shabd-logo

कुश्ती संघ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

19 जनवरी 2023

26 बार देखा गया 26

ई दिल्ली: दिल्ली के जंतर मंतर पर नामी पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है. खिलाड़ी अपनी मांगों को लेकर दूसरे दिन भी धरने पर बैठे हैं. वहीं 4 पहलवानों का डेलीगेशन खेलमंत्री से मुलाकात कर रहा है. बता दें कि बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट समेत कई अन्य पहलवान वहां प्रदर्शन कर रहे हैं. बजरंग पुनिया ने कहा कि यह कोई राजनीतिक विरोध नहीं है. यह हमारे अधिकारों की लड़ाई है. हम सभी पहलवानों को इसमें जुड़ने के लिए धन्यवाद देते हैं. बबीता फोगाट सरकार का संदेश लेकर इस धरने में पहुंचीं.

खिलाड़ियों के अलावा कई राजनीतिक शख्सियत भी रेसलरों को अपना समर्थन दे रहे हैं. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी पहलवानों की मांग को जायज ठहराया. उन्होंने कहा, "हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं. विश्व स्तर पर अपने प्रदर्शन से वे देश का मान बढ़ाते हैं. कुश्ती फेडरेशन व उसके अध्यक्ष पर खिलाड़ियों ने शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं. इन खिलाड़ियों की आवाज सुनी जानी चाहिए. आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए."

हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं। विश्व स्तर पर अपने प्रदर्शन से वे देश का मान बढ़ाते हैं। कुश्ती फेडरेशन व उसके अध्यक्ष पर खिलाड़ियों ने शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन खिलाड़ियों की आवाज सुनी जानी चाहिए।

आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।— Priyanka Gandhi Vadra

जंतर मंतर पर इस प्रदर्शन में कई नामी पहलवान पहुंचे हैं. इनमें साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया, रवि दहिया, विनेश फोगट, अंशु मलिक, सरिता मोरे, दीपक पुनिया, अमित धनकट, संगीता फोगट, सोनम मलिक और परमजीत जैसे नाम शामिल हैं.

अभी तक लगभग 200 पहलवान जंतर मंतर पर पहुंच चुके हैं, और पहलवानों के आने का सिलसिला जारी है.

पहलवानों का आरोप है कि, भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और कोच महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करते हैं. कुछ कोच तो सालों से यौन उत्पीड़न करते आ रहे हैं. हालांकि कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह ने इन आरोपों को ग़लत बताया है.

पहलवान बबीता फोगाट ने ट्वीट कर कहा, "कुश्ती के इस मामले में मैं अपने सभी साथी खिलाड़ियो के साथ खड़ी हूं. मैं आप सबको विश्वास दिलाती हूं कि सरकार से हर स्तर पर इस विषय को उठाने का काम करूंगी और खिलाड़ियों की भावनाओं के अनुरूप ही आगे का भविष्य तय होगा."


कुश्ती के इस मामले में मैं अपने सभी साथी खिलाड़ियो के साथ खड़ी हूँ। मैं आप सबको विश्वास दिलाती हूँ कि सरकार से हर स्तर पर इस विषय को उठाने का काम करूँगी और खिलाड़ियों के भावनाओं के अनुरूप ही आगे का भविष्य तय होगा।— Babita Phogat (@BabitaPhogat) January 19, 2023

जंतर मंतर पर एक तरफ पहलवान धरने पर बैठे हैं तो दूसरी तरफ कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह के घर के बाहर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. ब्रजभूषण सिंह दिल्ली में नहीं हैं, लेकिन उनके समर्थक लगातार उनके घर पहुंच रहे हैं.

ब्रजभूषण सिंह का विवादों से रहा है नाता
ब्रजभूषण सिंह वर्तमान में बहराइच के कैसरगंज लोकसभा सीट से सांसद हैं और बेटा प्रतीक भूषण गोंडा से विधायक है. ब्रजभूषण सिंह 2011 से लगातार कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं. पिछले साल वो अपनी ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी के लिए सुर्खियों में रहे थे. उन्होंने कहा था कि "जबान बंद है, बोलेंगे तो बागी कहलाएंगे." ब्रजभूषण सिंह ने दो साल पहले रांची में भरे मंच पर एक पहलवान को थप्पड़ मार दिया था. उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से अलग मनसे प्रमुख राज ठाकरे के अयोध्या आने का विरोध किया था.

एक्शन में आयी सरकार
वहीं भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर सरकार एक्शन में आ गई है. खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ से 72 घंटे में जवाब मांगा है. जवाब नहीं मिलने पर भारतीय कुश्ती संघ को बर्ख़ास्त भी किया जा सकता है.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली एथलीट विनेश फोगाट ने आरोप लगाया है कि सालों से राष्ट्रीय कोचों ने महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और उनका यौन शोषण किया है.

विनेश ने लगाई आरोपों की झड़ी
विनेश ने कहा, "हमें धमकी दी गई थी कि अगर हम बोलेंगे तो हमारा करियर खत्म हो जाएगा. फेडरेशन के सदस्यों ने महिला पहलवानों के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया. हमने प्रधानमंत्री से भी संपर्क किया है, कुछ कोच राष्ट्रीय महासंघों के करीबी हैं, उन कोचों ने युवा लड़कियों का शोषण किया है और ना जाने कितनी युवा लड़कियों ने उनकी वजह से दर्द सहा है."

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा, "डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष को हटाए जाने तक हम किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग नहीं लेंगे."

फेडरेशन ने दिया था ये जवाब
विनेश फोगाट के गंभीर आरोपों के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, "क्या कोई ऑन रिकॉर्ड है जो कह सकता है कि फेडरेशन ने हमारे साथ छेड़छाड़ किया है? अगर आपके पास महासंघ के साथ इस तरह के मुद्दे थे, तो उन्हें 10 साल तक किसी ने क्यों नहीं उठाया? जब भी नियम बनते हैं तो मुद्दे सामने आते हैं."

डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृज भूषण ने कहा, "मेरे खिलाफ पहलवानों के आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है, अगर एक यौन उत्पीड़न का मामला साबित हो जाता है तो भी मैं फांसी पर चढ़ने को तैयार हूं, मैं डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष का पद नहीं छोड़ूंगा, लेकिन मैं सीबीआई या पुलिस की जांच के लिए तैयार हूं."

उन्होंने आरोप लगाया, "मेरे खिलाफ इस साजिश के पीछे एक उद्योगपति है. अगर विनेश को जान से मारने की धमकी मिली तो उसने पुलिस से संपर्क क्यों नहीं किया."

8 फरवरी 2024

मीनू द्विवेदी वैदेही

मीनू द्विवेदी वैदेही

सही कहा आपने बहुत सुन्दर लिखा है 👌 आप मुझे फालो करके मेरी कहानी पढ़कर अपनी समीक्षा जरूर दें 🙏

16 अगस्त 2023

Deepak Singh (Deepu)

Deepak Singh (Deepu)

16 अगस्त 2023

जी बिलकुल आपका धन्यवाद और मैं अभी आपको फॉलो कर लेता हूं।

30
रचनाएँ
मेरी दैनिक लेखनी
5.0
दैनिक लेखन के लिए समर्पित
1

कुश्ती संघ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

19 जनवरी 2023
8
2
2

ई दिल्ली: दिल्ली के जंतर मंतर पर नामी पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है. खिलाड़ी अपनी मांगों को लेकर दूसरे दिन भी धरने पर बैठे हैं. वहीं 4 पहलवानों का डेलीगेशन खेलमंत्री से म

2

नारी पर अत्याचार

20 जनवरी 2023
2
3
2

आज का लेख का विषय दिल्ली में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर है।दिल्ली हमारे देश की राजधानी है और देश की राजधानी उस देश के आर्थिक, राजनैतिक और सांस्कृतिक स्थिति का दर्पण होता है ।राजधानी में घटित हर घटन

3

ओपन माइक का महत्व

21 जनवरी 2023
4
1
1

आज के लेख का विषय ओपन माइक का महत्व है तो करते है इसके बारे में कुछ बात | वैसे तो मै कभी ओपन माइक इवेंट पर नहीं गया  हूँ लेकिन ऑनलाइन सोशल मीडिया के माध्यम से देखता हूँ और उसे देखकर मेरा भी मन  करता

4

पराक्रम दिवस

23 जनवरी 2023
5
2
2

आज का विषय पराक्रम दिवस     देश के वीर सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज 126वी जयंती है। भारत सरकार द्वारा साल 2021 से 23 जनवरी को हर साल पराक्रम दिवस के तौर पर मनाने का फैसला किया था। नेताजी सुभाष च

5

राष्ट्रीय बालिका दिवस

24 जनवरी 2023
2
0
0

आज का विषय राष्ट्रीय बालिका दिवस    वर्तमान समय में देश की बेटियों ने हर क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। प्रतिदिन देश की बेटियाँ हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर देश का नाम रोशन कर रही है। ऐसे

6

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 25 जनवरी

25 जनवरी 2023
1
0
0

 विविधताओं से भरे भारत में आपको हर स्थान, शहर और राज्य में एक नई संस्कृति, भाषा, पहनावा और परंपरा देखने को मिलती है। यहां के हर जगह की अलग कहानी और अलग मान्यता है। भारत की भौगोलिक स्थिति के कारण ही यह

7

2023 के पद्म पुरस्कार

28 जनवरी 2023
3
0
0

आज का विषय  2023 के  पद्म पुरस्कार  देश के 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई | 25 जनवरी की शाम को कुल 106 पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया, जिसमें छह पद्म विभूषण

8

बलिदान दिवस

30 जनवरी 2023
2
1
0

आज का विषय:  बलिदान दिवस भारत देश की भूमि पर अनेक महापुरुषों ने अपनी मातृभूमि को स्वतंत्र कराने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है | आज हम इस अमृतदायनी धरा पर आजादी की साँस ले रहे हैं जिसका सम्प

9

बजट से मिडिल क्लास की उमीदें

1 फरवरी 2023
0
0
0

आज का विषय :- बजट से मिडिल क्लास की उमीदें भारत देश जहाँ हर तीन में से एक परिवार मध्यवर्गीय परिवार की श्रेणी में आता है तो वहां सबसे ज्यादा उम्मीदे उस देश के बजट स

10

एक गृहणी का जीवन..

2 फरवरी 2023
0
0
0

जब एक लड़की की शादी होती है तो वह पत्नी बनने के साथ ही गृहिणी भी बन जाती है. लोग उस महिला को घर की मालकिन कहते हैं, गृहस्वामिनी कहते हैं, घर की कर्ता-धर्ता कहते हैं. असल में ये नाम और ओहदे इतने बड़े

11

ये शर्त भी मंजूर कर....

9 फरवरी 2023
1
2
0

है प्यार तो मेरी एक शर्त को मंजूर कर || बेशर्त हो प्यार ये शर्त भी मंजूर कर || हो कुछ दरमियाँ वास्ते तेरे मेरे, करके बयाँ अब हर कमी को दूर कर | वादों का एक कारवाँ लिखते हैं चल, जो लिख गया सो आज वो बदल

12

उत्तर प्रदेश निवेशक जमा 2023

10 फरवरी 2023
1
0
0

आज का विषय :   उत्तर प्रदेश निवेशक जमा 2023     उत्तर प्रदेश सरकार, उत्तर प्रदेश निवेशकों को विकसित होने वाली उत्तर प्रदेश की अनुयायी के रूप में 2023 तक एक वार्षिक जमा कार्यक्रम शुरू करने जा रही है।

13

भारत में पाया जाने वाला पहला लीथियम भंडार

11 फरवरी 2023
2
1
0

आज का विषय : भारत में पाया जाने वाला पहला लीथियम भण्डार जम्मू में लीथियम की खोज, भारत के उद्योगों और व्यापारों के लिए एक महत्वपूर्ण घटना है। इससे पहले, भारत लीथियम की आपूर्ति के लिए भारत से बाहर में

14

भारतीय सेना के लिए काला दिन : पुलवामा हमला

14 फरवरी 2023
1
1
0

आज का विषय :    भारतीय सेना के लिए काला दिन : पुलवामा हमला 2019 का 14 फरवरी का दिन भारतीय इतिहास के सबसे दुखद दिनों में से एक रहेगा। उस दिन, कश्मीर के पुलवामा जिले में स्थित एक सुरक्षा कॉन्वॉय को ए

15

अमूर्त याद

15 फरवरी 2023
5
1
0

आज का विषय : अमूर्त याद  एक कहानी के रूप में .......        याद ही एक ऐसी अनमोल संम्पत्ति होती है इंसान के पास  जितना वह उसको इक्कठा करता है उतना  धनवान होता जाता है                       एक आदमी अ

16

महाशिवरात्रि

18 फरवरी 2023
3
1
0

       महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस त्योहार को मनाने के पीछे कई कारण हैं लेकिन सबसे महत्वपूर्ण कारण भगव

17

परिवर्तन - एक सहारा

20 फरवरी 2023
2
0
0

आज का विषय : केवल परिवर्तन ही स्थायी है एक कहानी के रूप में ..... एक नौ वर्षीय बालक काशी के मणिकर्णिका घाट की सीढ़ियों पर बैठा हुआ था | उसकी आँखों से निकले हुए आंसू जो आग की गरमाहट से सूख से गए थे

18

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस - 21 फरवरी 2023

21 फरवरी 2023
1
1
0

मातृभाषा का अर्थ :   मातृभाषा का शाब्दिक अर्थ हैं, माँ की भाषा। जिसे बालक माँ के सानिध्य में रह कर सहज रूप से सुनता और सीखता है। ध्यान योग बात यह है कि मातृभाषा को बालक माता-पिता, भाई-बहन अन्य परिवार

19

विश्व एनजीओ दिवस - 27 फरवरी

27 फरवरी 2023
2
0
0

आज का विषय :- विश्व एनजीओ दिवस - 27 फरवरी एनजीओ दिवस, जिसे राष्ट्रीय एनजीओ दिवस के रूप में भी जाना जाता है, विश्व एनजीओ दिवस की अवधारणा पहली बार 2010 में एक लातवियाई मानवतावादी मारसिस लियोर्स स

20

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

28 फरवरी 2023
3
0
1

 आज का विषय :  राष्ट्रीय विज्ञान दिवस        राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर साल 28 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन भारत के महान वैज्ञानिक सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन मनाया जाता है। सर्वपल्ली राधा

21

खामियाँ - एक श्रृंगार

2 मार्च 2023
3
0
0

आज का विषय : ख़ामियों में सुंदरता एक कहानी के रूप में .... छाया एक 24 साल की लड़की थी जो दिल्ली शहर में पैदा हुई थी और वह शुरू से ही काफी आत्मविश्वासी और तर्क-वितर्क करने में कुशल थी | छाया के परि

22

जंगल की पंचायत

3 मार्च 2023
3
2
0

आज का विषय: विश्व वन्यजीव दिवसकहानी के रूप में...... दृश्य : जंगल के सबसे बड़े बरगद के पेड़ के नीचे सभी जानवर सभा के लिए उपस्थित हुए हैं | एक शाही पत्थर के ऊपर हरी हरी घास का आसन बनाया हुआ है और सभी जा

23

दौड़ अभी बाकी है|

9 मार्च 2023
5
1
0

आज का विषय : निरंतरता ही सफलता की कुंजी है  | कहानी के रूप में..... आज शुक्ला जी बेटा चार साल बाद घर वापस आ रहा है उनका बेटा विदेश में अपने कारोबार को स्थापित करने गया था और आज उनका बेटा (सार्थक)

24

भारतीय शैक्षणिक डिग्रियों को ऑस्ट्रेलिया में मान्यता

10 मार्च 2023
3
0
0

आज का विषय : भारतीय शैक्षणिक डिग्रियों को ऑस्ट्रेलिया में मान्यता दी जाएगी   भारत अपनी भविष्यवादी शिक्षा नीतियों के चलते दुनिया भर में अलग पहचान स्थापित कर रहा है। इसका ताजा उदाहरण भारत के दौरे पर

25

AI का युग - चैट जीपीटी

17 मार्च 2023
5
0
0

आज का विषय : चैटजीपीटी चैटजीपीटी एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) भाषा मॉडल है जो प्राकृतिक भाषा प्रोग्रामिंग (NLP) में उपयोग किया जाता है। यह GPT-3.5 आर्किटेक्चर पर आधारित है जो ओपन ला

26

ख़ुशी का सार

20 मार्च 2023
2
1
0

खुशी एक ऐसी भावना है जो हमारे मन को संतुष्ट करती है और हमें जीवन के अनुभवों से खुश रखती है। यह हमारे मन और शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है क्योंकि यह हमें स्वस्थ और सकारात्मक बनाती है। खुशी के मनो

27

यह बचपन फिर लौट कर आता नहीं

27 मार्च 2023
0
0
0

आज का विषय: अलविदा बचपनएक कविता के रूप में......खिलखिलाती सी एक उम्र को जी लियाएक मुस्कराहट से हर गम को पी लियाऊँगली थाम के अब कोई चलाता नहींयह बचपन फिर लौट कर आता नहींन भूख की चिंता थी और न थी कल की

28

पिता की पीड़ा

18 जून 2023
0
1
0

आज एक पिता अपने मन की भावना को लिख रहा है है जिसने अपनी बेटी की दुर्दशा को शब्दों में व्यक्त किया है।नटखट सी थी वो थोड़ी, थोड़ी शैतान थी।बेटी नहीं थी वो मेरी नन्ही सी जान थी।थोड़ी सी थी वो चंचल थोड़ी

29

आदिपुरुष एक फिल्म या भावना

19 जून 2023
2
1
0

16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म आदिपुरूष आजकल खूब सुर्खियां बटोर रही है जिसके पीछे का कारण इसके पात्रों का चरित्र चित्रण और उनके द्वारा बोले गए डायलॉग हैं।फिल्म के टीजर के समय भी प

30

संदेशखाली घटना

28 फरवरी 2024
2
1
1

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले का संदेशखाली पिछले दो माह से सुर्खियों में है. ईडी अधिकारियों पर हमले के बाद अब टीएमसी नेता शाहजहां शेख और उनके समर्थकों पर महिलाओं पर अत्याचार करने और उनका यौन उत्

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए