सोशल मीडिया पर हमें आए दिन हमारे फेवरेट बॉलीवुड सेलेब्स की पुरानी और उनके बचपन की तस्वीरें देखने को मिल जाती हैं, जिन्हें देखकर हमें उनके आम इंसान होने का एहसास होता है। हमें लगता है कि वे भी तो हमारी तरह साधारण इंसान ही हुआ करते थे।
खैर! हमारा उद्देश्य यहाँ तुलना करना नहीं बल्कि यह बताना है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के अलावा भी ऐसे कई लोग हैं जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से हमारी जिंदगी को प्रभावित करते हैं। अब आपके मन में ये खयाल आया होगा कि आखिर वे लोग कौन हैं? तो हम आपको बता दें कि वे लोग कोई और नहीं बल्कि हमारे राजनेता हैं।
राजनीति में नाम कमाने से पहले वे लोग भी हमारी तरह ही आम लोग थे। इस बात का यकीन दिलाने के लिए हम राजनेताओं की कुछ पुरानी तस्वीरें लेकर आए हैं। आप बस एक बार इन्हें देखिए। आपको भी पसंद आएंगी।
1. इंदिरा गांधी
देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की बेटी और आयरन लेडी कहलाने वाली इंदिरा गांधी ने भारतीय राजनीति में एक अलग ही दर्जा हासिल किया, जिसे अब तक कोई छू नहीं पाया है। वे इकलौती ऐसी महिला हैं जिन्होंने भारतीय राजनीति में प्रधानमंत्री का पद हासिल किया था। इंदिरा जी की इस तस्वीर में उनकी खूबसूरती साफ झलक रही है।
2. डॉ. मनमोहन सिंह
2004 से 2014 तक 10 साल तक देश के प्रधानमंत्री रहे डॉ. मनमोहन सिंह को कोई कैसे भूल सकता है। जवाहर लाल नेहरू के बाद वे इकलौते ऐसे प्राइम मिनिस्टर हैं, जिनका कार्यकाल लगातार 10 साल तक रहा। युवावस्था में मनमोहन सिंह कुछ ऐसे दिखते थे।
3. सोनिया गांधी
कांग्रेस पार्टी की सोनिया गांधी राजनीति में आने से पहले कुछ ऐसी दिखाई देती थीं। ऐसा कहा जाता है कि वो कभी राजनीति में नहीं आना चाहती थीं। लेकिन समय की मांग के कारण उन्हें राजनीति में कदम रखना पड़ा।
4. नरेंद्र मोदी
2001 से 2014 के दौरान करीब 13 सालों तक गुजरात के मुख्यमंत्री बने रहने वाले नरेंद्र मोदी देश 14वें प्रधानमंत्री बने। जवानी के दिनों में मोदी कुछ ऐसे दिखते थे। कहा तो यह भी जाता है कि कुछ समय के लिए वे मोह-माया छोड़कर साधु-संत के साथ रहने लगे थे।
5. अरविन्द केजरीवाल
आज सिर पर मफलर ओढ़े सामान्य से कपड़ों में नजर आने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल अपनी जवानी के दिनों में सूट-बूट में नजर आते थे।
6. सुषमा स्वराज
सुप्रीम कोर्ट में वकील रही सुषमा स्वराज हमेशा अपने बोल्ड लुक्स के लिए जानी जाती हैं। भारतीय जनता पार्टी की लीडर सुषमा स्वराज, इंदिरा गांधी के बाद दूसरी ऐसी महिला हैं, जिन्हें विदेश मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है। स्वराज अभी जितनी खूबसूरत दिखती हैं, जवानी में वे इससे भी ज्यादा खूबसूरत थीं।
7. राहुल गांधी
भारतीय यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी की ये तस्वीर तब की है, जब वे कॉलेज में पढ़ा करते थे। इतने सालों के बाद राहुल कुछ ऐसे दिखाई देने लगे हैं। जो लोग राहुल को बच्चा कहते हैं, शायद उन्हें इस तस्वीर को देखने के बाद कुछ समझ आ जाए।
8. ममता बनर्जी
बांग्ला सरकार का मुख्य चेहरा ममता बनर्जी भारतीय राजनीति का एक अहम हिस्सा हैं। ममता का नाम उन नेताओं में गिना जाता है, जो अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। पुराने समय में ममता कुछ ऐसी दिखाई देती थीं।
9. लालू प्रसाद यादव
1990 से 1997 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे लालू प्रसाद यादव ने 2004 से 2009 तक रेल मंत्री के काम को भी बखूबी संभाला। लालू प्रसाद यादव की जवानी की तस्वीर देखकर कौन कहेगा कि ये लालू ही हैं।
10. स्मृति ईरानी
एक अभिनेत्री के तौर पर अपना करियर शुरू करने वाली स्मृति ईरानी ने टीवी जगत में एक लम्बा समय बिताने के बाद राजनीति में एंट्री ली। फिलहाल वे सूचना और प्रसारण मंत्री हैं।
11. मुलायम सिंह यादव
उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव 1996 से 1998 तक भारत के डिफेंस मिनिस्टर भी रह चुके हैं। वैसे अपने बचपन में मुलायम सिंह यादव शांत व्यक्तित्व वाले दिखते थे।
भारतीय राजनीति के ये धुरंधर राजनेता कभी ऐसे दिखते थे, देखिए कुछ पुरानी तस्वीरें !! -