shabd-logo

विनेश फौगाट

7 अगस्त 2024

11 बार देखा गया 11
विनेश फोगाट का जन्म हरियाणा के भिवानी ज़िले के बलाली गाँव में पहलवानों के परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने चाचा महावीर सिंह फोगाट से प्रशिक्षण प्राप्त किया। महावीर फोगाट प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच और महिला पहलवानों गीता और बबीता फोगाट के पिता हैं।विनेश फोगाट के पिता राजपाल की हत्या तब की गई थी, जब वह बहुत छोटी थीं। चाचा महावीर और उसकी मां प्रेमलता को लड़कियों की कुश्ती और उनके शॉर्ट्स पहनने को लेकर समाज के प्रतिरोध को झेलना पड़ा है।

जल्द ही उन्होंने 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीत कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने आगमन की घोषणा की।  एशियन गेम्स 2018 में पोडियम पर शीर्ष पर रहने के बाद हरियाणा की इस पहलवान ने अपने साथी पहलवान सोमवीर राठी से शादी कर ली।

फोगाट ने नई दिल्ली में 2013 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में 52 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता और इसके बाद दक्षिण अफ़्रीका के जोहानसबर्ग में राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में 51 किलो भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। 48 किलो भार वर्ग में इस युवा पहलवान ने ग्लासगो के 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक हासिल किया। उसी वर्ष के अंत में इसी डिवीजन में दक्षिण कोरिया के इंचियोन में एशियाई खेलों में उन्हें कांस्य पदक हासिल हुआ।

एशियाई चैंपियनशिप 2015 में फोगाट ने रजत पदक जीतकर पिछले संस्करण के अपने प्रदर्शन को बेहतर किया। राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी सफलता के साथ, इस महिला पहलवान ने उम्मीदों को इतना बढ़ा दिया कि रियो ओलंपिक में पदक जीतने की उम्मीदवारों में उनका नाम गिना जाने लगा। लेकिन क्वार्टर फ़ाइनल मुक़ाबले में वे चोटिल हो गईं और उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ले जाना पड़ा।

उनकी सर्जरी हुई और पाँच महीने बाद ही वह मैट पर वापस लौट सकीं। 2017 में उन्होंने नई दिल्ली में एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में 55 किलो वर्ग में रजत पदक जीता और बिश्केक में 2018 के संस्करण में 50 किलो वर्ग में अपने प्रदर्शन को दोहराया। 2018 में गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में फोगाट ने 50 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पर कब्जा जमाया और जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं। 2019 में, विनेश फोगाट ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के 53 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक से साथ अपने मजबूत फॉर्म को जारी रखा। कज़ाकिस्तान में आयोजित विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में उनका कांस्य पदक हासिल करना एक बड़ी उपलब्धि रही क्योंकि इसके लिए उनका मुक़ाबला ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक विजेता से था और इसलिए भी क्योंकि उन्होंने 2020 टोक्यो ओलंपिक के लिए टिकट हासिल कर लिया। 2020 में रोम में एक रैंकिंग स्पर्धा में फोगाट ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

गूगल से साभार 
ओंकार नाथ त्रिपाठी

ओंकार नाथ त्रिपाठी

विनेश फोगाट जो कि अपने आप में ही गोल्ड मेडल हैं ऐसी महान देश की बेटी के बारे में जानकारी पूर्ण आपका आलेख अच्छा लगा नूतन जी।

16 अगस्त 2024

प्रभा मिश्रा 'नूतन'

प्रभा मिश्रा 'नूतन'

17 अगस्त 2024

बहुत बहुत धन्यवाद आपका सर 🙏 पढ़ें मेरी कहानी कचोटती तन्हाइयां भी 🙏

10
रचनाएँ
मेरी डायरी
5.0
दैनिक प्रतियोगिता के दिए विषय पर लेखनी चलाने का एक प्रयास भर
1

कंजेक्टिवाइटिस

8 अगस्त 2023
5
2
3

आज कैप्टन गिलहरी कंजेक्टिवाइटिस पर लेख लाई है 😊आंखे आना या पिंक आई आंखों से जुड़ी ऐसी ही एक सामान्य समस्या है, जिसे चिकित्सीय भाषा में कंजक्टिवाइटिस कहते हैं।यह एक्यूट या क्रॉनिक दोनों ही रूपों में ह

2

रक्षाबंधन 😓😓

30 अगस्त 2023
6
2
4

जब मन हो उदास ,तब भैया आती है ,आपकी बहुत याद,और तड़प उठती हूँ मैं,और कहती हूँ -भैया कहां चले गये आप !!एक बार भी न सोचा ,जब आयेगा रक्षाबंधन,तब सब बहनें खुशियां मनायेंगी,अपने भाइयों की कलाई ,राखी से सजा

3

रक्षाबंधन पौराणिक

31 अगस्त 2023
0
0
0

रक्षाबंधन पर बात करें तो सर्वप्रथम शिशशुपाल का वध करने के बाद श्रीकृष्ण का चक्र उनकी उंगली पर वापस आते समय उनकी कलाई में लग जाने के कारण रक्त निकलने लगा तब द्रौपदी ने अपनी साड़ी का पल्लू फाड़कर

4

विनेश फौगाट

7 अगस्त 2024
2
0
2

विनेश फोगाट का जन्म हरियाणा के भिवानी ज़िले के बलाली गाँव में पहलवानों के परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने चाचा महावीर सिंह फोगाट से प्रशिक्षण प्राप्त किया। महावीर फोगाट प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्का

5

युवा दिवस

14 अगस्त 2024
2
0
0

है युवा वही जो,तस्वीर बदल दे,निज भारत की ,तकदीर बदल दे।जो सद्चररित्र ,और प्रचेता हो,धर्मशास्त्र प्रणेता हो,हो स्वस्थ विचारों,का पोषक जिसको,निज कर्तव्यों का भान रहे,जिसकी हर धड़कन में ,हिन्दुस्तान रहे।

6

स्वतंत्रता दिवस

15 अगस्त 2024
1
0
2

कौन कहता है कि आजाद हूं मैं!हकीकत तो यह है कि,पहले से अधिक बर्बाद हूं मैं।कैसी स्वतंत्रता! कैसी आज़ादी!जश्न‌ किस बात का मनाते सब !कोई मुझसे आकर पूछे आखिर मैं आजाद हुई कब !!आंखों में हैं आंसू और&n

7

रक्षाबंधन

19 अगस्त 2024
0
0
0

आया रक्षाबंधन परम पावनबहन भाई के स्नेह का प्रतीक हर्षित करता युगल मन भाई वो जो बहन का साथ न छोडे भाई वो जो बहन से मुख न मोड़े बहन वो जो करे हर कर्तव्य वहन&

8

कृष्ण जन्माष्टमी विशेष रचना 'नहीं समय ये'

26 अगस्त 2024
2
0
0

नहीं समय ये है कान्हा कि तुम अपना जन्मदिवस मनाओ नहीं समय ये है कि पालने में झूलो माखन मिसरी खाओ है समय की मांग सुनो हे गिरिधारी बिलख रही है वसुंधरा मातालुट रही लाज पुत्रियों क

9

शिक्षक दिवस

5 सितम्बर 2024
2
0
0

गुरु ही है जो ,दूर कर विकार,दे सके आकार ,फूंककर ज्ञान ,बना सके महान।

10

हिंदी दिवस पर हिंदी की पीड़ा

11 सितम्बर 2024
1
0
0

मैं हिंदी,गौरव मां भारती के भाल की पर,मां संस्कृत की प्यारी सुता मगर,हूं वंचिता,मान और पहचान से ,प्रतिष्ठा से और सम्मान से।अन्य भाषाएं मेरी सखी और संगिनी,जिनके साथ,मैं सरल और सुगम बनी।बीता बचपन,सूर के

---

किताब पढ़िए