2/7/22
प्रिय डायरी,
आज मैंने शब्द.इन में प्राचीन भारत शीर्षक पर कविता लिखी।
हमारा प्राचीन भारत पुरातन काल में राजा महाराजाओं का शासन काल माना जाता था जिसमें राजा महाराजा लोग दरबार में अपने मंत्रियों के साथ विचार विमर्श करते थे और प्रजा की समस्याओं का समाधान करते थे।
प्राचीन भारत में संयुक्त परिवार में लोग रहते थे जहां एकता और अखंडता थी। रिश्तों की डोर में बंधे हुए सब एक दूसरे का साथ निभाते थे। छोटे बड़े लोगों का अनुसरण करते थे।
प्राचीन भारत में गौ माता को पूजा अर्चना की जाती थी। शुद्ध दूध , दही, घी उपलब्ध होता था जिसमें किसी तरह की कोई मिलावट नहीं होती थी।
किसान भी अपने खेतों में भरपूर मेहनत और लगन से अनाज उगाता था जिसमें शुद्धता होती थी । शुद्ध अनाज खाकर लोग सेहतमंद रहते थे।
धन्यवाद
अनुपमा वर्मा ✍️✍️