shabd-logo

पारस भेंट करने की कथा

17 जून 2022

35 बार देखा गया 35

बरस सात को भयौं है जबही, नौधा भक्ति चलाई तब ही।

अस भगवन की सेवा करई, सतगुरु कहो सो सीव न तरई॥

गुरु रविदास जब सात वर्ष के हुए तो श्रदूधालु जन उनके पास आकर भक्ति का आनंद प्राप्त करने लगे।

बरस सात और चलि गइ्आ, बहुत प्रीति केसो सु भइआ।

ऐसी ही प्रभु भक्ति में सात वर्ष और व्यतीत हो गए। प्रभु से उनकी बहुत गहरी प्रीति लग गई। वे रोज सद्कर्मों में तत्पर रहते थे। अपने हाथों से मेहनत करके संगत में आए संतों की सेवा किया करते थे।

सीधो चाम मोलि ले आवे।

ताकी पनही अधिक बनावे।

टुटे फाटे जरवा जोरे।

समकति करे काहू न निहौरे।

गुरु रविदास स्वयं चमड़े के सुंदर-सुंदर जूते तैयार करते थे। कई बार संतों को तथा जनसाधारण को बिना कीमत लिये ही पनही भेंट कर दिया करते थे। इस ढंग से उन्होंने संदेश दिया कि सबको अपनी आजीविका के लिए तन-मन से मेहनत करनी चाहिए। संतों की संगत और सेवा करके हरि-भजन का लाभ लेना यही मनुष्य जीवन की सार्थकता है।

बरस सात ऐसी विधि गईआ, केसो के मन उपजी दईआ।

तब हरि भक्त रूप धरि आयो, जन रविदास बहुत मन भायौ॥

गुरु रविदास जब 21 वर्ष के हो गए तो एक दिन प्रभु साधु के वेश में उनके पास आए गुरु रविदास उनके दर्शन कर बहुत प्रसन्‍न हुए। उन्होंने साधु के वेश में भगवान्‌ का प्रेमपूर्वक स्वागत किया और श्रद्धा के साथ आसन पर बिठाया। उन्होंने कहा--आपने बहुत कृपा की, दर्शन दिए, आज मेरे भाग्य धन्य हो गए। उन्होंने साधु के वेश में आए भगवान्‌ के चरणों को जल से धोया। इसके बाद एक घड़ी तक सत्संग हुआ, फिर भगवान्‌ को भोजन करवाया गया। भोजन के बाद आपसी चर्चा शुरू हो गई। हरि कहने लगे कि आपके पास कुछ संपत्ति तो दिखाई नहीं देती, आप अपना निर्वाह किस प्रकार करते हैं? तब गुरु रविदास ने कहा--

कोटि लक्ष्मी जाकै चरना।

दुष दारिद्र नहीं तिहे सरना॥

करोड़ों की गिनती में लक्ष्मी (धन) प्रभु के चरण में निवास करती है। उनकी शरण में गरीबी कैसे हो सकती है। यह उत्तर सुनकर प्रभु प्रसन्‍न हुए। प्रभु ने कहा--मेरी एक बात मानो तो तुम्हारी सारी गरीबी दूर हो जाएगी। मैं बचपन से ही वैरागी हूँ। जब मैं तुम्हारे घर आ रहा था तो रास्ते में मुझे एक पारस पत्थर मिला। यह मेरे लिए किसी काम का नहीं है। इसीलिए तुम्हें योग्य समझकर यह पत्थर देना चाहता हूँ। इस पारस पत्थर से जब लोहे का स्पर्श होता है, तो लोहा सोना बन जाता है। इससे सोना बनाकर सुंदर घर बनवाओ और आराम से जीवन व्यतीत करो। यह वचन सुनकर गुरु रविदास चुप हो गए।

घरी एक रविदास न बोल्य, हरि जी गाँठि ते पारस खोल्य।

तु जिनि माने डहकै हमको, निहचै कीया देत हैं तुमको ॥

तब प्रभु ने पारस गाँठ से निकाला और कहा कि तुम जैसा भी समझो, मैंने तुमको योग्य समझा है! इसीलिए यह पारस पत्थर मैं तुमको ही दूँगा। हरि ने पत्थर से एक सुई का स्पर्श किया तो वह सोने की हो गई। तब गुरु रविदास ने कहा कि इसको लेना तो दूर की बात है, इसकी तरफ कभी आँखें उठाकर भी नहीं देखूँगा। यदि सोने से ही सब काम बन जाए तो इतने सारे राजाओं ने राज्य क्‍यों छोड़े हैं। उन्होंने भिक्षा माँगकर अपना जीवन-निर्वाह किया है और कामना को दोष रूप कहा है।

तब हरि ने कहा कि कंचन को दोष मत दो। कंचन से बैकुंठ पुरी बनाई जा सकती है, तब गुरु रविदास ने कहा कि कंचन से बहुत पाप होते हैं और जीव नरक में जाता है।

यह सुनकर हरि ने कहा कि यह मेरी अमानत तुम अपने पास रख लो। मैं कुछ दिनों के लिए यात्रा पर निकला हूँ। वापस आकर इसे ले जाऊँगा।

तेरह महीने बीत गए मगर गुरु रविदास ने उस पत्थर की ओर आँखें उठाकर देखा तक नहीं।

जन रविदास न देखे काई।

पास तेरुवें बहुटयो आई॥

तब हरि ने लौटकर पूछा कि इस पारस को तुमने क्यों नहीं निकाला, इसमें क्या दोष है?

काहे स्वामी काढि न जीना, कौन दोष पारस को दीना।

जन रविदास कहे करि जोरे, मैं छाड़ियो पाथर कै मोरे॥

गुरु रविदास ने कहा कि यह पत्थर मेरे किसी काम का नहीं है। मेरे पास हरि के नाम का पारस है, जो सर्वश्रेष्ठ है--

पारस मोरे हरि को नामूं।

पत्थर सों मोहि नाहिं कामू।

दृष्टि पारस कंचन की रासी।

अवस सकल माया की पासी।

अंगीकार रविदास न कीनौ।

तब हरि अपनौ पारस लीनौ।

जब गुरु रविदास ने पारस को स्वीकार नहीं किया, तब हरि पारस लेकर वहाँ से अंतर्ध्यान हो गए।

14
रचनाएँ
संत रविदास जी से संबंधित कहानियाँ
0.0
आज माघ महीने की पूर्णिमा है। शास्‍त्रों में इस दिन को बड़ा ही उत्तम कहा गया है इसी उत्तम दिन को 1398 ई. में धर्म की नगरी काशी में संत रविदास जी का जन्म हुआ था। रविदास जी को रैदास जी के नाम से भी जाना जाता है। इनके माता-पिता चर्मकार थे। इन्होंने अपनी आजीविका के लिए पैतृक कार्य को अपनाया लेकिन इनके मन में भगवान की भक्ति पूर्व जन्म के पुण्य से ऐसी रची बसी थी कि, आजीविका को धन कमाने का साधन बनाने की बजाय संत सेवा का माध्यम बना लिया। संत और फकीर जो भी इनके द्वार पर आते उन्हें बिना पैसे लिये अपने हाथों से बने जूते पहनाते। रैदास की वाणी भक्ति की सच्ची भावना, समाज के व्यापक हित की कामना तथा मानव प्रेम से ओत-प्रोत होती थी। इसलिए उसका श्रोताओं के मन पर गहरा प्रभाव पड़ता था। उनके भजनों तथा उपदेशों से लोगों को ऐसी शिक्षा मिलती थी जिससे उनकी शंकाओं का सन्तोषजनक समाधान हो जाता था और लोग स्वत: उनके अनुयायी बन जाते थे।
1

पीरां दित्ता मरासी की ईर्ष्या

17 जून 2022
0
0
0

गुरु रविदास सबका भला चाहनेवाले महापुरुष थे। उनके हृदय में सबके लिए प्यार था। व्यक्ति चाहे किसी भी जाति का क्‍यों न हो, वे सबको सत्य का उपदेश देते थे। बुराइयों से हटाकर सत्य मार्ग पर जीवों को लगाना ही

2

सेठ ने किया अमृत का तिरस्कार

17 जून 2022
1
0
0

संत महापुरुष समस्त समाज के लिए होते हैं। उनका संबंध केवल एक जाति या वर्ण के साथ नहीं होता। वे सर्वहित के लिए और सबको सही राह पर चलने के लिए प्रेरणा देते हैं। गुरु रविदास के पवित्र जीवन और साधुता को दे

3

पारस भेंट करने की कथा

17 जून 2022
1
0
0

बरस सात को भयौं है जबही, नौधा भक्ति चलाई तब ही। अस भगवन की सेवा करई, सतगुरु कहो सो सीव न तरई॥ गुरु रविदास जब सात वर्ष के हुए तो श्रदूधालु जन उनके पास आकर भक्ति का आनंद प्राप्त करने लगे। बरस सात औ

4

मन चंगा तो कठौती में गंगा

17 जून 2022
1
0
0

अवर कहो इतिहास को भगवनजस सुख दानि। हरिद्वार यात्री मिल आए, तिन दर्शन जन केरे पाए। तिनको पूछा लखि रविदासा, जाहु कहाँ तुमहीं सुख रासा। ब्रह्मकुंड गंगा इस्नाना। नहावन चल तहाँ हम जाना। तब रविदास बचन अ

5

गंगाजी की कथा

17 जून 2022
0
0
0

कन्या के रूप में गंगाजी का आना एक बार गुरु रविदास ने एक भंडारा किया। इस भंडारे में कन्या के रूप में स्वयं गंगाजी आईं। कन्या के अलौकिक रूप पर एक राजा मोहित हो गया। उसने गुरु रविदास के पास संदेश भेजा क

6

मीराबाई की कथा

17 जून 2022
1
0
0

मीराबाई के जन्मस्थान मेड़तियों के इतिहास एवं राठौरों के भाटों की बहियों द्वारा मीराजी का जन्म श्रावण सुदी एकम शुक्रवार संवत्‌ 1561 माना गया है। बचपन में मीरा की माता का देहांत हो गया था। मीरा इकलौती स

7

करमावती

17 जून 2022
1
0
0

करमावती नाम की 60-65 वर्ष की महिला सीर गोवर्धनपुर में रहती थी। उसका बालक रविदास की दादी लखपती के साथ बहुत प्रेम था। दादी लखपती प्राय: अपने प्रिय पौत्र को लेकर उससे मिलने जाया करती थीं। करमावती स्वयं ल

8

ठाकुर तारने की कथा

17 जून 2022
0
0
0

गुरु रविदास अपने पवित्र कार्यों एवं पावन चरित्र के प्रभाव से उस काल में अद्वितीय ख्याति प्राप्त कर चुके थे। एक छोटी समझी जानेवाली जाति के महापुरुष का समाज में ऐसा प्रभाव देखकर कुछ लोग उनसे ईर्ष्या करन

9

हिरनी की रक्षा

17 जून 2022
0
0
0

गुरु रविदास कोमल हृदय के महापुरुष थे। एक बार लहरतारा तालाब जो कि कबीर की प्रकटस्थली है, उन दिनों वहाँ पर घना जंगल था, वहाँ एकांत रमणीय स्थान पर गुरु रविदास ध्यान की अवस्था में बैठे थे। आसपास प्रकृति क

10

बालक को जीवनदान

17 जून 2022
0
0
0

काशी में एक विधवा सेठानी रहती थी। उस सेठानी का पहले बड़ा परिवार था। एक बार वे लोग तीर्थयात्रा को गए। दैवयोग से वहाँ नाव दुर्घटना हो गई, जिससे सारा परिवार पानी में डूब गया। केवल एक बहू बची रही, जो गर्भ

11

शेख की विनती

17 जून 2022
0
0
0

गुरु रविदास प्रतिदिन सत्संग किया करते थे। उनके भेदभाव रहित विचारों का संगत पर बहुत प्रभाव होता था। हिंदू-मुसलिम दोनों ही समुदाय के लोग उनके पास परमार्थ लाभ करने के लिए आते थे। एक दिन की घटना है। एक श

12

कर्माबाई की कथा

17 जून 2022
1
0
0

कर्माबाई की प्रसिद्धि दूर-दूर तक फैली हुई थी। दूर-दूर से संत उनसे मिलने के लिए आते थे। ऐसे ही एक रोज एक महापुरुष आए और कहने लगे कि कर्माबाई, हर रोज भगवान्‌ तुम्हारे घर भोजन करने के लिए आते हैं। तुम कै

13

रानी झाली की कथा

17 जून 2022
1
1
1

गुरु रविदास की महिमा सुनकर और पवित्र जीवन को देखकर बहुत से राजा-रानी उनके शिष्य बन गए थे। एक बार झाली नाम की रानी चित्तौड़ से गंगा स्नान के लिए काशी आई। उसने गुरु रविदास का नाम सुना तो दर्शन के लिए उन

14

चमड़े का खरगोश

17 जून 2022
1
0
0

एक बार गुरु रविदास की बुआ जब उनसे मिलने के लिए आईं तो उनके लिए एक सुंदर चमड़े का खरगोश ले आईं। उस खिलौने को पकड़कर, चारपाई पर बैठकर, बालक रविदास खेल रहे थे। खेलते-खेलते अपने चरण कमलों से वे उस खरगोश क

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए