shabd-logo

सुब्बा शास्त्री को सबक मिला

28 जनवरी 2022

36 बार देखा गया 36

एक बार फारस देश से घोड़ों का एक व्यापारी कुछ बेहद उत्तम नस्ल के घोड़े लेकर विजय नगर आया। सभी जानते थे कि महाराज कृष्णदेव राय घोड़ों के उत्तम पारखी हैं। उनके अस्तबल में चुनी हुई नस्लों के उत्तम घोड़े थे। महाराज ने फारस के व्यापारी द्वारा लाए गए घोड़ों का निरीक्षण किया तो पाया कि वे घोड़े दुर्लभ नस्ल के हैं। उन्होंने व्यापारी से सभी घोड़े खरीद लिए, क्योंकि वे अपनी घुड़सवारी सेना को और मजबूत व सुसज्जित करना चाहते थे।
जब घोड़ों का व्यापारी चला गया तो महाराज ने अपनी घुड़सवार सेना के चुने हुए सैनिकों को बुलाया और एक-एक घोड़ा देते हुए उसकी अच्छी तरह देखभाल और उसे भलीभांति प्रशिक्षित करने को कहा। साथ ही यह भी कहा कि घोड़ों के प्रशिक्षण व भोजनादि का सारा खर्च राजकोष वहन करेगा।
तेनालीराम को जब पता चला तो वह भी महाराज के पास पहुंचा और एक घोड़ा अपने लिए भी माँगा। उसे भी एक घोड़ा दे दिया गया। तेनालीराम ने घोड़े को घर लाकर अस्तबल में बाँध दिया। लेकिन उसे न जाने क्या सूझा कि उसने अस्तबल के सामने की ओर भी दीवार उठवा दी।
अब अस्तबल की स्थिति कुछ ऐसी हो गई थी कि न तो वह घोड़ा कहीं बाहर जा सकता था। और न ही कोई उस अस्तबल में प्रवेश ही कर सकता था।
तेनालीराम ने अस्तबल की दीवार में एक छोटी सी खिड़की छुड़वा दी थी, जहाँ से घोड़े को दाना-पानी दिया जा सके।
उसी खिड़की से तेनालीराम घोड़े को हरी घास दाना-पानी देता और घोड़ा भी खिड़की से अपना मुंह बाहर निकालकर उसे मुंह में दबाता और भीतर खींच लेता। घोड़े को पानी भी इसी खिड़की द्वारा पहुंचाया जाता।
करीब एक महीने बाद महाराज ने घोड़े की सुध-बुध ली और यह जानने की कोशिश की किस प्रकार उसकी देखभाल व प्रशिक्षण का काम चल रहा है। तब सभी सैनिक अपने-अपने घोड़े लेकर महाराज के सम्मुख आ पहुंचे। हृष्ट-पुष्ट व भली भांति प्रशिक्षित घोड़ों को देख महाराज बेहद प्रसन्न हुए।
लेकिन तभी उन्होंने पाया कि तेनालीराम और उसका घोड़ा कहीं दिखाई नहीं दे रहे। इधर-उधर निगाहें दौड़ाते महराज ने पूछा, ‘‘तेनालीराम कहाँ है ? जाओ, उससे कहो कि अपने घोड़े के साथ हमारे सामने जल्दी पेश हो।’’
एक सैनिक तेनालीराम के घर की ओर दौड़ा और उसे महाराज का संदेश दिया कि जल्दी से जल्दी घोड़े को लेकर उनके सामने हाजिर हो जाए। लेकिन तेनालीराम अकेला ही चल दिया।
उसे अकेला आया देख महाराज बोले, ‘‘तुम्हारा घोड़ा कहां है ? आज मैं सभी घोड़ों का मुआयना कर रहा हूं कि उनकी कैसी देखरेख की गई है। जाओ, अपना घोड़ा लेकर आओ।’’
‘‘क्षमा करें महाराज !’’ तेनालीराम बोला, ‘‘आपने मुझे जो घोड़ा दिया वह घोड़ा गुस्सैल है और अड़ियल है। मैं तो उसे अपने साथ यहाँ लाना चाहता था लेकिन मेरे लिए यह संभव नहीं हो पाया।’’ कहकर तेनालीराम चुप हो गया।
‘‘यदि ऐसा है तो मैं कुछ बहादुर सैनिकों को तुम्हारे साथ भेज देता हूं, जो तुम्हारे साथ जाकर घोड़ा ले आएंगे।’’ महाराज ने कहा।
‘‘नहीं-नहीं महाराज ! ऐसा हरगिज न करिएगा । अब तक घोड़े की देखभाल मैंने की है और मैं ब्राह्माण हूं। इसलिए अच्छा तो यह होगा कि आप किसी पंडित या पुरोहित को घोड़ा लाने के लिए मेरे साथ भेजें।’’ होठों पर रहस्मय मुस्कान लाते हुए तेनालीराम बोला।
संयोगवश राजपुरोहित उस दरबार में उपस्थित था। वह राजपरिवार में कुछ पूजा-पाठ के कर्मकांड करवाने वहाँ आया था।
सुब्बा शास्त्री नाम था राजपुरोहित का।
‘‘क्या तुम तेनालीराम के साथ जाकर उसके अस्तबल से घोड़ा यहाँ ला सकते हो ?’’ महाराज ने उससे पूछा।
तेनालीराम और सुब्बा की निकटता देख सुब्बा शास्त्री जला-भुना करता था और तेनालीरम को नीचा दिखाने का कोई मौका चूकना नहीं चाहता था। वह बोला, ‘‘क्यों नहीं महाराज ! मैं अभी जाकर घोड़ा ले आता हूं। ऐसे एक घोड़े की तो बात ही क्या, मैं दस बिगड़ैल-गुस्सैल घोड़ों को साथ ला सकता हूं।’’
‘‘ठीक है ! यदि ऐसा है तो आइए मेरे साथ।’’ तेनालीराम बोला।
जब सुब्बा शास्त्री और तेनालीराम जा रहे थे तो रास्ते में तेनालीराम बोला, ‘‘शास्त्री जी मैं जानता हूं कि आप विद्वान हैं और मैं यह भी जानता हूं कि आपने अश्व-शास्त्र का अध्ययन भी किया है।’’
कुछ ही देर में जब तेनालीराम के घर पहुंचे तो सुब्बा शास्त्री अपनी लंबी दाढ़ी को उंगलियों से सहलाते हुए अहंकार भरे स्वर में बोला, ‘‘हाथ कंगन और आरसी क्या...! आखिर तुम्हें मेरी योग्यता पर विश्वास हो ही गया।’’
‘‘लेकिन शास्त्री जी, मेरा घोड़ा कोई साधारण घोड़ा नहीं है। इसलिए मेरा कहना मानें तो पहले खिड़की से झांककर देख लें। इसके बाद अस्तबल की दीवार तोड़कर घोड़े को बाहर निकालने की सोचना !’’ अपने होठों पर कुटिल मुस्कान लाते हुए बोला तेनालीराम।
तेनालीराम ने भी जैसे उस दिन सुब्बा शास्त्री से पुराना हिसाब-किताब चुकता करने की ठान ली थी।
इधर जैसे ही सुब्बा शास्त्री ने दीवार में बनी खिड़की में अपना हाथ डाला, तुरंत घोड़े ने उसकी दाढ़ी पकड़ ली।
दरअसल, वह उसकी दाढ़ी को भूसे का ढेर समझ बैठा था। सुब्बा शास्त्री की दाढ़ी को अपने मुंह में दबाए घोड़ा इतनी जोर से खींच रहा था कि उसकी आँखों से आंसू टपकने लगे और वह दर्द के मारे जोर-जोर से चिल्लाने लगा।
अंततः अस्तबल की सभी दीवारे तोड़कर वह बाहर निकाला गया। मगर घोड़ा भी कुछ ऐसा हठीला था कि सुब्बा शास्त्री की दाढ़ी अब भी दबाये था।
कोई और रास्ता न देख, उन्हें उसी अवस्था में राजमहल की ओर जाना पड़ा।
अब तक सुब्बा शास्त्री को यह बात समझ में आ चुकी थी कि पूर्व में जो वह तेनालीराम को नीचा दिखाने की फिराक में लगा रहता था, उसी का बदला तेनालीराम ले रहा है। वह तो बस मौके की तलाश में था, जो उसे आज मिल गया था।
इधर महाराज और अन्य घुड़सवार सैनिक बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे थे। तभी तेनालीराम और सुब्बा शास्त्री की दाढ़ी मुंह में दबाए वह घोड़ा वहाँ आ पहुंचा। सुब्बा शास्त्री को इस हास्यास्पद स्थिति में देख सभी उपस्थित जन ठहाके मारकर हंसने लगे। यहाँ तक की महाराज भी अपनी हंसी पर काबू न कर सके और बेतहाशा लगातार हंसते ही चले गए।
लोगों को इस प्रकार हंसते देख वहाँ मौजूद घोड़े भी तरंग में आकर हिनहिनाने लगे।
तेनालीराम का घोड़ा, जो सुब्बा शास्त्री की दाढ़ी मुंह में दबाए था, भी यह देख हिनहिनाने लगा। जैसे ही घोड़े ने अपना मुंह खोला, दाढ़ी मुक्त हो गई।
सुब्बा शास्त्री ने चैन की सांस ली।
तभी एकाएक अपनी हंसी को रोक महाराज गंभीर हो गए और बोले, ‘‘तेनालीराम ! मुझे इससे कोई आपत्ति नहीं कि लोगों को हंसाने के लिए हास-परिहास किया जाए। बल्कि यह तो अच्छा ही है, क्योंकि हंसना स्वास्थ्य के लिए उत्तम होता है। लेकिन ऐसा परिहास मुझे स्वीकार्य नहीं, जिसमें दूसरे को पीड़ा या कष्ट होता हो।
तुमने सुब्बा शास्त्री जैसे विद्वान के साथ जो सुलूक किया है वह कतई शोभा नहीं देता। यह सरासर शास्त्री जी का अपमान है। मैंने तुम्हारे दिमाग में छिपी किसी खुराफात का अंदाजा उसी समय लगा लिया था, जब तुमने मुझसे घोड़ा मांगा था। वरना तुम्हें घोड़े से क्या लेना-देना।
चलो, अपनी गलती के लिए शास्त्री जी से क्षमा-याचना करो।’
लेकिन इससे पहले कि तेनालीराम क्षमा-याचना करता, सुब्बा शास्त्री आगे बढ़कर बोला,
‘‘महाराज ! तेनालीराम का कोई दोष नहीं, यह निर्दोष है। दोषी यदि कोई है तो मैं हूं।
मैं तो हमेशा तेनालीराम को नीचा दिखाने की फिराक में लगा रहता था और कई बार तो मैंने इसका अपमान भी किया। लेकिन मेरे दुर्व्यवहार को यह बेचारा चुपचाप सहन कर गया, एक शब्द तक मुंह से नहीं निकला कभी। यह सब मैंने ईर्ष्यावश किया।
इसने जो कुछ भी मेरे साथ किया अच्छा ही किया। दरअसल, आज जो कुछ भी हुआ, उससे मेरी आँखें खुल गई हैं। तेनालीराम ने मुझे सदराह दिखाई है।’’
अपनी बात समाप्त करते हुए सुब्बा शास्त्री ने आगे बढ़कर तेनालीराम को गले से लगा लिया।
वहाँ उपस्थित महाराज और अन्य सभी उन दोनों को गले मिलना देख बेहद प्रसन्न हुए। 

30
रचनाएँ
तेनालीराम
0.0
तेनाली 16वीं सदी में विजयनगर के राजा कृष्णदेव राय के दरबार में कवी और विदूषक थे। वो बहुत ही बुद्धिमान थे और अपनी चतुराई से अपने राज्य की कई मुश्किलों को दूर भी करते थे। लोग तेनालीराम / तेनाली रमन की तुलना राजा अकबर के सलाहकार बीरबल से की जाती है जिनकी चतुराई और बुद्धिमानी की कहानियां हम पढ़ते ही रहते हैं।
1

हीरों का सच

28 जनवरी 2022
0
0
0

एक बार राजा कृष्णदेवराय दरबार में बैठे मंत्रियों के साथ विचार विमर्श कर रहे थे कि तभी एक व्यक्ति उनके सामने आकर कहने लगा,”महाराज मेरे साथ न्याय करें। मेरे मालिक ने मुझे धोखा दिया है। इतना सुनते ही महा

2

सुब्बा शास्त्री को सबक मिला

28 जनवरी 2022
0
0
0

एक बार फारस देश से घोड़ों का एक व्यापारी कुछ बेहद उत्तम नस्ल के घोड़े लेकर विजय नगर आया। सभी जानते थे कि महाराज कृष्णदेव राय घोड़ों के उत्तम पारखी हैं। उनके अस्तबल में चुनी हुई नस्लों के उत्तम घोड़े थ

3

अच्छा, तू माँ से भी मजाक करेगा

28 जनवरी 2022
0
0
0

कोई छह सौ वर्ष पुरानी बात है। विजयनगर का साम्राज्य सारी दुनिया में प्रसिद्ध था। उन दिनों भारत पर विदेशी आक्रमणों के कारण प्रजा बड़ी मुश्किलों में थी। हर जगह लोगों के दिलों में दुख-चिंता और गहरी उधेड़-

4

जीवन परिचय

28 जनवरी 2022
0
0
0

तेनालीराम/तेनाली रामा/तेनाली रमन का जन्म सोलहवीं शताब्दी में भारत के आन्ध्रप्रदेश राज्य के गुन्टूर जिले के गाँव – गरलापाडु में हुआ था। तेनालीराम एक तेलुगू ब्राह्मण परिवार में जन्मे थे। वह पेशे से कवि

5

ब्राह्मण किसकी पूजा करे

28 जनवरी 2022
1
0
0

एक दिन महाराज कृष्णदेव राय ने कहा ‘‘सभी दरबारी तथा मंत्रीगणों को यह आभास तो हो ही गया होगा कि आज दरबार में कोई विशेष कार्य नहीं और ईश्वर की कृपा से किसी की कोई समस्या भी हमारे सम्मुख नहीं। अतः क्यों न

6

अन्तिम इच्छा

28 जनवरी 2022
0
0
0

विजयनगर के ब्राह्मण बड़े ही लालची थे। वे हमेशा किसी न किसी बहाने राजा से धन वसूल करते थे। राजा की उदारता का अनुचित लाभ उठाना उनका परम कर्तव्य था। एक दिन राजा कृष्णदेव राय ने उनसे कहा, ‘‘मरते समय मेरी

7

लाल मोर

1 फरवरी 2022
0
0
0

विजयनगर के राजा कृष्णदेव राय को अद्भुत व विलक्षण चीजें संग्रह करने का बहुत शौक था। हर दरबारी उन्हें खुश रखने के लिए ऐसी ही दुर्लभ वस्तुओं की खोज में रहता था ताकि वह चीज महाराज को देकर उनका शुभचिंतक ब

8

महामूर्ख

1 फरवरी 2022
0
0
0

राजा कृष्णदेव राय होली का उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाते थे। होली के दिन मनोविनोद के अनेक कार्यक्रम विजयनगर में होते थे। प्रत्येक कार्यक्रम के सफल कलाकार को पुरस्कार देने की व्यवस्था भी होती थी। सबसे बड़ा

9

पड़ोसी राजा

1 फरवरी 2022
0
0
0

विजयनगर राज्य का अपने पड़ोसी राज्य से मनमुटाव चल रहा था। तेनाली राम के विरोधियों को तेनाली राम के खिलाफ राजा कृष्णदेव राय को भड़काने का यह बड़ा ही सुन्दर अवसर जान पड़ा। एक दिन राजा कृष्णदेव राय अपने

10

अंगूठी चोर

1 फरवरी 2022
0
0
0

महाराजा कृष्ण देव राय एक कीमती रत्न जड़ित अंगूठी पहना करते थे। जब भी वह दरबार में उपस्थित होते तो अक्सर उनकी नज़र अपनी सुंदर अंगूठी पर जाकर टिक जाती थी। राजमहल में आने वाले मेहमानों और मंत्रीगणों से भी

11

जादूगर का घमंड

1 फरवरी 2022
0
0
0

एक बार राजा कृष्ण देव राय के दरबार में एक जादूगर आया। उसने बहुत देर तक हैरतअंगेज़ जादू करतब दिखा कर पूरे दरबार का मनोरंजन किया। फिर जाते समय राजा से ढेर सारे उपहार ले कर अपनी कला के घमंड में सबको चुनौत

12

कुछ नहीं

1 फरवरी 2022
0
0
0

तेनालीराम राजा कृष्ण देव राय के निकट होने के कारण बहुत से लोग उनसे जलते थे। उनमे से एक था रघु नाम का ईर्ष्यालु फल व्यापारी। उसने एक बार तेनालीराम को षड्यंत्र में फसाने की युक्ति बनाई। उसने तेनालीराम क

13

बाबापुर की रामलीला

1 फरवरी 2022
0
0
0

हर वर्ष दशहरे से पूर्व काशी की नाटक मंडली विजयनगर आती थी। सामान्यतः वे राजा कृष्णदेव राय तथा विजयनगर की प्रजा के लिए रामलीला किया करते थे। परंतु एक बार राजा को सूचना मिली कि नाटक मंडली विजयनगर नहीं आ

14

बेशकीमती फूलदान

1 फरवरी 2022
0
0
0

विजयनगर का वार्षिक उत्सव बहुत ही धूमधाम से बनाया जाता था। जिसमें आसपास के राज्यों के राजा भी महाराज के लिए बेशकीमती उपहार लेकर सम्मिलित होते थे। हर बार की तरह इस बार भी महाराज को बहुत से उपहार मिले। स

15

मौत की सजा

1 फरवरी 2022
0
0
0

बीजापुर के सुल्तान इस्माइल आदिलशाह को डर था कि राजा कृष्णदेव राय अपने प्रदेश रायचूर और मदकल को वापस लेने के लिए हम पर हमला करेंगे। उसने सुन रखा था कि वैसे राजा ने अपनी वीरता से कोडीवडु, कोंडपल्ली, उदय

16

नीलकेतु और तेनालीराम

1 फरवरी 2022
0
0
0

एक बार राज दरबार में नीलकेतु नाम का यात्री राजा कृष्णदेव राय से मिलने आया। पहरेदारों ने राजा को उसके आने की सूचना दी। राजा ने नीलकेतु को मिलने की अनुमति दे दी। यात्री एकदम दुबला-पतला था। वह राजा के स

17

रंग-बिरंगे नाखून

1 फरवरी 2022
0
0
0

राजा कृष्णदेव राय पशु-पक्षियों से बहुत प्यार करते थे। एक दिन एक बहेलिया राजदरबार में आया। उसके पास पिंजरे में एक सुंदर व रंगीन विचित्र किस्म का पक्षी था। वह राजा से बोला, 'महाराज, इस सुंदर व विचित्र

18

कौवों की गिनती

1 फरवरी 2022
0
0
0

महाराज कृष्णदेवराय को तेनालीराम से बेढंगे सवाल पूछने में बड़ा ही आनंद आता था। वे हमेशा ऐसे सवाल पूछते जिसका जवाब देना हर किसी को नामुमकिन सा लगता लेकिन तेनालीराम भी हार मानने वाला नहीं था। वो भी महाराज

19

मनहूस कौन

1 फरवरी 2022
0
0
0

एक बार महाराज के कानों तक चेलाराम के एक व्यक्ति के बारे में खबर पहुंची। सब लोग बोलते थे कि जो कोई भी चेलाराम का मुंह देख लेता है उसे पूरे दिन एक निवाला तक खाने को नहीं मिलता।वह इंसान पूरे दिन भूखा ही

20

राजगुरु की चाल

1 फरवरी 2022
0
0
0

तेनालीरामन की ईमानदारी का पुरस्कार तेनालीराम से चिढ़ने वाले कुछ ब्राह्मण एक दिन राजगुरु के पास पहुंचे। क्योंकि वे सभी अच्छी तरह जानते थे कि राजगुरु तेनालीराम का पक्का विरोधी है और तेनाली से बदला लेने म

21

रिश्वत का खेल

1 फरवरी 2022
0
0
0

कृष्णदेव राय कला प्रेमी थे इसीलिए कलाकारों का प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित करते रहते थे। कलाकारों को सम्मानित करने से पहले वे एक बार तेनालीराम से जर

22

तेनालीराम की खोज

1 फरवरी 2022
0
0
0

एक बार तेनालीराम महाराज से किसी बात पर रूठा हुआ था कि महाराज कृष्णदेवराय ने उसे फिर से किसी बात पर डांट दिया। जिसकी वजह से तेनालीराम बिना बताएं वहाँ से कहीं चला गया और दरबार में आना बंद कर दिया। महारा

23

तेनालीराम मटके में

1 फरवरी 2022
0
0
0

एक बार महाराज कृष्णदेव राय तेनालीराम से इतने नाराज़ हो गए कि उन्होंने उसे अपनी शक्ल न दिखाने का आदेश दे दिया और कहा ,“ अगर उसने उनके हुक्म की अवहेलना की तो उसे कोड़े लगायें जाएंगे।” महाराज उस समय बहुत

24

सात जूते मारने वाली चमेली

1 फरवरी 2022
0
0
0

चाननपुर गाँव में चांदकुमारी नाम की एक रूपवती कन्या रहती थी। वह विवाह के योग्य हो गई थी लेकिन अपनी माँ के व्यवहार के कारण उसका विवाह नहीं हो पा रहा था। उसकी माँ का नाम चमेली था जो अपने पति माधो को रोज़

25

तेनालीराम की मनपसन्द मिठाई

1 फरवरी 2022
0
0
0

महाराज, राजपुरोहित और तेनालीराम राज उद्यान में टहल रहे थे कि महाराज बोले , “ऐसी सर्दी में तो खूब खाओ और सेहत बनाओ। वैसे भी इस बार तो कड़के की ठण्ड पड़ रही है। ऐसे में तो मिठाई खाने का मज़ा ही कुछ और है।”

26

बूढ़ा भिखारी और महाराज कृष्णदेवराय की उदारता

1 फरवरी 2022
0
0
0

सर्दियों का मौसम था। महाराज कृष्णदेव अपने कुछ मंत्रियों के साथ किसी काम से नगर से बाहर जा रहे थे। ठंड इतनी थी कि सभी दरबारी मोटे-मोटे ऊनी वस्त्र पहनने के बाद भी काँप रहे थे। चलते-चलते राजा की दृष्टि ए

27

दूध न पीने वाली बिल्ली

1 फरवरी 2022
0
0
0

एक बार महाराज कृष्णदेव राय ने सुना कि उनके नगर में चूहों ने आतंक फैला रखा है। चूहों से छुटकारा पाने के लिए महाराज ने एक हजार बिल्लियां पालने का निर्णय लिया। महाराज का आदेश होते ही एक हजार बिल्लियां मं

28

नली का कमाल

1 फरवरी 2022
0
0
0

राजा कृष्णदेव राय का दरबार लगा हुआ था। महाराज अपने दरबारियों के साथ किसी चर्चा में व्यस्त थे। अचानक से चतुर और चतुराई पर चर्चा चल पड़ी। महाराज कृष्णदेव के दरबार में दरबारियों से लेकर राजगुरु तक तेनालीर

29

मृत्युदंड की धमकी

1 फरवरी 2022
0
0
0

थट्टाचारी कृष्णदेव राय के दरबार में राजगुरु थे। वे तेनालीराम से बहुत ईर्ष्या करते थे। उन्हें जब भी मौका मिलता तो वे तेनालीराम के विरुद्ध राजा के कान भरने से नहीं चूकते थे। एक बार क्रोध में आकर राजा न

30

रंग-बिरंगी मिठाइयां

1 फरवरी 2022
0
0
0

वसंत ऋतु छाई हुई थी। राजा कृष्णदेव राय बहुत ही खुश थे। वह तेनालीराम के साथ बाग में टहल रहे थे। वह चाह रहे थे कि एक ऐसा उत्सव मनाया जाए, जिसमें उनके राज्य के सारे लोग शामिल हों। पूरा राज्य उत्सव के आनं

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए