहास में हमेशा याद ही की जाएगी। राजा टोडरमल इसी बादशाह के दरबार में पहले

10

रूठी रानी का सती होना

11 फरवरी 2022
0
0
0

रानियां सती होने की तैयारियां करने लगीं। झाला रानी को उसके बेटे चन्द्रसेन ने सती होने से रोक लिया और कहा कि दो-चार दिन में सब सरदार आ जाएंगे, उनसे मेरी मदद का वादा कराके तब सती होना। झाला रानी ने चन्द

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए