shabd-logo

झण्डा गीत

3 अगस्त 2022

12 बार देखा गया 12
आगामी 15 अगस्त, 2022 को आजादी की 75वीं वर्षगांठ के शुभ सुअवसर पर "आजादी का अमृत महोत्सव" की श्रृंखला में राष्ट्रीय तिरंगे झण्डे पर आधारित... 

झण्डा गीत
*********
लहर-लहर, लहराए तिरंगा
फहर-फहर,फहराएं तिरंगा
पहला रंग,  केसरिया  इसका
त्याग-तपस्या अर्थ है जिसका
भेंट चढ़ाकर जीवन अपना
सम्मान बढ़ाएं हमसब इसका 
हरष-हरष, हरषाए तिरंगा
लहर-लहर, लहराए... 

दूजा रंग,    श्वेत   है    इसका
सत्य-अहिंसा अर्थ है जिसका
शपथ उठाकर सत्य वचन का
मुस्कान बढ़ाएं हमसब इसका
समझ-समझ, समझाए तिरंगा
लहर-लहर, लहराए... 

तीजा रंग,   हरा   है   इसका
सुख-समृद्धि अर्थ है जिसका
हल चलाके तन-मन-धन का
खलिहान बढ़ाएं हमसब इसका
दरश-दरश, दर्शाए तिरंगा
लहर-लहर, लहराए...

चक्र   निराला   नीले   रंग   का
कभी न थकना अर्थ है जिसका
कदम बढ़ाके हमसब इसका
विज्ञान बढ़ाएं हमसब इसका
गरज-गरज, बतलाए तिरंगा
लहर-लहर, लहराए...

*विपिन कुमार सोनी (c) 
  22.02.1997
  10/18.08.2016

Vipin Kumar Soni की अन्य किताबें

6
रचनाएँ
संकल्प-विकल्प
0.0
मनुष्य अशेष भावनाओं से पोषित है, जो समाजिकता का आधार है, मनुष्य से मनुष्य की संलग्नता की ओर प्रेरित होता है और जीवन का प्रेरकत्व बनता है, इसी से समाजिकता का आविर्भाव होता है, हम जीवन के विसद आयामों से परिचित होते हैं, जिसकी अनुभूति से मनुष्यता के पथ पर पग बढ़ते है और आधारभूत स्वस्थ समाज की संरचना होती है, यही जीवन की सकारात्मकता है, हमारे लिए संकल्प-विकल्प का स्वरूप धारित करता है...
1

जीवन में कुछ...

28 जुलाई 2022
0
1
0

जीवन में कुछ... जीवन में कुछ, यदि बननासबसे पहले, इक नदी बननासतत जीवन का, आधार हैं नदियाँजीवनभर जीवन की, गति बननानिकलना पडे़गा, तोड़कर पत्थरों कोचलना पडे़गा, सींचकर बंजरों

2

परम आदरणीया लता मंगेशकर जी के 92वे जन्म दिवस के सुअवसर पर..... 

28 जुलाई 2022
0
1
0

ईश्वर सत्य है, सत्य ही शिव है, शिव ही सुंदर है... सत्यम् शिवम् सुन्दरम्... की अनुगूंजित स्वर लहरी प्रातः की आत्ममुग्ध अनुभूति, तो भोर भये पनघट पे मोहे नटखट श्याम सताये से भोर का लुभावना अहसास व मन की

3

थोड़ा झुक जाओगे...

28 जुलाई 2022
1
2
0

थोड़ा झुक जाओगे, पूछो न, क्या हो जाओगे ?आस्मां की तरह,धरती पर छा जाओगेबनके बरसोगे गर,बूंद जैसे जीवन केथोड़ा गिर जाओगे,पूछो न, क्या हो जाओगे ?बरखा की तरह,सृष्टि में समा जाओगेथोड़ा झुक.....जलके चमकोगे

4

... गुजर गया फिर से

29 जुलाई 2022
0
1
0

कोई यूं रूठ कर गया, फिर सेएक लम्हा गुजर गया, फिर सेअश्क आंखों से मचल कर गिरतेगर उठ गयीं होती पलकेंकोई यूं मूंद कर गया, फिर सेएक लम्हा गुजर गया, ... तमाम शख़्स तो बैठे थे मगरउठ गयी महफ़िल फिर भीको

5

झण्डा गीत

3 अगस्त 2022
0
1
0

आगामी 15 अगस्त, 2022 को आजादी की 75वीं वर्षगांठ के शुभ सुअवसर पर "आजादी का अमृत महोत्सव" की श्रृंखला में राष्ट्रीय तिरंगे झण्डे पर आधारित... झण्डा गीत*********लहर-लहर, लहराए तिरंगाफहर-फहर,फहराएं

6

आगामी 15 अगस्त, 2022 को आजादी की 75वीं वर्षगांठ के शुभ सुअवसर पर "आजादी का अमृत महोत्सव" की श्रृंखला में राष्ट्रीय तिरंगे झण्डे पर आधारित...झण्डा गीत *********

8 अगस्त 2022
0
1
0

लहर-लहर, लहराए तिरंगाफहर-फहर,फहराएं तिरंगापहला रंग, केसरिया इसकात्याग-तपस्या अर्थ है जिसकाभेंट चढ़ाकर जीवन अपनासम्मान बढ़ाएं हमसब इसका हरष-हरष, हरषाए तिरंगालहर-लहर, लहराए... दूजा

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए