shabd-logo

शून्य

16 दिसम्बर 2021

38 बार देखा गया 38

शून्य

प्राजक्ता बचपन से ही बहुत चंचल स्वभाव की थी। दिखने में भी वो बहुत सुन्दर थी। अपने तीनों भाई बहनों में वो ही सबसे गोरी-चिट्टी थी। इसलिए सब उसके रंग-रूप की तारीफ करते थे। बच्चे जब माता-पिता के साथ किसी शादी-ब्याह या अन्य किसी आयोजन में जाते थे तो सबका केंद्र बिंदु प्राजक्ता ही होती थी। क्योंकि वह नृत्य कला में बहुत निपुण थी। इसलिए सब उसको स्टेज पर आमंत्रित किया करते थे।

प्राजक्ता के इस हुनर को और निखारने के लिए उसके पिता ने उसे एक अच्छे नृत्य शिक्षक के पास भेजना आरंभ कर दिया। धीरे-धीरे प्राजक्ता नृत्य कला में निपुणता हासिल करती चली गई। अब वो अपने गुरुजी के साथ बहुत से स्टेज शो भी करने लगी। देखते ही देखते उसका नाम अपने स्कूल में चमकने लगा।

प्राजक्ता पढ़ाई में अपने भाई-बहन की तरह तेज़ नहीं थी।

पर उसकी नृत्य कला उसे हमेशा सबकी आंखों का केंद्र बना देती थी। यूं तो उसके भाई बहन उसकी कामयाबी से बहुत खुश होते थे पर प्राजक्ता जब उनसे रुखा व्यवहार करती तो वो खीज जाते थे। प्राजक्ता अपना पुरस्कार कभी अपने भाई-बहनों के साथ नहीं बांटती थी। इससे उसके भाई-बहन उससे दूर होते जा रहे थे।

इस बात से बेखबर प्राजक्ता अपने अहंकार के नशे में चूर कामयाबी की ऊंचाईयों को छूती चली गई। महज़ बीस साल की उम्र में उसने नृत्य में अपना खूब नाम कमाया। उसके बाद उसने एक डांस रिएलिटी शो में हिस्सा लिया। वहां भी उसके नृत्य की जमकर तारीफ होती थी।

प्राजक्ता के माता-पिता और भाई-बहन सब उसे बहुत चाव से टेलीविजन पर देखते थे। उसकी हर परफॉर्मेंस पर खूब तालियां बजाते थे। किन्तु जब भी उससे यह पूछा जाता कि वो अपनी कामयाबी का श्रेय किसे देगी। तो प्राजक्ता के जवाब से कहीं ना कहीं उसके परिवार को बहुत धक्का महसूस हुआ।

उसने सारा श्रेय अपने गुरु और खुद को दिया। वो भूल गयी कि उसे नृत्य सिखाने के लिए उसके माता-पिता ने कितनी मेहनत की। गुरुजी की फीस उनके बजट के बाहर थी। इसलिए उसके पिताजी ने ओवरटाइम करके उसकी फीस भरी। अपने पिता को यूं ओवरटाइम करते देख उसके भाई ने उनको सहयोग करने के लिए घर-घर जाकर ट्यूशन पढ़ानी शुरू कर दी।

प्राजक्ता के बढ़ते खर्चों को पूरा करने के लिए उसकी मां ने आचार-पापड़ का काम शुरू कर दिया। जिसमें उसकी दोनों बहनों ने भी उनका साथ दिया। प्राजक्ता यूं तो सब जानती थी और देखती भी थी, पर उसने कभी दो मीठे बोल नहीं बोले किसी के साथ। घर में भी वो एक सेलिब्रिटी की तरह ही रहती थी।

समय का पहिया घूमता रहा। आज प्राजक्ता का भाई एक बड़ी सफल इंजीनियर है। उसकी सबसे छोटी बहन स्कूल में अध्यापिका है। और अपने छोटे से परिवार में खुश है। उसकी बड़ी बहन भी अपने परिवार में खुश है और आज भी अपनी मां के साथ मिलकर आचार-पापड़ का काम करती है। और अपनी मेहनत से उसने मार्केट में अपनी एक अलग पहचान बना रखी है।

प्राजक्ता  कभी अपने भाई-बहनों की खुशियों में शामिल नहीं हुईं। उनकी शादियों में भी वो नहीं गई। क्योंकि वो नृत्य जगत का एक जाना-माना नाम थी और उसके भाई-बहनों के ससुराल वाले उसके हिसाब से उसके दर्जें से बहुत छोटे थे। अतः उसके भाई-बहनों ने उससे एक निश्चित दूरी बना ली थी। दिलों में फासले तो बचपन से ही थे।

यदा-कदा प्राजक्ता अपने माता-पिता से मिलने आती थी। प्राजक्ता के बहुत कहने पर भी उसके माता-पिता ने अपना छोटा सा प्यार से बसाया आशियाना नहीं छोड़ा। वो दोनों प्राजक्ता के बड़े से पिंजड़े रूपी मकान में चलने को तैयार नहीं थे। और प्राजक्ता के लिए उस छोटी सी तंग गलियों में आना शान के खिलाफ था।

कुछ समय पहले उसके पिताजी का देहांत हो गया। क्योंकि प्राजक्ता उस समय विदेश में थी, इसलिए उसका इंतज़ार किए बिना ही उसके भाई ने पिताजी का अंतिम संस्कार कर दिया। मां की तबीयत अक्सर नासाज़ रहती थी। प्राजक्ता की दोनों बहनें आकर उनकी खूब सेवा करती थीं। पर हर समय वो उनके पास नहीं रह पाती थीं।

सबने मां को समझाया कि मां तो वो प्राजक्ता के घर चलीं जाएं या फिर अपने बेटे के पास, जो अब विदेश में सेटल था। प्राजक्ता के पास ना जाकर उसकी मां विदेश अपने बेटे के पास चली गई।

वक़्त गुज़रता गया। अब प्राजक्ता की भी उम्र बढ़ गई थी। उसके अहंकार और गुरुर की वजह से उसकी ज़िंदगी में किसी का आगमन ही नहीं हुआ। पर आज वो अपने बड़े से‌ घर में बिल्कुल अकेली और तन्हा थी। बहनों से उसकी बातचीत खत्म हो चुकी थी। और भाई कभी उसकी सुध नहीं लेता था। मां भी कुछ वर्ष पहले चल बसी थी।

आज वो उम्र के इस पड़ाव पर बिल्कुल तन्हा और अकेला महसूस कर रही थी। एक समय था जब उसने अपनों की बेकद्री करके उस भीड़ को चुना जो‌ उगते सूरज को सलाम करते हैं। आज वही भीड़ किसी और उगते सूरज को सलाम कर रही थी। और प्राजक्ता के अपने अब पराए हो चुके‌ थे।

आज उसकी ज़िंदगी में यदि कुछ था तो वो था "शून्य"!!

आस्था सिंघल

लेखिका

1

एक पुष्प की अभिलाषा

14 नवम्बर 2021
6
1
2

एक पुष्प की अभिलाषा 🌹😀

तो बहनों और भाइयो

2

दिल तो बच्चा है जी ♥️

15 नवम्बर 2021
1
0
0

दिल तो बच्चा है जी ♥️

सच में दिल तो बच्चा ही है💕💞💓पर हमने उस बच

3

एक बिंदिया का सफ़र

16 नवम्बर 2021
0
0
0

एक बिंदिया का सफ़र

इस बढ़िया लाजवाब शीर्षक पर अमिताभ बच्चन और जया

4

मन रूपी पंछी

17 नवम्बर 2021
1
0
0

मन रूपी पंछी 🕊️

बहुत दिनों से मन का पंछी🕊️ खुले आसमान में व

5

स्कूल की यादें

19 नवम्बर 2021
15
8
8

स्कूल की यादें

🌺स्कूल की यादें हैं कितनी सुहानी,

छिपी है इनमें

6

सफलता का मंत्र

20 नवम्बर 2021
0
0
0

सफलता का मंत्र

सफलता होती क्या है? और इंसान की ज़िंदगी में कितनी अहमियत र

7

यादों के पन्नों से

7 दिसम्बर 2021
0
0
0

यादों के पन्नों से

गुज़र रही है जिन्दगी कुछ ऐसे,

मान

8

एक अजनबी

14 दिसम्बर 2021
1
2
1

जिसकी एक मुस्कुराहट से,

दिल की हर तमन्ना पूरी हो जाती थी,

जिसके एक

9

बूढ़ा बरगद

16 दिसम्बर 2021
1
1
0

बूढ़ा बरगद

कोर्ट के बाहर एक विशाल बरगद का पेड़ था। लगभग सत्तर-अस्सी साल पुराना। उसकी छांव

10

शून्य

16 दिसम्बर 2021
1
1
0

शून्य

प्राजक्ता बचपन से ही बहुत चंचल स्वभाव की थी। दिखने में भी वो बहुत सुन्दर

11

ले चल मुझे भी वहां

17 दिसम्बर 2021
0
1
0

ले चल मुझे भी वहां

ले चल मुझे भी वहां...

जहां ना गम हो, ना

12

वो सुहाने दिन

28 दिसम्बर 2021
0
0
0

वो सुहाने दिन

वो बेफिक्र सी ज़िन्दगी,

वो मस्ती

13

इससे मज़ेदार ज़िन्दगी और क्या होगी!!

29 दिसम्बर 2021
0
0
0

इससे मज़ेदार ज़िन्दगी और क्या होगी!!

बसंत की वो खिलखिल

14

अखबार की सुर्खियां

29 दिसम्बर 2021
0
0
0

दीनदयाल जी रोज़ सुबह नित्य कर्म से निवृत्त होकर अपने बगीचे में बैठकर चाय की चुस्की लेते हुए नियमि

15

खिलखिलाती सुबह और गर्म चाय

31 दिसम्बर 2021
1
1
0

खिलखि

16

कौन है वो??

11 जनवरी 2022
0
0
0

कौन है वो???? वो एक मां है, जो अपनी ख्वाहिशों से पहले अपने बच्चों की ख्वाहिशों को रखती है। कौन है वो? वो एक पत्नी है, जो अपने आराम से पहले अपने पति के आराम की फ़िक्र करती है। कौन है वो? वो एक बह

17

नसीब

12 जनवरी 2022
0
0
0

नसीब नसीब से चलती है दुनिया में सारी, इसके आगे नतमस्तक है ज़िंदगी हमारी। नसीब दिखाता है खेल निराले, नचाता है हमें बनकर मदारी। जिसके हाथ में नसीब की रेखा होती है, उसे

18

प्यार क्या है?

14 जनवरी 2022
1
1
0

प्यार क्या है?? प्यार एक एहसास है, जो बोला नहीं जाता, केवल महसूस किया जाता है। प्यार एक खुबसूरत रिश्ता है जिसमें "मैं" की भावना नहीं होती, केवल "हम" का प्रयोग होता है। प्यार एक महकती सुबह है, जिसमे

19

आईना

15 जनवरी 2022
0
0
0

हमारी ज़िन्दगी में हमारा  सच्चा साथी हमारा आईना है। क्योंकि ये हमसे कभी झूठ नहीं बोलता। भले ही हमारे अपने हमारा दिल रखने के लिए हमसे झूठ बोल देते हैं पर आईना कभी हमसे झूठ नहीं बोलता।  हमारा असली चेहर

20

ज़िन्दगी

5 फरवरी 2022
0
0
0

ज़िन्दगीज़िन्दगी में किसी इंसान के आदि मत बननाक्योंकि इंसान से ज़्यादा ख़ुदग़र्ज़ कोई नहींइंसान

21

तुम बिन

8 फरवरी 2022
1
1
0

तुम बिनतुम बिन, ज़िन्दगी यूं ही गुज़र रही हैलौट आओ, सांसों की डोर उखड़ रही है।तुम बिन, ख्वाबों को दिशा मिलती ही नहींलौट आओ, ज़िन्दगी बड़ी बेरंग सी लग रही है।तुम बिन, हंसी होंठों तक आती ही नहींलौट आओ,

22

खामोशियां

11 फरवरी 2022
1
1
0

खामोशियों की कोई ज़ुबान नहीं होती,पहुंच ही जाती है दिल की बात उन तक,भले ही फिर चाहे रोज़ बात नहीं होती।खामोशियां अक्सर हमें वो कह जाती हैं,जो हम

23

इंतज़ार

12 फरवरी 2022
0
0
0

उनसे मिलने की ख्वाहिश में हर रोज़ मरते रहे,वो ना आए पर हम इंतज़ार करते रहे।भले झूठा ही था मेरे यार का वादा,पर हम तो सच मानकर एतबार करते रहे।कितनी आसानी से भुला दिया उसने हमें,और हम आज तक भूलने की नाक

24

मेरे दोस्तों के नाम

15 फरवरी 2022
0
0
0

जैसे चांद की दोस्ती रात से सुबह तक,जैसे सूरज की दोस्ती सुबह से शाम तक,वैसे ही ऐ दोस्तों हमारी-तुम्हारी दोस्ती,पहली मुलाकात से आखरी सांस तक।बेशक थोड़े कम मिले मुझे,पर दुनिया के सबसे हसीन दोस्त मिले मुझ

25

मेरी बिटिया

16 फरवरी 2022
0
0
0

वो मेरी सबसे प्यारी सहेली है,पर हरदम लगती एक पहेली है।मेरी आंखों के आंसुओं को पोंछमुझे मेरे होने का एहसास दिलाती है।मेरे कमज़ोर हाथों को थाममेरा साथ हर वक़्त निभाती है।मेरे दर्द भरे होंठउसे देखते ही ख

26

ज़िन्दगी के उसूल

18 फरवरी 2022
1
1
1

ज़िन्दगी का पहला उसूल है जनाब,ये तभी हम पर मुस्कुराएगी,जब हम इस पर मुस्कुराएंगे।ज़िन्दगी का दूसरा उसूल है जनाब,कि इसके गुज़रे बुरे वक़्त को नहीं,बल्कि यादगार लम्हों को याद रखो।ज़िन्दगी का तीसरा उसूल ह

27

समाज के नाम पत्र

2 मई 2022
3
1
4

प्रिय समाज,आज इस पत्र के माध्यम से तुमसे बात करने का मौका मिला है। ये पूछना कि तुम कैसे हो, शायद तुम्हारा उपहास उड़ाने के बराबर होगा। क्योंकि, हम सब जानते हैं कि तुम किस दयनीय अवस्था में हो। दुनि

28

पर्यावरण और शहर

4 मई 2022
2
1
2

शहरीकरण ने हमारे पर्यावरण को नष्ट कर दिया है। ऊंची ऊंची बिल्डिंग बनाने के जुनून ने पेड़ों को मोती के घाट उतार दिया है। बढ़ती जनसंख्या और उनके बढ़ते अरमान का भुगतान हमारे पेड़ कर रहे हैं। ऐसी ही ए

29

वो रिश्ता

6 मई 2022
0
0
0

कुछ रिश्ते छूट जाते हैं, पर टूटते नहीं। दिल से दिल की डोर इतनी मज़बूत होती है कि उन्हें तोड़ना बहुत मुश्किल होता है। कभी-कभी चाह कर भी हम उन रिश्तों को अपने से दूर नहीं कर पाते। भले ही कितने सालो

30

मातृदिवस के अवसर पर

8 मई 2022
0
0
0

मां तुम्हारी एक मुस्कान,घर को महका देती है,जब तुम नहीं होती तो सब सूना सा लगता है।तुम्हारी डांट से,दिल को सुकून मिलता है,घर में हर पल,तुम्हारे होने का एहसास रहता है।तुम रूठ जाती हो तो,दिल बेचैन ह

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए