एचडीएफसी बैंक के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ संघवी का शव मुंबई में पाया गया और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मुंबई पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति एक सरफराज शेख है| रिपोर्ट के मुताबिक शेख कोपर खैराने में रहता है और ऐप आधारित टैक्सी चलाता है। पिछले बुधवार शाम 7.30 बजे कमला मिल्स कंपाउंड में अपने कार्यालय से निकलने के बाद से 39 वर्षीय बैंक के कार्यकारी गायब थे। एक दिन बाद, पुलिस को उनकी कार नवी मुंबई में मिली थी | सिद्धार्थ संघवी दक्षिण मुंबई में मालाबार हिल एरिया रहते है|
शेख ने तीन लोगों के नाम भी दिए है जिन्होंने संघवी को मारा था | नवी मुंबई पुलिस ने सीबीडी बेलापुर से शेख को पकड़ा |
एक अधिकारी ने कहा, "कल्याण में हाजी मालांग के पास शव को डंप करने के बाद, शेख ने कोपरखैरिन में कार छोड़ दी”|
लोअर परेल में एनएम जोशी मार्ग पुलिस ने इस मामले के संबंध में एक महिला समेत चार और व्यक्तियों को हिरासत में लिया है|
पुलिस को शक है कि सिद्धार्थ की हत्या प्रोफेश्नल जलन की वजह से की गई है।