चलो देश को राम बना लें!
अपना-अपना भगवान बना लें।
राष्ट्रहित है पूजा हमारी,
हम तारे सूरज हिन्दूसतान बना लें।
चलो देश को राम बना लें।
अपना-अपना भगवान बना लें।।
शहीदों की ये कुर्बानी,
शूरवीरों की है निशानी,
आजादी के दीवानों का,
सपनों सा हिंदुस्तान बना लें।
चलो देश को राम बना लें।
अपना-अपना भगवान बना रहे।।
हर धर्म-जाति से पहले,
हम एक आंगन के बच्चे,
चलो वर्दी वालों के जैसे,
तिरंगे को पहचान बना लें।
चलो देश को राम बना लें।
अपना-अपना भगवान बना लें।।
रक्त नहीं संकल्प चाहिए,
हिफाजत की सौगंध चाहिए,
वीरों के पथपर चलकर..
विजय-हिन्द का अभियान बना लें।
चलो देश को राम बना लें।
अपना-अपना भगवान बना लें।।