सोशल मीडिया पर आंखें मटकाकर रातोंरात स्टार बनीं प्रिया प्रकाश वॉरियर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। प्रिया प्रकाश इस बार उसी लड़के के साथ नजर आई हैं, जिसके साथ वो उस वायरल वीडियो में नजर आई थीं। ये मौका था प्रिया प्रकाश के कोस्टार रोशन अब्दुल रऊफ के बर्थडे का जिसे प्रिया ने खास बना दिया।
मुंबई. सोशल मीडिया पर वायरल मलयालम फिल्म ‘उरु आदर लव’ के गाने ‘मानिक्य मलाराया पूवी’ पर आंखें मटकाकर रातोंरात स्टार बनीं प्रिया प्रकाश वॉरियर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। प्रिया प्रकाश इस बार उसी लड़के के साथ नजर आई हैं, जिसके साथ वो उस वायरल वीडियो में नजर आई थीं। ये मौका था प्रिया प्रकाश के कोस्टार रोशन अब्दुल रऊफ के बर्थडे का जिसे प्रिया ने खास बना दिया।
रोशन के बर्थडे के मौके पर प्रिया ने उनके साथ खूब डांस किया और गाना भी गाया। इस खूबसूरत मौके का वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है जिसे कुछ ही घंटों में लाखों लोग देख चुके हैं। इसी के साथ प्रिया ने रोशन के साथ डांस की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे माय फेवरेट, मुझे कुछ कहने की जरूरत नहीं है क्योंकि तुम सब जानते हो...खुश रहो। प्रिया की ये स्पेशल विश बहुत कुछ इशारा कर रही है। साफ है कि वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री जितनी स्पेशल थी, रियल लाइफ में भी उनकी केमिस्ट्री उतनी ही अच्छी है।
बता दें कि प्रिया प्रकाश वॉरियर और रोशन ने वीडियो में अपने एक्सप्रेशन से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। यूट्यूब और सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा था। 18 साल की प्रिया वारियर केरल के त्रिशूर की रहने वाली हैं। वे इन दिनों त्रिशूर के विमला कॉलेज से बी. कॉम की पढ़ाई कर रही हैं। उनकी डेब्यू फिल्म 'Oru Adaar Love' के गाने 'Manikya Malaraya' की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसके बाद वो ग्लोबल स्टार बन गई थीं।
इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड
इस क्लिप के वायरल होने के बाद प्रिया की फैन फॉलोइंग इतनी बढ गई कि एक ही दिन में ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उनके लाखों नए फैंस बन गए। इंस्टाग्राम से प्राप्त डाटा के अनुसार प्रिया ने बॉलीवुड की सभी एक्ट्रेसेज को पीछे छोड़ते हुए हॉलीवुड की हीरोइनों को टक्कर दे दी है। प्रिया इंस्टाग्राम पर 610k (610000 ) फॉलोअर्स पाने वाली पहली इंडियन सेलिब्रिटी बन गई हैं। वहीं प्रिया से आगे बस अमेरिकल मॉडल kylie jenner और cristiano ronaldi हैं। इंस्टाग्राम पर पहले दिन 806 k फॉलोअर्स पाने का रिकॉर्ड kylie का नाम है और 650 k का रिकॉर्ड cristiano ronaldi के नाम है।
Priya Prakash ने ऐसे मनाया अपने 'ब्वॉयफ्रेंड' का बर्थडे, खास अंदाज में किया विश