shabd-logo

स्वच्छ अभियान

21 जुलाई 2024

2 बार देखा गया 2
Home
reality of life
Svchchh abhiyaan
by
laxmi
-
July 21, 2024
0
कुछ दिनों पहले मैंने सुना -लोग कहते है -यार !विदेशों में कितनी स्वच्छता है ? वहां के लोगों का रहन-सहन कितना अच्छा है ?यहां भारत में क्या है ?गंदगी के सिवा ,धूल -मिटटी के सिवा ! यहां कुछ भी नहीं। कुछ दिनों पहले मैंने कुछ वीडियों भी देखीं ,जिनमें एक बुजुर्ग गटर के पानी में सब्जियां धो रहा था और उन्हें धोकर बेचने के लिए ठेले पर रख रहा था। एक वीडियो देखी -गन्ने के रस वाला व्यक्ति ,जो बर्फ वह गन्ने के रस में डाल रहा था ,उसमें मांस रखा था ,जिसके कारण लोग उसका विरोध कर रहे थे और झगड़ भी रहे थे। अभी हाल ही में, एक अन्य व्यक्ति आम बेचने वाला उन आमों पर '' मूत्र विसर्जन ''कर रहा था। फलों के जूस वाला ,जो ''फलों के जूस ''में भी वही कार्य कर रहा था। 



यह तो अभी की बात नहीं है कुछ महीना पहले की बात है, कि कुछ लोग अपना थूक दूध में डाल देते हैं, या खाने के सामान पर थूक लगाते हैं। ऐसे ही कुछ, संदेश और वीडियो देखने और सुनने में आए। यह सब क्या हो रहा है ? इंसान ही इंसान का दुश्मन हो रहा है। इन सब बातों से वह क्या साबित कर देना चाहता है ? जो व्यक्ति वीडियो बना रहा है उसने उस बुजुर्ग को गटर के पानी में सब्जियों को धोते हुए वीडियो बनाया किंतु उसे मना क्यों नहीं किया ? न जाने कहां की वह वीडियो होगी। इस वक्त उसे उसका विरोध करना चाहिए था, उसे पुलिस के हवाले करना चाहिए था। लोग वीडियो बनाते हैं और डाल देते हैं। इसका विरोध क्यों नहीं करते ? उन्हें पुलिस के हवाले क्यों नहीं करते ? भारत में रहकर ही ,भारत की बुराई करते हैं। यही का नमक खाते हैं और यहीं की बुराई करते हैं। अपने व्यवहार में अपनी सोच में बदलाव क्यों नहीं लाते ?

वह किसकी प्रतीक्षा में है , क्या किसी सत्पुरुष? या युगपुरुष की तलाश में है कि वह आएगा और इन सभी समस्याओं का समाधान करेगा। वह स्वयं ही अपने आसपास, होने वाली गंदगी को साफ करवाने का प्रयास क्यों नहीं करते ?'' स्वच्छ अभियान'' यह मोदी जी ने ही क्यों चलाया ? हर आदमी के मन में यह प्रश्न क्यों नहीं उठा ? यही भारत का एक नागरिक यदि विदेश में जाता है , तब वह भी इधर-उधर कचरा नहीं फेंकेगा , कचरे के लिए अलग बेेग रखता है ,तरीके से उठेगा तरीके से बैठेगा। वही कार्य वह यहां भारत में रहकर क्यों नहीं करता है ? किसी भी चीज को खाएगा और पॉलिथीन ,रैपर बाहर फेंक देना। कूड़ेदान में ही कूड़ा क्यों नहीं डाला ? यह गलती किसकी है ? इसके लिए क्या किसी विशेष राजनेता का या किसी विशेष पार्टी की प्रतीक्षा ,हमें करनी चाहिए। कौन ऐसा' युग पुरुष 'आएगा कि गलियों में ,सड़कों पर झाड़ू लगाएगा, हमारी गंदगी को साफ करेगा, वह तो हमें स्वयं ही करनी होगी। 





हम इस भारत को ही, विदेशों जैसा स्वच्छ क्यों नहीं बनाते ? हम इस देश का नमक खा रहे हैं ,इस मिट्टी की में पल -बढ़ रहे हैं, किंतु प्रशंसा विदेश की करते हैं, जबकि विदेशी लोग हमारे देश का सम्मान करते हैं ,आदर करते हैं। वहां स्त्री ही नहीं ,पुरुष भी साथ में सहयोग करते हैं ,यहां स्त्रियां सारा दिन घरों में कार्यों में व्यस्त रहती हैं किन्तु पुरुष....... उनका कार्य तो बस बाहर से कमाकर लाना था ,या सारा दिन घर मे बैठना ,महिलाएं भी ऐसा नहीं सोच सकती थीं ,किन्तु अब आने वाली पीढ़ी की सोच में परिवर्तन आया है। मिलकर कार्य करने में विश्वास करने लगे हैं। 
मैं ये नहीं कहती ,कि वीडियों मत बनाओ ,बनानी चाहिए लोगों को जागरूक होना चाहिए किंतु ऐसे लोगों को तुरंत सजा मिलनी चाहिए ,जो खाने -पीने की चीजों में ऐसी गंदगी फैलाते है। अपना घर और अपने आस -पास तो स्वच्छता रख ही सकते हैं। और बाहर भी घूमने जाएँ तो सड़कों पर गंदगी न फैलाएं। तब देखिए हमारा देश कैसे धीरे-धीरे स्वच्छ होता चला जाएगा? देश में गंदगी फैलाने वाले भी हम लोग ही हैं और उसे संवारने वाले भी हम ही हैं। विदेशों की प्रशंसा करने की बजाय , अपने देश का सम्मान करना सीखें। यह भी तो हमारा घर ही है। अपने घर को स्वच्छ कैसे बनाना है ? यह कार्य भी हमारा ही है। और ऐसे लोग जो खाने-पीने में गंदगी फैलाते हैं, उनका तुरंत ही बहिष्कार होना चाहिए, ऐसी सोच रखने वाले व्यक्ति दंड के भागीदार हैं । जहाँ कहीं भी खाने -पीने की वस्तुओं में इस तरह की गंदगी फैलाते दिखलाई दे जाएं उनका पुरजोर विरोध होना चाहिए और उन्हें सजा मिलनी चाहिए ताकि कोई और इस तरह का साहस न कर सके। 
17
रचनाएँ
आलेख
0.0
हमारे जीवन में अथवा समाज में हम कुछ ऐसा देखते या सुनते हैं जिन पर कई बार हम सहमत होते हैं और कई बार सहमत नही होते तब उस विषय पर हमारे विचार हमारी सोच उसके पक्ष या विपक्ष में हमें लिखने पर बाध्य कर देती है। कई बार किसी चीज की जानकारी हम लेख द्वारा ही जान सकते हैं या किसी को जानकारी दे भी सकते हैं। अपने विचारों से किसी को अवगत कराना चाहेंगे तब भी लेख ही ऐसा माध्यम है। उन विचारों से कुछ लोग सहमत हो सकते हैं, कुछ सहमत नहीं हो सकते सभी की अपनी अपनी सोच है। किसी को बाध्य नही किया जा सकता किंतु अपने लेखों द्वारा दूसरे व्यक्ति तक अपने विचार पहुंचाए अवश्य जा सकते हैं। अपनी समीक्षाओं द्वारा उन विचारों पर अपना मत सकते हैं।
1

शिक्षक और समाज निर्माण

5 सितम्बर 2022
1
1
1

नमस्कार दोस्तों आज'' शिक्षक दिवस ''है ,आज ही के दिन ''डॉक्टर सर्वपल्ली राधा कृष्णन ''का भी जन्म दिवस भी  है। वो शिक्षक ,जो एक राष्ट्र का निर्माण करने की भी क्षमता रखता है। माता -पिता बालक के प्रथम गुर

2

शिक्षक और समाज निर्माण

5 सितम्बर 2022
3
0
2

नमस्कार दोस्तों आज'' शिक्षक दिवस ''है ,आज ही के दिन ''डॉक्टर सर्वपल्ली राधा कृष्णन ''का भी जन्म दिवस भी  है। वो शिक्षक ,जो एक राष्ट्र का निर्माण करने की भी क्षमता रखता है। माता -पिता बालक के प्रथम गुर

3

हवेली का रहस्य (भाग १)

15 अक्टूबर 2022
0
0
0

कामिनी ,हाँ !ये ही तो नाम है ,अंगूरी देवी की छोटी बहु का। वो एक पढ़ी -लिखी ,समझदार लड़की है ,अंगूरी देवी का बेटा भी पढ़ा -लिखा अफसर है। निहाल सिंह ,किन्तु कामिनी तो उसे निहाल ही कहती है । अंगूरी दे

4

सकारात्मक, नकारात्मक सोच

20 अक्टूबर 2022
1
0
1

सोच तो सोच ही होती है ,चाहे वो'' नकारात्मक ''हो या ''सकारात्मक'' ! हम सोचते नहीं -कि हमें कब और क्या सोचना है ?वरन परिस्थितियों के आधार पर हमारी सोच स्वतः ही परिवर्तित हो जाती है। कहने और सुनने में आत

5

माँ

14 मई 2023
1
0
0

माँ ,वो ही तो मुझे इस दुनिया में लाई है। उसी ने तो ,ये रंगीन दुनिया दिखलाई है। माँ ,ने ही तो ,मेरे जैसी 😇 रचना रचाई है। उसी ने रीति -रिवाज़ों की सीख़ सिखलाई है।धन्य है ,वो माँ जिसने ये द

6

आध्यात्म

8 अगस्त 2023
0
0
0

मानव ,जब इस संसार में अपनी आँखें खोलता है ,तब उसे समाज ,रिश्ते ,प्रकृति और इस संसार की रंगीनियां नजर आती हैं, और वो इन सबमें अपने को उलझा लेता है। कुछ लोग इस संसार के मोह से शीघ्र ही ,बाहर आ जाते हैं।

7

मातृत्व!

1 सितम्बर 2023
2
1
2

एक लड़की ,जब तक अपने घर में है ,तब तक उसका रिश्ता ,बहन ,बेटी ,बुआ के रिश्तों से जुडा होता है। विवाह के पश्चात ,लड़की से औरत के रूप में ,उसकी पद्दोन्नति होती है ,इसके साथ ही ,उससे नए रिश्ते बनते और जु

8

प्रॉमिस डे!

17 दिसम्बर 2023
0
0
0

करता रहा ,अपने आप से वादा, जिंदगी में सफल बनने का, ना सोचा था -यह वादा आज इस तरह सताएगा।'' जी का जंजाल'' बन जाएगा। वादे की खातिर कोई रिश्ता ना रहा। आज पहुंचा, जिस मक़ाम पर ,कोई अपना ना रहा। वादा बहुत क

9

इज्जत!

19 दिसम्बर 2023
0
0
0

इज्जत यानी सम्मान ! मान ,मर्यादा !आदर ! प्रतिष्ठा ! आबरू !सम्मान !हमें किस तरह से प्राप्त होता है ? पैसे से, उम्र से, या हमारे रुतबे से , कभी-कभी हम, अपने बाहुबल या धन के जोर पर किसी को दबा देते हैं

10

गुमशुदा नोट

7 जनवरी 2024
0
0
0

जीवन सुचारु रूप से चल रहा था, सब कुछ सही तो था। अचानक ही ऐसी घोषणा सुनकर, सब हतप्र्भ रह गए। सबकी जुबां पर एक ही सवाल था -यह कैसे हो गया ? यह क्या कर दिया ? किसी को कुछ भी समझ नहीं आ रहा था , सबके दिलो

11

कश्मीर की सैर

24 जनवरी 2024
0
0
0

आओ !कहीं वादियों में खो जाते हैं, प्रकृति की सुंदरता का अनुभव करते हैं। ऐसी प्रकृति जहां पर स्वर्ग का आभास हो। सुंदर-सुंदर,मनभावन पुष्प खिले हों , झील का किनारा हो, लोगों का रहन-सहन भी अलग है और शिका

12

सोशल मीडिया

27 जनवरी 2024
0
0
0

सोशल मीडिया ,के माध्यम से, लोगों से मिलने और उनसे जुड़ने का आपको मौका मिलता है किन्तु वो कौन लोग हैं ?जिन्हें कुछ को हम जानते भी हैं और कुछ को नहीं जानते हैं। किन्तु'' सोशल मीडिया'' के माध्यम से जानने

13

सहज सपने

2 अप्रैल 2024
1
0
0

सहज, सरल सपना, सिर्फ निद्रा में ही,बंद आँखों से देखे जा सकते हैं और नींद में ही पूर्ण हो सकते हैं। नींद में तो न जाने, हम राजा भी बन जाए, कठिन से कठिन कार्य पूर्ण कर दें। सोते हुए ,ये सपने बड़े हसीन

14

आधा सच

7 अप्रैल 2024
0
0
0

आधा सच ''हो या ''आधा झूठ'', यह एक फरेब है ,मानव को उलझाने का , न ही उसे वास्तविकता का पता चल पाता है, उस ''अधूरे सत्य'' को लिए घूमता रहता है। मीठे और धीमे विष की भांति ही 'अधूरा सत्य' है किंतु पूर्ण

15

घोड़े की सवारी

30 अप्रैल 2024
0
0
0

घुड़सवारी ''बीते जमाने की बात हो गई है , 'घुड़सवारी 'और ''हाथी की सवारी'' शाही सवारी मानी जाती थी। शाही लोग ही, इनका अधिकतर प्रयोग करते थे। सामान्य जन भी घोड़े की सवारी का आनन्द ले लिया करते थे। राज

16

गुरु महिमा

21 जुलाई 2024
0
0
0

गुरु परंपरा की रीत निराली,गुरु ही है ,सब कर्मों पर भारी,गुरु ही मेरा मान है ,मेरी पहचान है। गुरु बिन ,सब काज अधूरे ,ऐसे गुरु को बारंबार प्रणाम है। स्नेहसिक्त , ऐसे प्रभु के चरणों में कोटि-क

17

स्वच्छ अभियान

21 जुलाई 2024
0
0
0

Homereality of lifeSvchchh abhiyaanbylaxmi-July 21, 20240कुछ दिनों पहले मैंने सुना -लोग कहते है -यार !विदेशों में कितनी स्वच्छता है ? वहां के लोगों का रहन-सहन कितना अच्छा है ?यहां भारत में क्या है ?गं

---

किताब पढ़िए