
भारत के कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को अपने आंकड़ों में एक और रिकॉर्ड जोड़ लिया है| वह कप्तान के रूप में टेस्ट में
4000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बन गए है| विराट कोहली ने रविवार को साउथेम्प्टन में द रोज बाउल क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के दौरान यह रिकॉर्ड बनाया | पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ से पहले , कोहली को टेस्ट में कप्तान के रूप में
4000 रन पूरे करने के लिए 544 रनों की जरूरत थी और विराट ने 68.00 के औसत से 544
रन बनाए, जिसमें 2 शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कप्तान के रूप में
3454 टेस्ट रन के साथ सूची में दूसरे स्थान पर हैं। एमएस धोनी, ने 60 टेस्ट मैचों में भारत का नेतृत्व किया और उन्होंने पांच शतक और 24 अर्धशतक बनाये |

भारत के लेजेंड सुनील गावस्कर इस सूची में तीसरे स्थान पर है। टेस्ट कप्तान के रूप में उन्होंने 3449 रन बनाये हैं।
कोहली इंग्लैंड के खिलाफ 1500 रन बनाने वाले 6 वें भारतीय क्रिकेटर भी बन गए है।

सुपरस्टार सचिन तेंदुलकर इंग्लैंड के खिलाफ 2535 रनों के साथ सूची में सबसे ऊपर है। उन्होंने 51.73 के औसत से सात शतक और 13 अर्धशतक लगाए है। तेंदुलकर के अलावा, सुनील गावस्कर (2483), राहुल द्रविड़ (1950), गुंडप्पा विश्वनाथ (1880) और दिलीप वेंगसरकर (1598) वो भारतीय बल्लेबाज़ हैं जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 1500 से अधिक रन बनाए हैं। कोहली विदेश में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टेस्ट कप्तान भी बन गए है।

यह रिकॉर्ड पहले भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के नाम पर था| भारत के कप्तान ने इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए 19 टेस्ट खेले जबकि गांगुली ने कप्तान के रूप में विदेशों में 28 टेस्ट खेले। 32.46 के औसत से
1591 रनों के साथ धोनी सूची में तीसre स्थान par है। धोनी ने विदेश में कप्तान के रूप में 30 टेस्ट खेले हैं।
मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 27 टेस्ट मैचों में कप्तान के रूप में विदेशी मिट्टी पर खेलते हुए 1517 रन बनाए हैं।

राहुल द्रविड़
46.88 के औसत से 1219 रनों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। द्रविड़ ने 17 टेस्ट मैचों में भारत का नेतृत्व किया।