आज का यह युवा भारत,
लोकतांत्रिक मुख्य आधार।
राजनीति और विकास पर,
युवा अग्रसर और है तैयार।।
आज का यह युवा भारत,
शक्ति से यह परिपूर्ण है।
देश स्वाधीनता इसकी,
योगदान बेहतरी सम्पूर्ण है।।
आज का यह युवा भारत,
मार्ग इसका प्रगतिशील है।
संगठनों से यह जुड़ा हुआ,
संबोधन से विकासशील है।।
आज का यह युवा भारत,
शिक्षा शक्ति से परिपूर्ण है।
युवा अग्रसर और समर्थ,
नव चेतना से सम्पूर्ण है।।
आज का यह युवा भारत,
हर क्षेत्र में चरमोत्कर्ष तक,
चाहे शिक्षा खेल जगत हो,
तकनीकी विज्ञान जगत तक।।
✍️✍️✍️✍️✍️
स्वरचित मौलिक
अनुपमा वर्मा