नई दिल्ली। क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं भारतीयों के लिए धर्म है, इस बात से कोई अनजान नहीं है कि, इस खेल में कमाई भी बहुत ज्यादा है लेकिन क्या आपको पता है ये भारतीय खिलाड़ी कैसे खर्च करते हैं अपने पैसे? इनके पैसे खर्च करने के तरीके क्या-क्या हैं? जो क्रिकेट देखते हैं उन्हें सभी प्लेयर्स की सैलरी तो बखूबी मालूम होगी। भारतीय क्रिकेट टीम पर लगभग सभी लोगों की नजर रहती है। अगर किसी को मालूम नहीं है तो आज हम आपको बता देते हैं बीसीसीआई ने क्रिकेटर्स चार श्रेणी में विभाजित किया गया है और इनको इसी के हिसाब से सैलरी दी जाती है।
प्लेयर्स चार ग्रेड A+ ग्रेड ,A ग्रेड, B और ग्रेड C है। जानकारी के लिए बता दें कि, A+ ग्रेड के खिलाडियों की सालभर की सैलरी 7 करोड़, A ग्रेड खिलाडियों की सालभर की सैलरी 5 करोड़ रुपए और टेस्ट मैच खेलने के बाद 15 लाख रुपए अलग दिए जाते हैं जबकि T20 मैच खेलने अलग से 3 लाख रुपए मिलते हैं। A+ ग्रेड में विराट कोहली , रोहित शर्मा , शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार , जसप्रीत बुमराह शामिल हैं, वहीं A ग्रेड में महेंद्र सिंह धोनी , रविचंद्रन आश्विन, अजिंक्य रहाणे, रविंद्र जडेजा , चेतेश्वर पुजारा, मुरली विजय , रिद्धिमान साहा को मिलाकर सात खिलाड़ी शामिल हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली के बारे में तो सभी लोग जानते ही हैं और उनके चाहने वालों की भी कोई कमी नहीं है उन्होंने अपने बेहतरीन बल्लेबाजी से लाखों लोगों को अपना दीवाना बना रखा है विराट कोहली का खुद का बिजनेस भी है इनका मुंबई में 34 करोड रुपए का लग्जरी घर भी है अभी इन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर मुंबई में एक और नया घर खरीदा है विराट कोहली की कमाई 24.9 मिलियन है इनके पास और चार लग्जरी कारें भी है विराट कोहली का खुद का बिजनेस भी है। वहीं महेंद्र सिंह धोनी को कौन नहीं जनता धोनी को महंगी बाइक्स का बहुत ही ज्यादा शौक है के पास फेरारी 599 GTO है जिसकी कीमत लगभग 5 करोड़ रुपए बताई जाती है। धोनी ने अपना ज्यादातर पैसा बिजनेस में भी लगाया है।