shabd-logo

विद्या

13 जून 2022

20 बार देखा गया 20

इस चमकते हुए दिवाकर से।

रस बरसते हुए निशाकर से।1।


जो अलौकिक प्रकाश वाली है।

बहु सरसता भरी निराली है।2।


वह जगद्वंदनीय विद्या है।

अति अनूठा प्रभाव जिसका है।3।


ज्योति रवि की जहाँ नहीं जाती।

यह वहाँ भी विकास है पाती।4।


जो शशी को सरस नहीं कहते।

हैं इसीसे अपार रस लहते।5।


यह सुधा है; अमर बनाती है।

यह सुयश-वेलि को उगाती है।6।


हो गये व्यास, वाल्मीकि अमर।

आज भी है सुकीर्ति भूतल पर।7।


कामदा यह सुकल्प-लतिका है।

शान्ति-दात्री विचित्रा बटिका है।8।


कालिदासादि कामुकों का दल।

पा चुका है अनन्त इच्छित फल।9।


शान्ति इससे शुकादि ने पाई।

दीप्ति जिनकी दिगन्त में छाई।10।


यह अमर सरि पवित्र धारा है।

जिसने जाबालि को उधारा है।11।


नीच को ऊँच यह बनाती है।

काठ में भी सुफल फलाती है।12।


था विदुर का कहाँ नहीं आदर।

कौन कहता उन्हें न नयनागर।13।


सद्गुणों का प्रदीप्त पूषण था।

वह विबुध्द-मण्डली-विभूषण था।14।


शक्ति है अति अपूर्व विद्या की।

धूम सी है विचित्र क्षमता की।15।


विश्व के बीच वस्तु है जितनी।

एक में भी न शक्ति है इतनी।16।


स्वच्छ नीले अनन्त नभ-तल का।

सूर्य, बुध, सोम, शुक्र, मंगल का।17।


इन चमकते हुए सितारों का।

पूँछ वाले अनन्त तारों का।18।


भेद सब यह हमें बताती है।

मंजु दिल की कली खिलाती है।19।


सैकड़ों कोस एक कोस बना।

रेल की है अजब हुई रचना।20।


जो समाचार साल में आता।

तार उसको तुरंत है लाता।21।


है रसायन की वह सुचारु क्रिया।

सब धरा-गर्भ जिसने छान लिया।22।


बन गयी हैं विचित्र नौकाएँ।

जो जलधि-गर्भ में चली जाएँ।23।


था असम्भव अनन्त में उड़ना।

युक्ति से दिव्य व्योमयान बना।24।


हैं नये फूल फल उपज पाते।

अब मृतक हैं सजीव बन जाते।25।


देखने भालने लगे अंधो।

पुतलियाँ कर रही हैं सब धांधो।26।


बात बहरे समस्त सुनते हैं।

वस्त्रा बंदर अनेक बुनते हैं।27।


बोलने चालने लगे गूँगे।

बन गये रंग रंग के मूँगे॥़28।


दूरबीनें, कलें, बनीं ऐसी।

हैं न देखी सुनी गयी जैसी।29।


किन्तु यह सब कमाल है किसका।

गुण-मयी एक दिव्य विद्या का।30।


जो हुए वेद-मन्त्र के द्रष्टा।

हो गये उपनिषद् के जो अष्टा।31।


आज भी उन महर्षियों का रव।

है धारातल विबुधा गिरा गौरव।32।


तर्क, गौतम, कणाद, जैमिनि का।

कृत्य पण्डित्य-पूर्ण पाणिनि का।33।


शंकराचार्य्य का स्वमत-मंडन।

सूरि श्रीहर्ष का प्रबल खंडन।34।


आज भी है अज काम आता।

है जगत में प्रकाश फैलाता।35।


यह सभी है विभूति विद्या की।

है उसीकी सुकीर्ति यह बाँकी।36।


माघ, भवभूति का सुधा-वर्षण।

भारवी का अपूर्व संभाषण।37।


यह सदा ही श्रवण कराती है।

दिव्य कल-कंठता दिखाती है।38।


है जननि के समान क्षेमकरी।

है पिता के समान प्रीतिभरी।39।


है रमणी सम सदा रमण करती।

कीर्ति को है दिगन्त में भरती।40।


धान रहित के लिए महा धान है।

यह कुजन के लिए सुशासन है।41।


है निबल के लिए अलौकिक बल।

है समुद्योग का समुत्ताम फल।42।


है विमल तेज तेज-हीनों को।

रत्न की मंजु खानि, दीनों को।43।


है जरा-ग्रस्त के लिए लकुटी।

व्यग्रजन के निमित्ता शान्ति कुटी।44।


यह बिपत में बिरामदायिनि है।

क्लान्ति में मोद की विधायिनी है।45।


सहचरी है अनिन्द्य कर्मों में।

है व्यवस्था विशुद्ध धर्मों में।46।


यह निरवलम्ब का सहारा है।

तप्त उरकी सवारि-धारा है।47।


कालिमा की कलिन्द-नन्दिनी है।

पाप के पुंज की निकन्दिनी है।48।


है कलित कंठ कोकिला ऐसी।

गुणमयी है मरालिका जैसी।49।


मोर के पक्ष लौं सुचित्रित है।

यन्त्रा की भाँति यह नियंत्रित है।50।


है विकच-मल्लिका विनोद भरी।

पल्लवित वेलि है विमुग्धा करी।51।


है हृदय-तम विनाशिनी सुप्रभा।

है सदाचार की विचित्र सभा।52।


है कला उक्ति-युक्ति में ढाली।

है तुला बुद्धि तौलने वाली।53।


स्वर्ग की सैर यह कराती है।

मंजु अलकापुरी दिखाती है।54।


है सजाती नवल जलद-माला।

है पिलाती पियूष का प्याला।55।


है सुनाती मधुर भ्रमर-गूँजन।

पक्षि-कुल का अलाप कल-कूंजन।56।


है दिखाती हरी भरी डाली।

फूल-फल से लदी सुछबि वाली।57|


है जहाँ पर त्रिविध पवन बहती।

है जहाँ मत्ता कोकिला रहती।58।


जो सदा सौरभित सुपुष्पित है।

जो सुक्रीड़ित व मंजु मुखरित है।59।


इस तरह के अनेक उपवन में।

बाग में कुंज-पुंज में, वन में।60।


है हमें यह बिहार करवाती।

है छटा का रहस्य बतलाती।61।


स्वच्छ जल-राशिमय सरोवर पर।

हिम-धावल कर प्रदीप्त गिरिवर पर।62।


यह हमें है सप्रेम ले जाती।

है सुछबि का विकास दिखलाती।63।


बुद्धि जाती जहाँ न मन जाता।

जो सदा है अचिन्त्य कहलाता।64।


जो न मिलता हमें विचारों से।

हैं न पाते जिसे सहारों से।65।


है उसे भी यही लिखा देती।

थाह उसका है कुछ यही लेती।66।



विश्व-विद्या-करों विशेष पला।

है इसी से हुआ अशेष भला।67।


है अकथ और असीम-गुण-माला।

है उसे कौन आँकने वाला।68।


है यहाँ पर कहा गया जितना।

वह अखिल के समीप है कितना।69।


कुछ नहीं है, महा अकिंचित-कर।

जिस तरह बूँद और रत्नाकर।70।


इसलिए 'नेति' 'नेति' कहते हैं।

मुग्धा होते हैं मौन गहते हैं।71।

61
रचनाएँ
प्रेमपुष्पोपहार
0.0
अयोध्या सिंह उपाध्याय का जन्म जिला आजमगढ़ के निजामाबाद नामक स्थान में सन् 1865 ई. में हुआ था। हरिऔध के पिता का नाम भोला सिंह और माता का नाम रुक्मणि देवी था। अस्वस्थता के कारण हरिऔध जी का विद्यालय में पठन-पाठन न हो सका, अतः इन्होंने घर पर ही उर्दू, संस्कृत, फारसी, बांग्ला एवं अंग्रेजी का अध्ययन किया।
1

प्रभु-प्रताप

13 जून 2022
0
0
0

चाँद औ सूरज गगन में घूमते हैं रात दिन। तेज औ तम से, दिशा होती है उजली औ मलिन। वायु बहती है, घटा उठती है, जलती है अगिन। फूल होता है अचानक वज्र से बढ़कर कठिन। जिस अलौकिक देव के अनुकूल केलि-कलाप बल।

2

लोकसत्ता

13 जून 2022
0
0
0

काम बनता निकाम सुन्दर क्यों। कान्ति कमनीयता स्वयं खोती। विधु लालता ललाम होने को। जो न प्रभु की ललामता होती।1। मोहती तरु हरीतिमा कैसे पाते। क्यों गगन नीलिमा लुभा लेती। मंजु तम श्यामघन न बन पाते

3

मनोव्यथा

13 जून 2022
0
0
0

ऐ प्रेम के पयोनिधि भवरुज पियूष प्याले। उपताप ताप पातक परिताप तम उँजाले।1। प्रतिदिन अनेक पीड़ा पीड़ित बना रही है। कब तक रहें निपीड़ित प्रभु पापरिणी पाले।2। चलती नहीं अबल की कुछ सामने सबल के। क

4

कामना

13 जून 2022
0
0
0

सदा भारत-भू फूले फले। सफल कामनाएँ हों उसकी मिले सफलता गले। पुलकित रहे प्रिय सुअन प्रतिदिन सुख पालने में पले। भव-हित-रत भावुक मानस में भरे भाव हों भले। दुख दल दलित रहे, कोई खल कर खलता न खले। छूटे

5

विद्या

13 जून 2022
0
0
0

इस चमकते हुए दिवाकर से। रस बरसते हुए निशाकर से।1। जो अलौकिक प्रकाश वाली है। बहु सरसता भरी निराली है।2। वह जगद्वंदनीय विद्या है। अति अनूठा प्रभाव जिसका है।3। ज्योति रवि की जहाँ नहीं जाती।

6

वेद हैं

13 जून 2022
0
0
0

सब विद्या के मूल, जनक हैं सकल कला के। विविधा-ज्ञान आधार, रसायन हैं अचला के। सुरुचि विचार विवेक विज्ञता के हैं आकर। हैं अपार अज्ञान तिमिर के प्रखर प्रभाकर। परम खिलाड़ी प्रभु करों के लोकोत्तार गेंद

7

प्रेमधारा

13 जून 2022
0
0
0

उसका ललित प्रवाह लसित सब लोकों में है। उसका रव कमनीय भरा सब ओकों में है। उसकी क्रीड़ा-केलि कल्प-लतिका सफला है। उसकी लीला लोल लहर कैवल्य कला है। मूल अमरपुर अमरता सदा प्रेमधारा रही। वसुंधारा तल पर

8

धर्मवीर

13 जून 2022
0
0
0

  यह जगत जिसके सहारे से सदा फूले-फले। ज्ञान का दीया निराली ज्योति से जिसके जले। आँच में जिसके पिघल कर काँच हीरे सा ढले। जो बड़ा ही दिव्य है, तलछट नहीं जिसके तले। हैं उसे कहते धरम, जिस से टिकी है,

9

जीवनमुक्त

13 जून 2022
0
0
0

किसे नहीं ललना-ललामता मोहती। विफल नहीं होता उसका टोना कहीं। किसे नहीं उसके विशाल दृग भेदते। किसे कुसुम सायत कंपित करता नहीं।1। निज लपटों से करके दग्ध विपुल हृदय। कलह, वैर, कुवचन-अंगारक प्रसवती।

10

देव-बुध्दि

13 जून 2022
0
0
0

कर लिये करवाल अकुण्ठिता। कनक-कश्यप ने जब यों कहा। तब महाप्रभु क्या परिव्याप्त है। इस महाजड़ प्रस्तर-स्तम्भ में।1। तब अकम्पित औ दृढ़ कण्ठ से। यह कहा प्रहलाद प्रबुध्द ने। जब महाप्रभु व्यापक विश्

11

कुलीनता

13 जून 2022
0
0
0

विवेक, विद्या, सुविचार, सत्यता। क्षमा, दया, सज्जनता, उदारता। क्रिया, सदाचार, परोपकारिता। सदा समाधार कुलीनता रही।1। परन्तु है आज विचित्र ही दशा। विडम्बिना है नित ही कुलीनता। सप्रेम है अर्पित हो

12

आरम्भ-शूरता

13 जून 2022
0
0
0

देश, जाति के अध:पतन का मूल है। उन्नति का बाधक अपयश का कोष है। कार्य्-सिध्दि के लिए कृतान्त-स्वरूप है। अति निन्दित आरम्भ-शूरता दोष है।1। वह साहस है जल-बुद्बुद सा बिनसता। वह उत्साह प्रभात-सोम से

13

मन

13 जून 2022
0
0
0

 बह गये कान्त भक्ति कालिन्दी। कूल जिसके सदा मिले घन तन। बज उठे लोक प्रीति बर बंशी। कौन मन बन गया न बृन्दाबन।1। हैं भले भाव मंजुतम मोती। बहु बिलसता विपुल-विमल रस है। सोहता हंस हंस जैसा है। मान

14

पौरुष

13 जून 2022
0
0
0

क्यों न उसकी सदा रहे चाँदी। पा कनक के नये-नये आकर। जो मनुज-रत्न यत्न कर पाया। क्यों उसे रत्न दे न रत्नाकर।1। जो अमल हैं बिकच कमल जैसे। बुध्दि जिनकी बनी रही बिमला। काम में जो कमाल रखते हैं। मि

15

साहित्य

13 जून 2022
0
0
0

भाव गगन के लिए परम कमनीय कलाधर। रस उपवन के लिए कुसुम कुल विपुल मनोहर। उक्ति अवनि के लिए सलिल सुरसरि का प्यारा। ज्ञान नयन के लिए ज्योतिमय उज्ज्वल तारा। है जन मन मोहन के लिए मधुमय मधुऋतु से न कम। स

16

चित्तौड़ की एक शरद रजनी

13 जून 2022
0
0
0

मयंक मृदु मंद हँस रहा था। असीम नीले अमल गगन में। सुधा अलौकिक बरस रहा था। चमक रहा था छत्र-गन में।1। सुरंजिता हो रही धारा थी। खिली हुई चारु चाँदनी से। रजत-मयी हो गयी बिभा थी। कला कुमुदिनी-विकास

17

रुक्मिणी-सन्देश

13 जून 2022
0
0
0

परम रम्य था नगर एक कुण्डिनपुर नामक। जहाँ राज्य करते थे नृप-कुल-भूषण भीष्मक। सकल-सम्पदा-सुकृति-धाम था नगर मनोहर। वहाँ उलहती बेलि नीति की थी अति सुन्दर।1। एक सुता थी परम-दिव्य उनकी गुणवाली। रूप-र

18

सती सीता

13 जून 2022
0
0
0

वह शरद ऋतु के अनूठे पंकजों सा है खिला। तेज है उसको अलौकिक कान्ति-मानो सा मिला। वह सुधा कमनीय अपने कान्त हाथों से पिला। मर रही सुकल त्राता को है सदा लेता जिला। इस कलंकित मेदिनी में है सतीपन वह रतन।

19

सुतवती सीता

13 जून 2022
0
0
0

कुसुम सु कोमल अल्प-वयस दो बालकवाली। रहित केश-विन्यास प्रकृति-पावन कर पाली। एक आधा गहने पहने साधारण-वसना। मुख-गंभीरत नहिं जिसकी कह सकती रसना। यह देवि स्वरूपा कौन है बन-भूतल में भ्राजती? कुसुमित पौ

20

वीरवर सौमित्र

13 जून 2022
0
0
0

कर करवाल लिये रण-भू में निधारक जाना। बिधा कर विशिखादिक से पग पीछे न हटाना। लख कर रुधिर-प्रवाह और उत्तोजित होना। रोम रोम छिद गये न दृढ़ता चित की खोना। गिरते लख करके लोथ पर लोथ देख शिरका पतन। नहिं

21

उर्मिला

13 जून 2022
0
0
0

किसी ऊबती से न जो जी बचावें। न दुख और का देख जो ऊब जावें। कढ़ी आहें बेचैन जिनको बनावें। जिन्हें प्यार की है परख वे बतावें। किसी दिन भी दो बूँद ऑंसू गिरा कर। हमारी पड़ी आँख है उर्मिला पर।1। उसी

22

सच्चा प्रेम

13 जून 2022
0
0
0

अमरलोक से आ उतरी सी एक अलौकिक बाला। क्षितितल पर निज छवि छिटकाती करती रूप उँजाला। कलित किनारी बलित परम कमनीय वसन तन पहने। विलसित हैं जिसके अंगों पर रत्न-खचित बर गहने।1। रखे कमल-सम दायें कर पर लोट

23

संयुक्ता

13 जून 2022
0
0
0

आर्यवंश की विमल कीर्ति की धवजा उड़ाती। क्षत्रिय-कुल-ललना-प्रताप-पौरुष दिखलाती। कायर उर में वीर भाव का बीज उगाती। निबल नसों में नवल रुधिार की धार बहाती। विपुल वाहिनी को लिये अतुल वीरता में भरी। सब

24

शिशु-स्नेह

13 जून 2022
0
0
0

सहज सुन्दरी अति सुकुमारी भोली भाली। गोरे मुखड़े, बड़ी बड़ी कल आँखों वाली। खिले कमल पर लसे सेवारों से मन भाये। खुले केश, जिसके सुकपोलों पर हैं छाये। बहु-पलक-भरी मन-मोहिनी कुछ भौंहें बाँकी किये। यह

25

वामन और बलि

13 जून 2022
0
0
0

वामन हैं विभु प्रकृति नियम के नियमनकारी। भव विभुता आधार भुवन प्रभुता अधिकारी। व्यापक विविध विधान विश्व के सविधि विधायक। लोकनीति परलोक प्रथा के प्रगति प्रदायक। जग अभिनय अति कमनीय के वर अभिनेता मोद

26

कमल

13 जून 2022
0
0
0

ऊपर नभ नीलाभ रक्त रविबिम्ब विराजित। ककुभ परम रमणीय रागद्वारा आरंजित। नीचे पुलकित हरित लता तरु पूरित भूतल। नवश्यामल तृणराजि बड़े कमनीय फूल फल। बहु विकच सरोरुह से लसित कान्त केलि खगकुल बलित। कलकल क

27

पर्णकुटी

13 जून 2022
0
0
0

ऊँचे श्यामल सघन एक पादप तले। है यह एक कुटीर सित सुमन सज्जिता। इधर उधा हैं फूल बेलियों में खिले। वह है महि श्यामायमान छबि मज्जिता।1। पास खड़े हैं कदाकार पादप कई। परम शान्त है प्रकृति निपट नीरव द

28

रवि सहचरी

13 जून 2022
0
0
0

 चन्द्र बदनी तारकावलि शोभिता। रंजिता जिसको बनाती है दिशा। दिव्य करती है जिसे दीपावली। है कहाँ वह कौमुदी वसना निशा।1। क्या हुई तू लाल उसका कर लहू। क्या उसी के रक्त से है सिक्त तन। दीन हीन मलीन

29

एक चिरपथिक

13 जून 2022
0
0
0

प्रिय आवास वास सुख वंचित बहु प्रवास दुख से ऊबा। नव उमंगमय एक चिरपथिक अभिनव भावों में डूबा। विकच वदन अति मंद मंद सानंद सदन दिशि जाता था। विविध तरंग तरंगित मानस रंगत रुचिर दिखाता था।1। प्रिया प्रत

30

दिल के फफोले

13 जून 2022
0
0
0

 ग्रंथ कितने पढ़े बहुत डूबे। भेद जाना अनेक आपा खो। संत जन की सुनी सभी बातें। पर न जाना गया प्रभो क्या हो।1। आप में है अपार बल बूता। यह सदा ही हमें सुनाता है। किसलिए काम वह नहीं आता। जब निबल क

31

दीन की आह

13 जून 2022
0
0
0

न तो हिलाती गगन न तो हरि हृदय कँपाती। न तो निपीड़क उर को है भय-मीत बनाती। निपट-निराशा-भरी निकल चुपचाप बदन से। दीन-आह दुख साथ वायु में है मिल जाती।1। उसकी बेधाकता का परिचय पाने वाला। उसकी दुख-मय

32

दुखिया के आँसू

13 जून 2022
0
0
0

बावले से घूमते जी में मिले। आँख में बेचैन बनते ही रहें। गिर कपोलों पर पड़े बेहाल से। बात दुखिया आँसुओं की क्या कहें।1। हैं व्यथाएँ सैकड़ों इन में भरी। ये बड़े गम्भीर दुख में हैं सने। पर इन्हें

33

सबल और निबल

13 जून 2022
0
0
0

मर मिटे, पिट गये, सहा सब कुछ। पर निबल की सुनी गयी न कहीं। है सबल के लिए बनी दुनिया। है निबल का यहाँ निबाह नहीं।1। जान पर बीतती किसी की है। और कोई है जी को बहलाता। एक को धूल में मिला करके। दूस

34

मतलब की दुनिया

13 जून 2022
0
0
0

हैं सदा सब लोग मतलब गाँठते। यों सहारा है नहीं मिलता कहीं। है कलेजा हो नहीं ऐसा बना। बीज मतलब का उगा जिसमें नहीं।1। कब कहाँ पर दीजिए हम को बता। एक भी जी की कली ऐसी खिली। था न जिस पर रंग मतलब का

35

दिल टटोलो

13 जून 2022
0
0
0

क्या न होता है उसमें दिल उजला। मैले कपड़े से क्यों झिझकते हो। देख उजला लिबास मत भूलो। दिल मैला कहीं न उसमें हो।1। जो न सोने के कन उसे मिलते। न्यारिया राख किसलिए धोता। मत रुको देख कर फटे कपड़े।

36

एक मसा

13 जून 2022
0
0
0

देख कर ऊँचा सजा न्यारा महल। और गहने देह के रत्नों जड़े। पास बैठी चाँद-मुखड़े-वालियाँ। फूल ऐसे लाडिले, सुन्दर, बड़े।1। याद कर फूली हुई फुलवारियाँ। फूल अलबेले महँक प्यारी भरे। थी फलों से डालियाँ

37

रात का जागना

13 जून 2022
0
0
0

 जी भरा है, आँखें हैं कडुआ रही। सिर में है कुछ धामक नींद है आ रही। उचित नहीं है बहुत रात तक जागना। देह टूटकर है यह हमें बता रही।1। सुर बाजों में मीठापन है कम नहीं। जहाँ वर गला है मीठापन है वहीं

38

लोहित बसना

13 जून 2022
0
0
0

हुआ दूर तम पुंज दुरित तम सम्भव भागे। खिले कमल सुख मिले मधुप कुल को मुँह माँगे। अनुरंजित जग हुआ जीव जगती के जागे। परम पिता पद कंज भजन में जन अनुरागे। छिति पर छटा अनूठी छाई। चूम चूम करके कलियाँ

39

उषाकाल

13 जून 2022
0
0
0

है विभु केश कलाप रक्त कुसुमावलि अर्चित। या है भव असितांग लाल चन्दन से चर्चित। हनित प्रात दनुजात रुधिार धारा दिखलाई। या प्राची दिग्वधू बदन पर लसी ललाई। प्रकृति सुन्दर कलित कपोल हुआ आरंजित। या है ज

40

राग रंजित गगन

13 जून 2022
0
0
0

 तमो मयी यामिनी तिमिर हो चला तिरोहित। काल जलधि में मग्न हुआ तारक चय बोहित। ककुभ कालिमाटली उलूक समूह लुकाने। कुमुद बन्धु छबि हीन हुई कैरव सकुचाने। बोले तम चुर निचय हुआ खग कुल कलरव रत। विकसे बिपुल

41

उषा

13 जून 2022
0
0
0

क्या यह है नभ नील रंजिनी सु छबि निराली। या है लोक ललाम ललित आनन की लाली। विपुल चकित कर चारु चित्र की चित्र पटी है। यात्रिलोक पति प्रीति करी प्रतिभा प्रगटी है। परम पुनीत प्रभातकाल की प्रिय जननी है।

42

आर्य बाला

13 जून 2022
0
0
0

बहु ललामता बलित अति ललित रुचियों वाली। सकल लोक हित जननि भाव तालों की ताली। मनुज रंजिनी कलित कला की कामद काया। नव नव लीलामयी मूल सब ममता माया। कमनीय विधाता कर कमल की रचना का चरम फल। कल कीर्ति सुकु

43

कुल कामिनी

13 जून 2022
0
0
0

है तमतोम समान पापमय नयनों के हित। है रवितनया सलिल उसे जो है अमलिन चित। है पति चाव निमित्ता सुरस शृंगार सार वह। उसे सेवार सुप्रीति सरसिका सकते हैं कह। है आतंकित कर गरल मय पन्नग पोओंसे न कम। पामर न

44

आर्य महिला

13 जून 2022
0
0
0

मुग्धा कर है राकानिशि कान्त। सुरसरी का है पावन आप। स्वेत सरसिज है परम प्रफुल्ल। आर्य महिला का कीर्तिकलाप।1। भाव से उसके हो भरपूर। भाव मय बना जगत आगार। गौरवों का उसके पग पूज। गौरवित हुआ सकल संसा

45

तरु और लता

13 जून 2022
0
0
0

तरु कर छाया दान दुसह आतप है सहता। सुख देने के लिए लता हित रत है रहता। शिर पर ले सब काल सलिल धार की जलधारा। बहुधा करक समूह पात का सह दुख सारा। अति प्रबल पवन के वेग से विपुल विधूनित हो सतत। पालन कर

46

किसी का स्वागत

13 जून 2022
0
0
0

आज क्यों भोर है बहुत भाता। क्यों खिली आसमान की लाली। किस लिए है निकल रहा सूरज। साथ रोली भरी लिये थाली।1। इस तरह क्यों चहक उठीं चिड़ियाँ। सुन जिसे है बड़ी उमंग होती। ओस आ कर तमाम पत्तों पर। क्

47

देखने वाली आँखें

13 जून 2022
0
0
0

चाँद के हँसने में किसकी। कला है बहुत लुभा पाती। चैत की खिली चाँदनी में। चमक किसकी है दिखलाती।1। लाल जोड़ा किससे ले कर। उषा है सदा रंग लाती। महक प्यारी पाकर किससे। हवा है हवा बाँधा जाती।2।

48

जी की कचट

13 जून 2022
0
0
0

क्या हो गया, समय क्यों, बे ढंग रंग लाया। क्यों घर उजड़ रहा है, मेरा बसा बसाया।1। सुन्दर सजे फबीले, थे फूल जिस जगह पर। अब किसलिए वहाँ पर काँटा गया बिछाया।2। जो बेलि लह लही थी, जो थी खिली चमेल

49

आँखों का तारा

13 जून 2022
0
0
0

फूल मैं लेने आई थी। किसी को देख लुभाई क्यों। हो गया क्या, कैसे कह दूँ। किसी ने आँख मिलाई क्यों।1। फूल कैसे क्या हैं बनते। क्यों उन्हें हँसता पाती हूँ। किसलिए उनकी न्यारी छबि। देख फूली न समाती

50

दिल का दर्द

13 जून 2022
0
0
0

नहीं दिन को पड़ता है चैन। नहीं काटे कटती है रात। बरसता है आँखों से नीर। सूखता जाता है सब गात।1। आज है कैसा उसका हाल। भरी है उसमें कितनी पीर। दिखाऊँ कैसे उसको आह। कलेजा कैसे डालूँ चीर।2। चि

51

मसोस

13 जून 2022
0
0
0

कलेजा मेरा जलता है। याद में किसकी रोता हूँ। अनूठे मोती के दाने। किसलिए आज पिरोता हूँ।1। फूल कितने मैंने तोड़े। बनाता हूँ बैठा गजरा। चल रहा है धीरे धीरे। प्यार दरिया में दिल बजरा।2। चुने को

52

दिल का छाला

13 जून 2022
0
0
0

गईं चरने कितनी आँखें। बँधी है बहुतों पर पट्टी। अधखुली आँखें क्यों खुलतीं। बनी हैं धोखे की टट्टी।1। किसी से आँसू छनता है। किसी में है सरसों फूली। देख भोला भाला मुखड़ा। आँख कितनी ही है भूली।2।

53

प्यार के पचड़े

13 जून 2022
0
0
0

उमंगें पीसे देती हैं। चोट पहुँचाती हैं चाहें। नहीं मन सुनता है मेरी। भरी काँटों से हैं राहें।1। बहुत जिससे दिल मलता है। काम क्यों ऐसा करती हूँ। नहीं कुछ परवा है जिसको। उसी पर मैं क्यों मरती ह

54

चाहत के चोचले

13 जून 2022
0
0
0

देख कर के मुझको रोती। रो सके तो तू भी रो दे। जलाता है क्यों तू इतना। जलद जल देता है तो दे।1। कह रही हूँ अपनी बातें। क्यों नहीं उसको सुन पाता। गिरा जाता है मेरा जी। गरजता क्यों है तू आता।2।

55

कली

13 जून 2022
0
0
0

बच सकेगा नहीं भँवर से रस। आ महक को हवा उड़ा लेगी। पास पहुँच बनी ठनी तितली। पंखड़ी को मसल दगा देगी।1। छीन ले जायगी किरन छल से। ओस की बूँद से मिला मोती। फूलने का न नाम भी लेती। जो कली भेद जानती

56

फूल

13 जून 2022
0
0
0

किस लिए तो रहे महँकते वे। कुछ घड़ी में गई महँक जो छिन। क्या खिले जो सदा खिले न रहे। क्या हँसे फूल जो हँसे दो दिन।1। पंखड़ी देख कर गिरी बिखरी। हैं कलेजे न कौन से छिलते। क्या गया भूल तब भ्रमर उन

57

कलपता कलेजा

13 जून 2022
0
0
0

मैं ऊब ऊब उठती हूँ। क्या ऊब नहीं तुम पाते। आ कर के अपना मुखड़ा क्यों मुझे नहीं दिखलाते।1। मैं तड़प रही हूँ, जितना। किस तरह तुम्हें बतलाऊँ। यह मलता हुआ कलेजा। कैसे निकाल दिखलाऊँ।2। जो दर्द

58

दुखता दिल

13 जून 2022
0
0
0

क्यों नहीं बता दो प्यारे। सुख की घड़ियाँ आती हैं। क्यों तुम्हें तरसती आँखें। अब देख नहीं पाती हैं।1। हो गये महीने कितने। पर मेरी याद न आई। क्यों पिघला नहीं कलेजा। क्यों आँख नहीं भर पाई।2।

59

मतवाला

13 जून 2022
0
0
0

बन गये फूलों से काँटे। आम से मीठे कड़वे फल। बलाएँ लगीं बला लेने। चढ़ाई हमने वह बोतल।1। मोल सारी दौलत ले ली। कमाया हमने वह पैसा। नहीं दम मार सका कोई। लगाया हम ने दम ऐसा।2। पहुँचता जहाँ नहीं

60

मिटना

13 जून 2022
0
0
0

रंग बू फूल नहीं रखता। धूल में जब मिल जाता है। सूख जाने पर पत्ते खो। फल नहीं पौधा लाता है।1। गँवाते हैं अपना पानी। बिखर जब बादल जाते हैं। गल गये दल रस के निचुड़े। कमल पर भौंर न आते हैं।2। न

61

निजता

13 जून 2022
0
0
0

हैं डराते न राजसी कपड़े। क्यों रहे वह न चीथड़े पहने। धूल से तन भरा भले ही हो। हैं लुभाते न फूल के गहने।1। है धानी तो धानी रहे कोई। है उसे लाख पास का पैसा। घूर पर बैठ दिन बिताती है। सेज पर आँख

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए