बुधवार को एशियाई खेलों 2018 में पुरुषों की ट्रिपल जंप श्रेणी में अर्पिंदर सिंह ने स्वर्ण पदक जीत लिया है | अर्पिंदर सिंह ने
भारत
के लिए 10 वां गोल्ड
मेडल जीता | अर्पिंदर अपने दूसरे प्रयास में 16.58 मीटर की छलांग लगाई | अपने तीसरे प्रयास में
16.77 मीटर की छलांग लगाई | अर्पिंदर ने अपने चौथे प्रयास में
16.08 मीटर की छलांग लगाई |
गोल्ड कोस्ट में 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में अर्पिंदर चौथे स्थान पर रहे थे। उन्होंने ग्लासगो में 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था।
उनके साथी राकेश बाबू 16.40 के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ छठे स्थान पर रहे। उजबेकिस्तान के रुस्लान कर्नोवोव ने 16.62 मीटर की सबसे अच्छी छलांग के साथ रजत पदक जीता जबकि चीन के शुओ काओ
16.56 मीटर के प्रयास के साथ तीसरे स्थान पर रहे और कांस्य पदक जीता |
17.17 मीटर अर्पिंदर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ है।
पुरुषों की ट्रिपल कूद में भारत का आखिरी एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक
1970 में मोहिंदर सिंह गिल ने जीता था।
स्वप्ना बर्मन ने हेप्टाथलान में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है |
स्वपन ने दो दिनों के इवेंट में कुल सात स्पर्धा के बाद 6026 अंक एकत्र किए और स्वर्ण पदक हासिल किया | स्वप्ना ने 100 मीटर में हीट-2 में 981 अंकों के साथ चौथा स्थान , ऊंची कूद में 1003 अंकों के साथ पहले स्थान , गोला फेंक में वह 707 अंकों के साथ दूसरा स्थान , 200 मीटर रेस में उन्होंने हीट-2 में 790 अंक , लंबी कूद में 865 अंकों के साथ दूसरा स्थान , भालाफेंक में 872 अंकों के साथ पहला स्थान , 800 मीटर रेस में 808 अंकों के साथ चौथे स्थान हासिल किया |
वह एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय हेप्थैथलीट है।
भारत की
टेबल टेनिस जोड़ी मनिका
बत्रा और
अचंत शरथ
कमल को
कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा |
भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल में जगह बना ली है | सेमीफइनल में उनका मुकाबला चीन से था |
भारत ने अभी तक 11
स्वर्ण, 20 रजत
और 23 कांस्य पदक जीत लिए हैं|