झारखंड की राजधानी रांची के टाटा मार्ग पर देवरी मंदिर स्थित है।मंदिर के पुजारी मनोज बताते हैं यहां पर कोई मन्नत खाली नहीं जाती।मैंने अपनी आंखों से कई लोगों की मन्नत पूरी होते हुए देखी हैं।इस मंदिर में पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भी माथा टेकने पहुंचते हैं।

नवरात्रि के पावन दिन चल रहे हैं और इस दौरान भक्त अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए पूजा पाठ और व्रत कर रहे हैं। कई बार भक्तों के मन में कुछ मन्नते होती हैं। जिसे लेकर वह खास मंदिर जाते हैं और मन्नत मांगते हैं।नवरात्र के समय में अगर आपके मन में भी माता रानी के समक्ष कोई मन्नत मांगने की इच्छा है तो आज हम आपको झारखंड की राजधानी रांची के टाटा मार्ग पर स्थित देवरी मंदिर के बारे में बताने वाले हैं। जहां मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है।
मंदिर के पुजारी मनोज पांडा ने लोकल 18 को बताया कि इस मंदिर में 16 भुजाओं वाली माता का वास है।आमतौर पर आठ भुजाओं वाली माता को ही देखा जाता है।साथ ही यहां पर मांगी हर मन्नत पूरी होती है।लोग यहां पर घंटी बांधकर मन्नत मांगते हैं।मन्नत मांगते समय घटी बांधते और जब मन्नत पूरी हो जाती है तो आकर वापस से यह घंटी खोल देते हैं।

कोई मन्नत खाली नहीं जातीपुजारी मनोज बताते हैं कि यहां पर कोई मन्नत खाली नहीं जाती।लोग अक्सर अपने व्यापार, सेहत, जॉब ,सुखी जीवन, स्वास्थ्य या संतान की इच्छा को लेकर मन्नत मांगते हैं।मैंने अपनी आंखों से कई लोगों की मन्नत पूरी होते हुए देखा है। एक व्यक्ति की 5 सालों से जॉब नहीं लग रही थी। यहां पर घंटी बांधने के 3 महीने के भीतर ही उसकी अच्छी खासी जॉब लग गई. वहीं, रांची से आई हुई सोनम नाम की महिला जिनकी शादी को 5 साल हो गए पर कोई संतान नहीं थी। यहां पर घंटी बांधते ही एक साल के भीतर ही उन्हें पुत्र की प्राप्ति हुई।
उन्होंने आगे बताया कि इस मंदिर की एक और खास बात है कि यहां पर 16 भुजा वाली माता रानी की मूर्ति है।कहा जाता है कि यह मंदिर 700 साल पुराना है और यही के एक राजा ने इस मूर्ति को स्थापित कराया था।वह इस जंगल में घूमते हुए आये थे और यही जंगल के बीचोबीच उन्हें यह 16 भुजा वाली माता की मूर्ति मिली।उस समय यहां अधिकतर आदिवासी ही रहते थे। राजा ने आदिवासियों की मदद से मंदिर बनाया और मंदिर में माता रानी को स्थापित किया।
धोनी भी आते है पूजा करनेपुजारी मनोज ने बताया कि यहां पर धोनी अक्सर आते रहते हैं। जब भी वह क्रिकेट खेलने जाते हैं तो यहां माता रानी के पास पूजा अर्चना के बगैर कभी नहीं जाते।वर्ल्ड कप के पहले या बाद में या कोई सीरिज खेलनी हो तो यहां वह जरूर आते हैं।इसके अलावा यहां सात राज्यों से श्रद्धालु आते हैं, जैसे बिहार, यूपी, छत्तीसगढ़, बंगाल, मध्य प्रदेश, उड़ीसा व दिल्ली।
रांची से खासकर इस मंदिर में मन्नत मांगने आई निशा राय बताती हैं कि मैं आज यहां खासकर मन्नत मांगने आई हूं।इससे पहले भी एक मन्नत मांगी थी जो पूरी हो गई थी।आज फिर से एक मन्नत मांगने आई हूं।माता रानी यहां मांगी हुई हर मन्नत को जरूर पूरा करती हैं. बस आपके मन में भाव सच्चा होना चाहिए।