साथी मेरा,
प्यारा मन।
रहता हरपल,
साथ हरदम।
कभी दुलारे,
कभी निहारे।
कभी पुकारे,
सुन हमदम।
बाहरी साथी,
छोड़ते साथ।
छोड़ देते,
पकड़ा हाथ।
तोड़ते दिल,
तोड़ते जज्बात।
मेरा मन,
न छोड़े साथ।
न तोड़े दिल,
न छोड़े हाथ।
साथी मेरा,
प्यारा मन।
रहता हरपल,
साथ हर दम।