shabd-logo

जंगल की पंचायत

3 मार्च 2023

131 बार देखा गया 131

आज का विषय: विश्व वन्यजीव दिवस

कहानी के रूप में......

article-image

दृश्य : जंगल के सबसे बड़े बरगद के पेड़ के नीचे सभी जानवर सभा के लिए उपस्थित हुए हैं | एक शाही पत्थर के ऊपर हरी हरी घास का आसन बनाया हुआ है और सभी जानवर जंगल के राजा के आने का इंतज़ार कर रहे हैं |

भालू (दरबारी): होशियार , खबरदार जंगल के राजा शेरवीर पधार रहे हैं |

सभी जानवर सर को झुकाकर खड़े हुए

शेर (राजा) : बैठ जाओ सब ! जैसा की आप सबको पता है यह सभा हमने आप सबकी परेशानी का निवारण करने के लिए बुलाई है तो सब अपनी अपनी परेशानी बताये और सभा को शुरू किया जाए |

बन्दर (गोलू): महाराज की जय हो ! महाराज मेरे माँ और पिता को एक शिकारी पकड़ कर ले गया हैं | अब वो उनके साथ क्या करेगा ?

बाकी के सारे जानवर: (आपस में) इतने से बच्चे के साथ ये तो बहुत बुरा हुआ बेचारा |

शेर (राजा) : गोलू , तुम्हारे माता-पिता को शिकारी ने ले जाकर सर्कस वालों को बेच दिया है , वो अब बाकी की उम्र वही बिताएंगे | वहां उनको पिंजरे में रखा जायेगा, उनको करतब करने के लिए मजबूर किया जायेगा और ऐसा न करने पर उनको चोट तक पहुंचाई जाएगी |

ये सुनकर बन्दर (गोलू) रोने लगा |

मोरनी (मामी) : चुप हो जाओ गोलू ! तुमको अभी इसकी आदत नहीं हुई है तुम इंसानों के बारे में अभी कुछ नहीं जानते हो|

मोरनी महाराज की तरफ देखते हुए

महाराज, मेरा परिवार इन इंसानो से बहुत परेशान है वह बार बार जंगल आते है और  हमें पकड़ कर जबरदस्ती हमारे पंखो को तोड़कर ले जाते है | महाराज हमारे दर्द को कौन समझेगा कितना दर्द होता है तब |

शेर (राजा) : मुझे आपसे पूरी हमदर्दी है लेकिन अभी हम इसका समाधान नहीं दे सकते |

हाथी (गजोधर): ऐसे कैसे महाराज ? कोई तो समाधान होना चाहिए नहीं तो मेरे भाई की तरह मुझे भी शिकारी किसी दिन मार देंगे | महाराज मेरा भाई एक दिन जंगल में घूम रहा था और कुछ शिकारियों ने मिलकर उसको मार दिया और उसके दांत और नाखून अपने साथ ले गए | महाराज हमने तो कोई गलती भी नहीं की ना हम अपना घर छोड़कर उनके घर गए तो वह यहाँ हमारे घर में आकर हमको क्यों मारते हैं ?

शेर (राजा) : गजोधर, ये इंसान हमको कभी अपने शौक और कभी अपने लालच के लिए हमको कष्ट देते आये हैं | कभी-कभी तो लगता है कि एक दिन सब ख़त्म हो जायेगा सारे जंगल ख़त्म हो जायेंगे और हम सबको एक दिन इंसानो की मर्ज़ी का गुलाम बनकर उनके चिड़ियाघर में रहना होगा | उनके हिसाब से खाना होगा और उनके लालच का कष्ट भी हमको ही उठाना पड़ेगा |

मेरे पास हर दिन कोई न कोई जानवर आकर यही सब कहता है | उस दिन मगरमच्छ की भी शिकायत थी कि उसके साथ के दोस्त को शिकारियों ने मिलकर पकड़ा और अपने साथ ले गए वो बोल रहे थे कि उसकी खाल निकाल कर बेचेंगे क्यूँकि उसके बहुत पैसे मिलते हैं |

तोता (मिट्ठू): महाराज मुझे तो जंगल से पकड़ कर वो शहर लेके गए थे और वहां उन्होंने मुझे हमेशा के लिए पिंजरे में बंद कर दिया था | मुझे मेरे पंख खोलने तक की आज़ादी नहीं थी | जब उनका मन होता मुझसे बात करते और जब मै अपनी मर्ज़ी से बोलता तो गुस्सा करते थे ,लेकिन एक दिन मैं मौका पाकर वहां से भाग आया |

शेर (राजा) : अच्छा अभी और किसी की कोई परेशानी है तो बता सकता है |

गधा (घोंचू) : जी महाराज ! मुझे

शेर (राजा) : तुमको भी परेशानी है ?

इतना सुनकर पूरी सभा हँसने लगी

गधा (घोंचू) : हाँ महाराज | मेरा तो पूरा परिवार नाकारा की श्रेणी में आता है लेकिन इन इंसानो ने हमको तक नहीं छोड़ा हमसे खूब काम करवाते हैं दिन रात भार उठा उठा कर जीवन बीत जाता है और  बदले में मिलता है तो बस इंसानो की मार और तुम सब लोगों भी मेरी बुद्धि का ही मज़ाक बनाते हो |

शेर (राजा) : मामला तो बेहद गंभीर है इसका कोई समाधान तो करना पड़ेगा लेकिन कैसे ?

लोमड़ी (मंत्री) : महाराज जिस तरह से हम सब जानवर एक जैसे नहीं हैं वैसे ही सभी मनुष्य भी एक जैसे नहीं होते हैं | कुछ  इंसान अभी भी हमारी सुरक्षा के लिए आवाज उठाते हैं और हमारे अधिकार के लिए लड़ते भी हैं | हाँ इनकी गिनती अभी कम है लेकिन जल्दी ही इंसानो में भी जागरूकता आएगी और वो हमको अपने फायदे के लिए नुक्सान नहीं पहुँचायेंगे | मैंने ऐसे कई लोगों को जंगल आते हुए देखा है जो किसी ऐसी संस्था से जुड़े होते हैं जो हमारे संरक्षण के लिए कार्य करते हैं |

तुम सबको पता है  कि इंसानो द्वारा विश्व वन्यजीव दिवस, जो कि विश्व वन्यजीव और पौधों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 3 मार्च को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2013 में 3 मार्च को विश्व वन्यजीवन दिवस के रूप में घोषित किया था, जिससे वन्य जीवों और पौधों की महत्वता और उनके संरक्षण की आवश्यकता को मान्यता मिली। इस दिन का उद्देश्य विश्व वन्यजीव और पौधों की सुंदरता और विविधता का जश्न मनाना है और उन्हें विभिन्न खतरों जैसे आवास का नुकसान, शिकार और अवैध व्यापार से संरक्षित करने की आवश्यकता को उजागर करना है।

इसलिए आप सभी उम्मीद रखो कि एक दिन हम भी अपने घरों में सुरक्षित रह सकेंगे |

सभी जानवर लोमड़ी के ज्ञान की तारीफ़ करने लगे |

और इसी उम्मीद के साथ कि हमारा भविष्य अच्छा होगा जंगल के राजा ने इस सभा को ख़त्म किया |

धन्यवाद।

30
रचनाएँ
मेरी दैनिक लेखनी
5.0
दैनिक लेखन के लिए समर्पित
1

कुश्ती संघ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

19 जनवरी 2023
8
2
2

ई दिल्ली: दिल्ली के जंतर मंतर पर नामी पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है. खिलाड़ी अपनी मांगों को लेकर दूसरे दिन भी धरने पर बैठे हैं. वहीं 4 पहलवानों का डेलीगेशन खेलमंत्री से म

2

नारी पर अत्याचार

20 जनवरी 2023
2
3
2

आज का लेख का विषय दिल्ली में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर है।दिल्ली हमारे देश की राजधानी है और देश की राजधानी उस देश के आर्थिक, राजनैतिक और सांस्कृतिक स्थिति का दर्पण होता है ।राजधानी में घटित हर घटन

3

ओपन माइक का महत्व

21 जनवरी 2023
4
1
1

आज के लेख का विषय ओपन माइक का महत्व है तो करते है इसके बारे में कुछ बात | वैसे तो मै कभी ओपन माइक इवेंट पर नहीं गया  हूँ लेकिन ऑनलाइन सोशल मीडिया के माध्यम से देखता हूँ और उसे देखकर मेरा भी मन  करता

4

पराक्रम दिवस

23 जनवरी 2023
5
2
2

आज का विषय पराक्रम दिवस     देश के वीर सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज 126वी जयंती है। भारत सरकार द्वारा साल 2021 से 23 जनवरी को हर साल पराक्रम दिवस के तौर पर मनाने का फैसला किया था। नेताजी सुभाष च

5

राष्ट्रीय बालिका दिवस

24 जनवरी 2023
2
0
0

आज का विषय राष्ट्रीय बालिका दिवस    वर्तमान समय में देश की बेटियों ने हर क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। प्रतिदिन देश की बेटियाँ हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर देश का नाम रोशन कर रही है। ऐसे

6

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 25 जनवरी

25 जनवरी 2023
1
0
0

 विविधताओं से भरे भारत में आपको हर स्थान, शहर और राज्य में एक नई संस्कृति, भाषा, पहनावा और परंपरा देखने को मिलती है। यहां के हर जगह की अलग कहानी और अलग मान्यता है। भारत की भौगोलिक स्थिति के कारण ही यह

7

2023 के पद्म पुरस्कार

28 जनवरी 2023
3
0
0

आज का विषय  2023 के  पद्म पुरस्कार  देश के 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई | 25 जनवरी की शाम को कुल 106 पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया, जिसमें छह पद्म विभूषण

8

बलिदान दिवस

30 जनवरी 2023
2
1
0

आज का विषय:  बलिदान दिवस भारत देश की भूमि पर अनेक महापुरुषों ने अपनी मातृभूमि को स्वतंत्र कराने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है | आज हम इस अमृतदायनी धरा पर आजादी की साँस ले रहे हैं जिसका सम्प

9

बजट से मिडिल क्लास की उमीदें

1 फरवरी 2023
0
0
0

आज का विषय :- बजट से मिडिल क्लास की उमीदें भारत देश जहाँ हर तीन में से एक परिवार मध्यवर्गीय परिवार की श्रेणी में आता है तो वहां सबसे ज्यादा उम्मीदे उस देश के बजट स

10

एक गृहणी का जीवन..

2 फरवरी 2023
0
0
0

जब एक लड़की की शादी होती है तो वह पत्नी बनने के साथ ही गृहिणी भी बन जाती है. लोग उस महिला को घर की मालकिन कहते हैं, गृहस्वामिनी कहते हैं, घर की कर्ता-धर्ता कहते हैं. असल में ये नाम और ओहदे इतने बड़े

11

ये शर्त भी मंजूर कर....

9 फरवरी 2023
1
2
0

है प्यार तो मेरी एक शर्त को मंजूर कर || बेशर्त हो प्यार ये शर्त भी मंजूर कर || हो कुछ दरमियाँ वास्ते तेरे मेरे, करके बयाँ अब हर कमी को दूर कर | वादों का एक कारवाँ लिखते हैं चल, जो लिख गया सो आज वो बदल

12

उत्तर प्रदेश निवेशक जमा 2023

10 फरवरी 2023
1
0
0

आज का विषय :   उत्तर प्रदेश निवेशक जमा 2023     उत्तर प्रदेश सरकार, उत्तर प्रदेश निवेशकों को विकसित होने वाली उत्तर प्रदेश की अनुयायी के रूप में 2023 तक एक वार्षिक जमा कार्यक्रम शुरू करने जा रही है।

13

भारत में पाया जाने वाला पहला लीथियम भंडार

11 फरवरी 2023
2
1
0

आज का विषय : भारत में पाया जाने वाला पहला लीथियम भण्डार जम्मू में लीथियम की खोज, भारत के उद्योगों और व्यापारों के लिए एक महत्वपूर्ण घटना है। इससे पहले, भारत लीथियम की आपूर्ति के लिए भारत से बाहर में

14

भारतीय सेना के लिए काला दिन : पुलवामा हमला

14 फरवरी 2023
1
1
0

आज का विषय :    भारतीय सेना के लिए काला दिन : पुलवामा हमला 2019 का 14 फरवरी का दिन भारतीय इतिहास के सबसे दुखद दिनों में से एक रहेगा। उस दिन, कश्मीर के पुलवामा जिले में स्थित एक सुरक्षा कॉन्वॉय को ए

15

अमूर्त याद

15 फरवरी 2023
5
1
0

आज का विषय : अमूर्त याद  एक कहानी के रूप में .......        याद ही एक ऐसी अनमोल संम्पत्ति होती है इंसान के पास  जितना वह उसको इक्कठा करता है उतना  धनवान होता जाता है                       एक आदमी अ

16

महाशिवरात्रि

18 फरवरी 2023
3
1
0

       महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस त्योहार को मनाने के पीछे कई कारण हैं लेकिन सबसे महत्वपूर्ण कारण भगव

17

परिवर्तन - एक सहारा

20 फरवरी 2023
2
0
0

आज का विषय : केवल परिवर्तन ही स्थायी है एक कहानी के रूप में ..... एक नौ वर्षीय बालक काशी के मणिकर्णिका घाट की सीढ़ियों पर बैठा हुआ था | उसकी आँखों से निकले हुए आंसू जो आग की गरमाहट से सूख से गए थे

18

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस - 21 फरवरी 2023

21 फरवरी 2023
1
1
0

मातृभाषा का अर्थ :   मातृभाषा का शाब्दिक अर्थ हैं, माँ की भाषा। जिसे बालक माँ के सानिध्य में रह कर सहज रूप से सुनता और सीखता है। ध्यान योग बात यह है कि मातृभाषा को बालक माता-पिता, भाई-बहन अन्य परिवार

19

विश्व एनजीओ दिवस - 27 फरवरी

27 फरवरी 2023
2
0
0

आज का विषय :- विश्व एनजीओ दिवस - 27 फरवरी एनजीओ दिवस, जिसे राष्ट्रीय एनजीओ दिवस के रूप में भी जाना जाता है, विश्व एनजीओ दिवस की अवधारणा पहली बार 2010 में एक लातवियाई मानवतावादी मारसिस लियोर्स स

20

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

28 फरवरी 2023
3
0
1

 आज का विषय :  राष्ट्रीय विज्ञान दिवस        राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर साल 28 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन भारत के महान वैज्ञानिक सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन मनाया जाता है। सर्वपल्ली राधा

21

खामियाँ - एक श्रृंगार

2 मार्च 2023
3
0
0

आज का विषय : ख़ामियों में सुंदरता एक कहानी के रूप में .... छाया एक 24 साल की लड़की थी जो दिल्ली शहर में पैदा हुई थी और वह शुरू से ही काफी आत्मविश्वासी और तर्क-वितर्क करने में कुशल थी | छाया के परि

22

जंगल की पंचायत

3 मार्च 2023
3
2
0

आज का विषय: विश्व वन्यजीव दिवसकहानी के रूप में...... दृश्य : जंगल के सबसे बड़े बरगद के पेड़ के नीचे सभी जानवर सभा के लिए उपस्थित हुए हैं | एक शाही पत्थर के ऊपर हरी हरी घास का आसन बनाया हुआ है और सभी जा

23

दौड़ अभी बाकी है|

9 मार्च 2023
5
1
0

आज का विषय : निरंतरता ही सफलता की कुंजी है  | कहानी के रूप में..... आज शुक्ला जी बेटा चार साल बाद घर वापस आ रहा है उनका बेटा विदेश में अपने कारोबार को स्थापित करने गया था और आज उनका बेटा (सार्थक)

24

भारतीय शैक्षणिक डिग्रियों को ऑस्ट्रेलिया में मान्यता

10 मार्च 2023
3
0
0

आज का विषय : भारतीय शैक्षणिक डिग्रियों को ऑस्ट्रेलिया में मान्यता दी जाएगी   भारत अपनी भविष्यवादी शिक्षा नीतियों के चलते दुनिया भर में अलग पहचान स्थापित कर रहा है। इसका ताजा उदाहरण भारत के दौरे पर

25

AI का युग - चैट जीपीटी

17 मार्च 2023
5
0
0

आज का विषय : चैटजीपीटी चैटजीपीटी एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) भाषा मॉडल है जो प्राकृतिक भाषा प्रोग्रामिंग (NLP) में उपयोग किया जाता है। यह GPT-3.5 आर्किटेक्चर पर आधारित है जो ओपन ला

26

ख़ुशी का सार

20 मार्च 2023
2
1
0

खुशी एक ऐसी भावना है जो हमारे मन को संतुष्ट करती है और हमें जीवन के अनुभवों से खुश रखती है। यह हमारे मन और शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है क्योंकि यह हमें स्वस्थ और सकारात्मक बनाती है। खुशी के मनो

27

यह बचपन फिर लौट कर आता नहीं

27 मार्च 2023
0
0
0

आज का विषय: अलविदा बचपनएक कविता के रूप में......खिलखिलाती सी एक उम्र को जी लियाएक मुस्कराहट से हर गम को पी लियाऊँगली थाम के अब कोई चलाता नहींयह बचपन फिर लौट कर आता नहींन भूख की चिंता थी और न थी कल की

28

पिता की पीड़ा

18 जून 2023
0
1
0

आज एक पिता अपने मन की भावना को लिख रहा है है जिसने अपनी बेटी की दुर्दशा को शब्दों में व्यक्त किया है।नटखट सी थी वो थोड़ी, थोड़ी शैतान थी।बेटी नहीं थी वो मेरी नन्ही सी जान थी।थोड़ी सी थी वो चंचल थोड़ी

29

आदिपुरुष एक फिल्म या भावना

19 जून 2023
2
1
0

16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म आदिपुरूष आजकल खूब सुर्खियां बटोर रही है जिसके पीछे का कारण इसके पात्रों का चरित्र चित्रण और उनके द्वारा बोले गए डायलॉग हैं।फिल्म के टीजर के समय भी प

30

संदेशखाली घटना

28 फरवरी 2024
2
1
1

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले का संदेशखाली पिछले दो माह से सुर्खियों में है. ईडी अधिकारियों पर हमले के बाद अब टीएमसी नेता शाहजहां शेख और उनके समर्थकों पर महिलाओं पर अत्याचार करने और उनका यौन उत्

---

किताब पढ़िए