shabd-logo

बड़े मियां तो बड़े मियां,मस्क भैया सुभान अल्लाह! (पार्ट-2)

16 अप्रैल 2022

25 बार देखा गया 25
दिनाँक : 16.4.2022
समय।  :  शाम 6 बजे

प्रिय डायरी जी,

गांव में सड़क किनारे एक प्रॉपर्टी है। अब वहां से हाईवे निकल रहा है। एक अमीर इलोन मस्क  टाइप पहुच गया की भाई ये प्लाट तो हमे चाहिए। प्लाट कई सम्मिलित लोगों का है।

सबने कहा हमे बेचना ही नहीं है।

इलोन मस्क ने कहा बेचना कैसे नहीं है? जब हमे खरीदना है, तो आपको बेचना है। 

43 अरब डॉलर मिलेंगे। 

मालिक लोग बोले अरे भई! जब हमारी प्रोपर्टी  इससे कहीं ज्यादा की है, तो हम 43 अरब डॉलर में क्यों बेचेंगे। 

मस्क भाई बोले मेरा बजट बस इतना ही है। 

तो हम क्या करें?

बेच दो!

क्यों?

क्योंकि तुमने पत्रकारिता को स्वतंत्रता नहीं दे रखी।

हम पत्रकारिता नहीं करते।

तो करो।

क्यों?

क्योंकि मुझे ये खरीदना है। मैं सब कुछ स्वतंत्र कर दूंगा। किसने क्या लिखा, क्या एडिट किया, किसने ट्वीट के साथ छेड़छाड़ की, सब कुछ सबको पता होगा।

पहले अपने बेटे का पासवर्ड तो डिकोड करो।  X Æ A-12, ये नाम है या पासवर्ड? कैलिफॉर्निया के नियमों के अनुसार नाम में सिर्फ अंग्रेजी के 26 अक्षर हो सकते हैं। उसमें नंबर या सिंबल नहीं हो सकता। तो पहले बेटे के नाम का सर्टिफिकेट तो बनवा लो, ट्विटर बाद में खरीदना। 

देखो! मेरे सात बच्चे हैं, सबको एक एक कंपनी देनी है। नहीं तो बाद में लड़ेंगे। Exa Dark Sideræl यानी  Y सबसे छोटी है। उसे चिड़िया पसंद है तो सोचा ट्विटर उसे ही दे दूं।

सऊदी के प्रिंस-अल वालिद बिन तलाल उल सऊद ने कहा कि भैया मुझे नहीं बेचना, ज्यादा बक बक मत करो।

मास्क भैया बोले कि आपका शेयर है कितना? तब से प्रिंस की बकबक भी बंद है।

सब कर्मचारी पहुंच गए ट्विटर के सीइओ के पास। अरे! अपने पराग अग्रवाल भैया! वो बोले , देखो कौनो को घबराने का जरूरत नहीं है। अभी तो जबानी जमा-खर्च हो रहा है। कोई तुमको बंधक थोड़े ही बना रहा है। रहना हो तो ठीक, नहीं तो भाग जाना। 

अब हम सोच रहे हैं कि फालतू में सरकारी नौकरी की तैयारी की। एक चौपाल एप बना लेते, जिंदगी सफल हो जाती। पर अपने यहां जो खाप पंचायतें और मोरल पुलिसिंग है ना!  ऐसे ऐसे रूल बनाते की हमारा एप धराशाही ही हो जाता। 

चलो कल आफिस जाने की तैयारी करो।

गीता भदौरिया

11
रचनाएँ
डियर डायरी (अप्रैल 2022)
0.0
किसी को जानना हो तो उसकी डायरी पढ़ लो। बस......
1

नव वर्ष और डियर डायरी

2 अप्रैल 2022
4
2
2

दिनाँक: 02.04.2022समय : दोपहर 1 बजेडियर डायरी,विक्रमी संवत 2079, नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। उत्तर वालों को गुड़ी पड़वा और दक्षिण वालों को उगादी की ढेर सारी शुभकामनाएं!💐💐💐💐💐 नौदुर्गा और नवर

2

बचत का अनोखा गणित

4 अप्रैल 2022
4
2
3

दिनाँक: 04.04.2022समय : रात 10:30 बजेप्रिय डायरीजी,आज बचत पर बात करते है। बचत का संधी विग्रह कीजिये तो उसी से पता चल जाएगा कि अपने को बचाने के लिए किए गए प्रयास ही बचत कहलाते है। फिर वो प्रयास च

3

आजकल सभी नशे में हैं।

5 अप्रैल 2022
1
1
0

दिनाँक : 05.04.2022समय :रात 10:15 बजेप्रिय डायरी जी,'आजकल सभी नशे में हैं।" यह कहावत उत्तर प्रान्तों में बहुत प्रचलित है जिसका मतलब है "अपनी ईगो या शान में रहना"।लेकिन वास्तव में सभी लोग नशे में

4

आजकल सभी नशे में हैं।

5 अप्रैल 2022
1
2
2

दिनाँक : 05.04.2022समय :रात 10:15 बजेप्रिय डायरी जी,'आजकल सभी नशे में हैं।" यह कहावत उत्तर प्रान्तों में बहुत प्रचलित है जिसका मतलब है "अपनी ईगो या शान में रहना"।लेकिन वास्तव में सभी लोग नशे में

5

बुचा में बर्बरता

6 अप्रैल 2022
1
1
0

दिनांक: 06.04.2022समय : रात 11: बजेप्रिय डायरी जी,आज मन बेहद ही क्लांत है। यूक्रेन के बूचा शहर में रूसी सेना ने जो तबाही मचाई है वो दिल दहला देने वाली है। शहर में हर तरफ बिखरी लाशें है। शहर मरघट

6

प्रतिभा की पहचान

7 अप्रैल 2022
1
2
1

दिनांक: 07.04.2022समय : रात 11:30 बजेदुनिया का प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी प्रतिभा के साथ पैदा हुआ है. अब यदि दुनिया के सभी व्यक्ति में प्रतिभा है तो सभी आदमी अपने जीवन में सफल कहलाना चाहिये क्योंकि

7

साहित्य के नवरस

8 अप्रैल 2022
2
3
0

दिनाँक:08.4.2022समय : रात 11 बजेप्रिय डायरी जी,हमारा तो सारा ध्यान रूस और यूक्रेन पर लगा रहा, तब तक लेखकों ने नवरस का नौलखा बाँटना शुरू कर दिया। युद्ध की विभीषिका से हमारा ध्यान भंग हुआ जब भयंकर

8

कभी कभी थोड़ा कैजुअल हो जाएं

9 अप्रैल 2022
2
1
0

दिनाँक : 09.04.2022समय : रात 11:30 बजेप्रिय डायरी जी,आज का छुट्टी का दिन बेहद व्यस्त रहा। आज अष्टमी का व्रत भी था और शॉपिंग भी करनी थी। सब कुछ समेटते हुए रात ही हो गई। कपिल शर्मा का श

9

काल करे सो आज कर

10 अप्रैल 2022
2
1
0

दिनाँक: 10.04.2022समय : रात 11 बजेप्रिय डायरी जी,काल करे सो आज कर,आज करे सो अब,पल में प्रलय होएगी बहुरि करेगा कब?कबीर दास जी का यह दोहा आज भी उतना ही प्रासंगिक है। यह बात त

10

बड़े मियां तो बड़े मिया, मस्क भैया सुभान अल्लाह!

15 अप्रैल 2022
2
2
0

दिनाँक: 15.4.2022समय : शाम 7 बजेप्रिय डायरी जी,हम सोचते थे कि व्हाट्सएप बड़े ही काम की चीज़ है। बहुत सी ऑफिसियल और सोशल बातें इसपर पर्सनली डिस्कस हो जातीं हैं। हमे तो इंस्टाग्राम और ट्विटर वगैरह एप एवें

11

बड़े मियां तो बड़े मियां,मस्क भैया सुभान अल्लाह! (पार्ट-2)

16 अप्रैल 2022
2
0
0

दिनाँक : 16.4.2022समय। : शाम 6 बजेप्रिय डायरी जी,गांव में सड़क किनारे एक प्रॉपर्टी है। अब वहां से हाईवे निकल रहा है। एक अमीर इलोन मस्क टाइप पहुच गया की भाई ये प्लाट तो हमे चाहिए। प्ला

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए