गणपति जी का आगमन चतुर्थी तिथी वाले दिन होता है और अनंत चतुर्दशी पर उन्हें ढोल-नगारों के साथ विदा किया जाता है। आइए आपको बताते हैं कि किन जगहों पर बप्पा के विसर्जन का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है।
10 दिनों के बाद गणपति बप्पा को 28 सितंबर को विसर्जित कर दिया जाएगा। गणेश जी का विसर्जन अनंत चतुर्दशी वाले दिन किया जाता है। 10 दिन तक चलने वाले इस त्योहार में जितना महत्व गणपति पूजा का होता है उतना ही विसर्जन का होता है।
बांद्रा: बांद्रा में भी बप्पा की विदाई का शानदार नजारा देखने को मिलता है। यहां कई फिल्मी सितारे भी गणेश विसर्जन के दौरान यहां बप्पा को विदाई देने के लिए आते हैं।
जुहू बीच: मुंबई के जुहू बीच पर जब भी गणेश विसर्जन होता है तो लोगों की भारी भीड़ नजर आती है। यहां ढोल-नगाड़ों के साथ बप्पा को विदाई दी जाती जाती है।
पवई लेक, पवई: पवई भी बप्पा के विसर्जन के लिए फेशम जगह है। यहां नाच-गाने और गणपति बप्पा मोरया की गूंज के साथ भगवान को विसर्जित किया जाता है।